తెలుగు | Epaper

Weather- बंगाल की खाड़ी में बना दबाव, सात राज्यों में तेज बारिश-आंधी की चेतावनी

Anuj Kumar
Anuj Kumar
Weather- बंगाल की खाड़ी में बना दबाव, सात राज्यों में तेज बारिश-आंधी की चेतावनी

नई दिल्ली,। मौसम ने अचानक करवट ले ली है, जिससे सर्दी जाते-जाते फिर लौटती नजर आ रही है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 20 से 24 फरवरी के बीच देश के कई हिस्सों में तेज बारिश, गरज-चमक, आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय समुद्री सिस्टम और पश्चिमी विक्षोभ के असर से पहाड़ों से लेकर दक्षिण भारत तक मौसम असामान्य रहने का अनुमान है।

कई राज्यों में अलर्ट

आईएमडी के मुताबिक उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) तमिलनाडु, केरल, बिहार (Bihar) झारखंड और पश्चिम बंगाल में विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है। कई इलाकों में 40–50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। बारिश के कारण तापमान में 2–3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट होने का अनुमान है।

समुद्र में ऊंची लहरों का खतरा

दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी, अंडमान सागर और श्रीलंका तट के आसपास समुद्र में ऊंची लहरें उठ सकती हैं। मछुआरों को समुद्र में न जाने की चेतावनी दी गई है। तेज आंधी और बिजली गिरने से जनजीवन प्रभावित हो सकता है।

दिल्ली-एनसीआर में बारिश की संभावना

दिल्ली-एनसीआर में तेज बारिश और 40–50 किमी प्रति घंटे की हवाओं की संभावना है। अधिकतम तापमान करीब 26 डिग्री और न्यूनतम 13 डिग्री रह सकता है। बारिश के बाद प्रदूषण स्तर में अस्थायी सुधार हो सकता है, हालांकि ट्रैफिक और उड़ानों पर हल्का असर पड़ सकता है।

पहाड़ों में बर्फबारी के आसार

उत्तराखंड के देहरादून, नैनीताल, चमोली और पिथौरागढ़ में 22 से 24 फरवरी के बीच बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है। हिमाचल प्रदेश के शिमला, कुल्लू और मनाली में भी बर्फबारी की चेतावनी है। जम्मू-कश्मीर में हल्की बारिश और बर्फबारी से ठंड बढ़ सकती है।

अन्य पढ़े: रावी जल रोका तो पाकिस्तान संकट में? भारत का बड़ा कदम

पूर्वी और मध्य भारत भी प्रभावित

पूर्वी और मध्य भारत के राज्यों बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश और राजस्थान में भी तेज हवाओं और हल्की बारिश का असर रहेगा। तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में गरज-चमक के साथ मध्यम बारिश की संभावना है। आईएमडी ने नागरिकों को मौसम अपडेट पर नजर रखने और प्रभावित क्षेत्रों में अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है।

Read More :

राजस्थान में मौसम ने ली करवट

राजस्थान में मौसम ने ली करवट

MP में 4 दिन आंधी-बारिश का अलर्ट

MP में 4 दिन आंधी-बारिश का अलर्ट

मध्य प्रदेश में मौसम का कहर, 25 जिलों में बारिश और तेज आंधी

मध्य प्रदेश में मौसम का कहर, 25 जिलों में बारिश और तेज आंधी

फरवरी में गर्मी ने दिखाए तेवर

फरवरी में गर्मी ने दिखाए तेवर

Weather-10 राज्यों में झमाझम बारिश का अलर्ट, यूपी-एमपी और उत्तराखंड प्रभावित

Weather-10 राज्यों में झमाझम बारिश का अलर्ट, यूपी-एमपी और उत्तराखंड प्रभावित

Weather- उत्तर भारत में ठंड–कोहरे का कहर जारी, दिल्ली-एनसीआर में येलो अलर्ट

Weather- उत्तर भारत में ठंड–कोहरे का कहर जारी, दिल्ली-एनसीआर में येलो अलर्ट

Weather- बर्फबारी से जम्मू-कश्मीर में कड़ाके की ठंड, सोनमर्ग सबसे सर्द

Weather- बर्फबारी से जम्मू-कश्मीर में कड़ाके की ठंड, सोनमर्ग सबसे सर्द

Bihar Weather- बिहार में बदलेगा मौसम का मिज़ाज, कल 25 जिलों में झमाझम बारिश के आसार

Bihar Weather- बिहार में बदलेगा मौसम का मिज़ाज, कल 25 जिलों में झमाझम बारिश के आसार

Weather- मनाली में बर्फबारी से जनजीवन प्रभावित; कई राज्यों में बारिश की चेतावनी

Weather- मनाली में बर्फबारी से जनजीवन प्रभावित; कई राज्यों में बारिश की चेतावनी

USA- अमेरिका में बर्फीले तूफान का कहर, 30 की मौत, 10 हजार से अधिक उड़ानें रद्द

USA- अमेरिका में बर्फीले तूफान का कहर, 30 की मौत, 10 हजार से अधिक उड़ानें रद्द

Weather- पहाड़ों में बर्फबारी का कहर, दिल्ली-यूपी ठिठुरे; पंजाब-हरियाणा में बारिश अलर्ट

Weather- पहाड़ों में बर्फबारी का कहर, दिल्ली-यूपी ठिठुरे; पंजाब-हरियाणा में बारिश अलर्ट

Weather- शिमला-मनाली में बर्फबारी, चंबा में बारिश से कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित

Weather- शिमला-मनाली में बर्फबारी, चंबा में बारिश से कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870