Indore Weather : इंदौर में गर्मी का कहर, दूसरे दिन भी 43 डिग्री के पार

Author Icon By Surekha Bhosle
Updated: May 13, 2026 • 11:11 AM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

रात में भी नहीं मिल रही राहत

इंदौर : इंदौर में गर्मी लगातार लोगों को परेशान कर रही है। लगातार दूसरे दिन तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के पार दर्ज किया गया, जिससे दिनभर तेज धूप और उमस ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया।

गर्म हवाओं ने बढ़ाई परेशानी- दिन की तेज तपिश का असर रात में भी देखने को मिला। देर रात तक चलने वाली गर्म हवाओं ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं। आमतौर पर रात में मिलने वाली ठंडक इस बार महसूस नहीं हो रही है।

घरों में बढ़ी बेचैनी

गर्मी के कारण लोग रातभर परेशान रहे। कूलर और पंखे भी गर्म हवा (Hot air) फेंकते नजर आए, जिससे लोगों को राहत नहीं मिल सकी।

इंदौर में भीषण गर्मी ने लोगों को हलाकान कर दिया है। स्थिति यह है कि तेज धूप (tej dhoop) लोगों को झुलसा रही है। दिनभर लू के थपेड़ों का जनजीवन पर काफी असर दिखाई दे रहा है और दिन में सडकें पहले की तुलना सूनी नजर आ रही है। शहर में दूसरे दिन भी पारा 43 डिग्री पार रहा और लोगों में काफी बेचैनी दिखाई दे रही है।

मंगलवार को दिनभर गर्म हवाओं और तपिश से गर्म हुई सड़कों का रात को भी असर रहा। रात 9 बजे तक गर्म हवाएं ही चलती रही। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक बुधवार को भी काफी तपिश रहेगी और तापमान और भी ज्यादा बढ सकता है। गर्मी और लू के इलाज के लिए प्रशासन ने जिला अस्पताल, सिविल अस्पतालों एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में 14 हीट स्ट्रोक क्लिनिक बनाए हैं।

दरअसल, इन दिनों तापमान बढ़ने और गर्म हवा लगने से गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं उत्पन्न होती है। बुजुर्ग, बच्चे, खिलाड़ी, धूप में काम करने वाले श्रमिक सर्वाधिक खतरे में रहते हैं। पसीना न आना, गर्म-लाल एवं शुष्क त्वचा, मतली, सिरदर्द, थकान, चक्कर आना, उल्टियां होना, बेहोश हो जाना एवं पुतलियां छोटी हो जाना अत्यधिक गर्मी से प्रभावित होना व तापघात के प्रमुख लक्षण एवं संकेत हैं।

अन्य पढ़े: Bihar Weather- बिहार में आंधी-बारिश का कहर, सैकड़ों पेड़ गिरे,पटना समेत कई जिलों में 9 लोगों की मौत

स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी

– गर्मी व तापघात से बचाव के लिए खूब पानी पीएं और खाली पेट न रहें।

– शराब व चाय-कॉफी के अधिक सेवन से बचे।

– ठण्डे पानी से नहाएं, सिर ढके व हल्के रंग के ढीले व पूरी बांह के कपड़े पहने।

– बच्चों को बंद वाहनों में अकेला न छोड़े।

– दोपहर 12 से 4 बजे के बीच बाहर जाने से बचे।

– धूप में नंगे पैर न चलें और बहुत अधिक भारी काम न करें।

– नागरिकों से अपील की गई है कि बाहर निकलना आवश्यक हो तो धूप से बचाव के लिए छतरी और धूप के चश्मे का उपयोग करें।

– धूप में निकलने से पहले कम से कम दो गिलास पानी अवश्य पीएं।

– बुखार और लू लगने की स्थिति में पास के अस्पताल में संपर्क कर आवश्यक दवा का उपयोग सुनिश्चित करें।

– ओआरएस का घोल, नारियल पानी, छाछ, नींबू पानी, फलों का रस आदि का सेवन करें। इन सभी का उपाय कर गर्मी के प्रभाव से बचा जा सकता हैं।

ऐसी है विशेष व्यवस्था

जिला अस्पताल, सिविल अस्पतालों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में लू बचाव के लिए, प्रभावित मरीजों के इलाज के लिए विशेष कक्ष बनाए गए हैं। इसमें आवश्यक दवाइयों के साथ-साथ ओआरएस के पैकेट, कूलर एवं पंखों की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, उप स्वास्थ्य केन्द्रों और आयुष्यमान आरोग्य मंदिरों पर ओआरएस कॉर्नर बनाए गए हैं।

इंदौर में मई के 12 दिनों का तापमान

तारीखदिन का तापमानरात का तापमान
1 मई39.4 (-1)25.6 (+2)
2 मई40.0 (-1)25.7 (+2)
3 मई39.7 (-1)25.5 (+2)
4 मई38.2 (-3)21.0 (-3)
5 मई37.6 (-3)22.6 (-1)
6 मई38.1 (-2)21.6 (-2)
7 मई39.9 (0)26.3 (+3)
8 मई41.2 (+1)25.1 (+1)
9 मई42.0 (+2)24.4 (+1)
10 मई41.9 (+2)24.7 (0)
11 मई43.2 (+3)25.6 (+1)
12 मई43.6 (+4)

अन्य पढ़े:

#BreakingNews #HindiNews #IndoreHeat #HeatWave #WeatherAlert #SummerUpdate #LatestNews

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.