Indore-Temperature : इंदौर में गर्मी का कहर, 43 डिग्री के पार

Read Time:  1 min
इंदौर
इंदौर
FONT SIZE
GET APP

रात में भी नहीं मिल रही राहत

इंदौर : इंदौर में गर्मी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। शहर का तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है, जिससे दिन के समय सड़कें सूनी नजर आ रही हैं। तेज धूप और गर्म हवाओं ने आम जनजीवन को प्रभावित करना शुरू कर दिया है।

गर्म हवाओं से बढ़ी उमस और बेचैनी- दिन ही नहीं, रात के समय भी लोगों को गर्मी (Heat) से राहत नहीं मिल रही। देर रात तक गर्म हवाएं चलने से तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है। कूलर और एसी भी लगातार चलाने पड़ रहे हैं, जिससे बिजली की मांग में बढ़ोतरी देखी जा रही है।

इंदौर में फिर भीषण गर्मी का दौर शुरू हो गया है। सोमवार को दिन का (Temperature) तापमान सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा 43.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उत्तर-पश्चिम दिशा से 11 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चली गर्म हवाओं ने लोगों को झुलसा दिया। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए हीट वेव यानी लू चलने की चेतावनी जारी की है। मंगलवार सुबह से ही तेज गर्मी महसूस की जा रही है।

उधर, सोमवार सुबह 10 बजे के बाद धूप तेज हो गई। दोपहर में सड़कों पर आवाजाही कम रही। शाम को सूर्यास्त के बाद भी गर्मी से राहत नहीं मिली और उमस बनी रही। रात का तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अगले दो दिन और बढ़ेगा तापमान

मौसम विभाग के अनुसार अगले दो-तीन दिनों में तापमान और बढ़ सकता है। रात का तापमान भी 28 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। आसमान साफ रहने से धूप का असर ज्यादा रहेगा।

वेस्टर्न डिस्टर्बेंस कमजोर पड़ने से बढ़ी गर्मी

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक गर्मी नियंत्रित करने वाला वेस्टर्न डिस्टर्बेंस कमजोर पड़ गया है। इसी वजह से तापमान तेजी से बढ़ रहा है। अप्रैल में भी 26 तारीख को तापमान 43.2 डिग्री तक पहुंचा था।

पिछले साल से अलग है मौसम

मौसम विभाग के अनुसार पिछले साल मई अपेक्षाकृत ठंडा रहा था और अच्छी बारिश दर्ज की गई थी। इस बार मई के दूसरे हफ्ते में ही तापमान 43 डिग्री के पार पहुंच गया है।

स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी सीएमएचओ डॉ. माधव प्रसाद हसानी ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि बुजुर्गों, बच्चों और धूप में काम करने वालों को ज्यादा खतरा है।

ये भी पढ़ें: Weather-देश के 16 राज्यों में आंधी-बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट, अगले 72 घंटे बेहद संकटकारी

लू से बचाव के उपाय

  • भरपूर पानी पिएं और खाली पेट न रहें।
  • हल्के रंग के ढीले कपड़े पहनें और सिर ढककर रखें।
  • दोपहर 12 से 4 बजे के बीच बाहर निकलने से बचें।
  • ओआरएस, नारियल पानी, छाछ और नींबू पानी का सेवन करें।
  • बाहर निकलते समय छाता और सनग्लास का उपयोग करें।

इंदौर में मई का तापमान

तारीखदिन का तापमानरात का तापमान
1 मई39.4 (-1)25.6 (+2)
2 मई40.0 (-1)25.7 (+2)
3 मई39.7 (-1)25.5 (+2)
4 मई38.2 (-3)21.0 (-3)
5 मई37.6 (-3)22.6 (-1)
6 मई38.1 (-2)21.6 (-2)
7 मई39.9 (0)26.3 (+3)
8 मई41.2 (+1)25.1 (+1)
9 मई42.0 (+2)24.4 (+1)
10 मई41.9 (+2)24.7 (0)
11 मई43.2 (+3)25.6 (+1)

ये भी पढ़ें:

Surekha Bhosle

लेखक परिचय

Surekha Bhosle

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।