MP-Weather : एमपी में बढ़ेगी गर्मी, कल से तापमान 5-6°C तक चढ़ेगा

Read Time:  1 min
एमपी
एमपी
FONT SIZE
GET APP

एमपी में 10 अप्रैल से तेज गर्मी का दौर शुरू होगा। IMD (मौसम केंद्र), भोपाल की माने तो दिन के तापमान में 5 से 6 डिग्री तक की बढ़ोतरी होगी। गुरुवार को जरूर कुछ जिलों में बारिश, आंधी और गरज-चमक का दौर रह सकता है।

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए उमरिया, शहडोल, डिंडौरी, अनूपपुर, मंडला, सिवनी, बालाघाट में आंधी, बारिश और गरज-चमक का अलर्ट जारी किया है।

इससे पहले बुधवार को भोपाल, (Bhopal) जबलपुर, रायसेन, शिवपुरी, रतलाम, छतरपुर, नर्मदापुरम, उज्जैन, इंदौर, धार समेत 15 से ज्यादा जिलों में बारिश का दौर रहा। इससे दिन के तापमान में भी गिरावट देखने को मिली।

यह सिस्टम एक्टिव रहे

बुधवार को एमपी के उत्तर, पूर्वी और पश्चिमी हिस्से में 3 साइक्लोनिक सकुर्लेशन (chakravaat) एक्टिव रहे। इस वजह से बारिश का दौर रहा। भोपाल में भी हल्की बारिश के साथ तेज आंधी चली।

अन्य पढ़े: Weather- बिहार में मौसम ने लिया करवट, तेज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

आज ऐसा रहेगा मौसम11 अप्रैल को नया सिस्टम

मौसम विभाग की माने तो 11 अप्रैल को उत्तर-पश्चिमी हिस्से में नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) एक्टिव होगा। हालांकि, एमपी में इसका असर कम ही देखने को मिलेगा।

तेज आंधी भी चलेगी

मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को प्रदेश में तेज आंधी भी चलेगी। कुछ जिलों में इसकी अधिकतम रफ्तार 40 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा तक रहेगी। बाकी में 30 से 40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से आंधी चलेगी। मौसम का मिजाज दोपहर बाद ही बदलेगा।

अन्य पढ़े:

Surekha Bhosle

लेखक परिचय

Surekha Bhosle

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।