తెలుగు | Epaper

Weather : राजस्थान में बारिश से हाहाकार, कोटा में रेलवे ट्रैक पर गिरा मलबा

Anuj Kumar
Anuj Kumar
Weather : राजस्थान में बारिश से हाहाकार, कोटा में रेलवे ट्रैक पर गिरा मलबा

कोटा। जिले में लगातार हो रही भारी बारिश (Heavy Rains) ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। सबसे ज्यादा असर रेल सेवाओं (Railway Service) पर पड़ा है। देर रात हुई तेज बारिश के चलते कोटा-झालावाड़ के बीच दरा घाटी में दिल्ली-मुंबई रेल ट्रैक पर पहाड़ से मलबा और पत्थर गिर गए, जिससे कई गाड़ियों की आवाजाही प्रभावित हो गई।

राष्ट्रीय राजमार्ग पर भी रोका गया यातायात

राष्ट्रीय राजमार्ग-52 (National Highway-52) पर भी दरा घाटी के पास पानी भर जाने से सड़क यातायात रोकना पड़ा। इससे जिले के भीतर और बाहर जाने वाले यात्रियों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं।

दुकानों और घरों में घुसा पानी

बारिश का दौर जिलेभर में लगातार जारी है। सांगोद क्षेत्र में रातभर हुई तेज बरसात से 46.50 मिमी वर्षा दर्ज की गई। वहीं कनवास कस्बे के सुभाष सर्किल इलाके में दुकानों में कई फीट तक पानी भर गया।
रामगंजमंडी में मंगलवार रात से बुधवार सुबह तक 62 मिमी बारिश दर्ज हुई और अब तक 92 दिन में यहां 65 इंच वर्षा हो चुकी है।

ट्रेन और सड़क दोनों मार्ग बाधित

लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से गांव और कस्बों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। घरों और दुकानों में पानी घुसने से लोग परेशान हैं। उधर, दरा घाटी में ट्रैक बाधित होने के कारण कोटा रेल मंडल से गुजरने वाली कई ट्रेनों के संचालन पर असर पड़ा है। साथ ही हाइवे पर पानी का बहाव तेज हो गया है, जिससे सड़क यातायात को भी रोकना पड़ा। पानी कम होने के बाद ही यातायात दोबारा शुरू किया जाएगा।

Read More :

राजस्थान में मौसम ने ली करवट

राजस्थान में मौसम ने ली करवट

MP में 4 दिन आंधी-बारिश का अलर्ट

MP में 4 दिन आंधी-बारिश का अलर्ट

Weather- बंगाल की खाड़ी में बना दबाव, सात राज्यों में तेज बारिश-आंधी की चेतावनी

Weather- बंगाल की खाड़ी में बना दबाव, सात राज्यों में तेज बारिश-आंधी की चेतावनी

मध्य प्रदेश में मौसम का कहर, 25 जिलों में बारिश और तेज आंधी

मध्य प्रदेश में मौसम का कहर, 25 जिलों में बारिश और तेज आंधी

फरवरी में गर्मी ने दिखाए तेवर

फरवरी में गर्मी ने दिखाए तेवर

Weather-10 राज्यों में झमाझम बारिश का अलर्ट, यूपी-एमपी और उत्तराखंड प्रभावित

Weather-10 राज्यों में झमाझम बारिश का अलर्ट, यूपी-एमपी और उत्तराखंड प्रभावित

Weather- उत्तर भारत में ठंड–कोहरे का कहर जारी, दिल्ली-एनसीआर में येलो अलर्ट

Weather- उत्तर भारत में ठंड–कोहरे का कहर जारी, दिल्ली-एनसीआर में येलो अलर्ट

Weather- बर्फबारी से जम्मू-कश्मीर में कड़ाके की ठंड, सोनमर्ग सबसे सर्द

Weather- बर्फबारी से जम्मू-कश्मीर में कड़ाके की ठंड, सोनमर्ग सबसे सर्द

Bihar Weather- बिहार में बदलेगा मौसम का मिज़ाज, कल 25 जिलों में झमाझम बारिश के आसार

Bihar Weather- बिहार में बदलेगा मौसम का मिज़ाज, कल 25 जिलों में झमाझम बारिश के आसार

Weather- मनाली में बर्फबारी से जनजीवन प्रभावित; कई राज्यों में बारिश की चेतावनी

Weather- मनाली में बर्फबारी से जनजीवन प्रभावित; कई राज्यों में बारिश की चेतावनी

USA- अमेरिका में बर्फीले तूफान का कहर, 30 की मौत, 10 हजार से अधिक उड़ानें रद्द

USA- अमेरिका में बर्फीले तूफान का कहर, 30 की मौत, 10 हजार से अधिक उड़ानें रद्द

Weather- पहाड़ों में बर्फबारी का कहर, दिल्ली-यूपी ठिठुरे; पंजाब-हरियाणा में बारिश अलर्ट

Weather- पहाड़ों में बर्फबारी का कहर, दिल्ली-यूपी ठिठुरे; पंजाब-हरियाणा में बारिश अलर्ट

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870