Weather : बारिश से चारधाम यात्रा रोकी, यमुनोत्री मार्ग पर बादल फटा, 9 मजदूर लापता

Author Icon By Anuj Kumar
Updated: June 29, 2025 • 11:48 AM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

उत्तराखंड में भारी बारिश (Heavy Rain) को देखते हुए चारधाम यात्रा (Chardham Yatra) अगले 24 घंटे के लिए रोक दी गई है। गढ़वाल मंडल आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने बताया कि हरिद्वार, ऋषिकेश, श्रीनगर, रुद्रप्रयाग, सोनप्रयाग और विकासनगर में यात्रियों को रोकने के लिए पुलिस-प्रशासन को निर्देश दे दिए गए हैं, ताकि कोई हादसा न हो।

उत्तरकाशी में यमुनोत्री मार्ग पर बादल फटने से निर्माणाधीन होटल को नुकसान पहुंचा है। हादसे के बाद से वहां रह रहे 8-9 मजदूर लापता हैं। वहीं, बागेश्वर में सरयू नदी जलस्तर बढ़ गया है। नदी ने खतरे के निशान को पार कर लिया है। वहीं, अलकनंदा और सरस्वती नदी भी खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं।

आज पूरे देश में हल्की से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। देश के 35 राज्यों-केंद्रशासित प्रदेशों में मानसून पहुंच चुका है। दिल्ली में आज मानसून (Mansoon) पहुंचने का अनुमान है। शनिवार को भी दिल्ली-NCR में कई जगह तेज बारिश हुई।

केरल में जलस्तर बढ़ने के बाद बांधों के गेट खोले

केरल में भारी बारिश के कई नदियों का जलस्तर बढ़ा गया है। राज्य के पलक्कड़ और पथानामथिट्टा जिलों के बांधों के गेट खोले गए हैं। निचले इलाकों से लोगों को निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र (INCOIS) ने कहा- आज केरल तटीय इलाकों में 2- 3 मीटर तक ऊंची लहरें उठने की संभावना है।

30 जून के मौसम का हाल

दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश की संभावना है। क्योंकि मॉनसून पूरी तरह सक्रिय रहेगा। उत्तर प्रदेश में तेज बारिश की संभावना है। उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश जैसे पहाड़ी राज्यों में तेज बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी है। यहां तेज बारिश का यलो अलर्ट है।मध्य प्रदेश, राजस्थान में भी तेजा बारिश की चेतावनी है। राजस्थान में बारिश का यलो-ऑरेंज अलर्ट है। बिहार: पटना, झारखंड, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल में भी बारिश जारी रहेगी। बिजली भी गिर सकती है। असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी है।गोवा, महाराष्ट्र, गुजरात में अगले 6 दिन तेज बारिश की चेतावनी है। दक्षिणी भारत के राज्यों में बारिश जारी रहेगी। ​​​​​​

Read more :Mann Ki Baat : ‘ज्यादा से ज्यादा लोग अब अपना रहे योग : पीएम मोदी

# Paper Hindi News # weather news #Ap News in Hindi #Breaking News in Hindi #Google News in Hindi #Hindi News Paper bakthi breakingnews delhi latestnews

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.