తెలుగు | Epaper

Weather : दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश से सड़कों पर लगा जाम

Anuj Kumar
Anuj Kumar
Weather : दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश से सड़कों पर लगा जाम

दिल्ली-एनसीआर (Delhi- NCR) में आज सुबह से हो रही बारिश (Heavy Rain) ने मौसम को खुशनुमा बना दिया है लेकिन इसने ऑफिस जाने वालों के लिए मुश्किलें भी खड़ी कर दी हैं। कई इलाकों में जलभराव और ट्रैफिक जाम की समस्या हो गई है जिससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है। राजमार्गों पर भी जाम लगने से दफ्तर पहुंचने में दिक्कतें आ रही हैं।

नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में आज (गुरुवार) सुबह से बारिश हो रही है। जहां बारिश ने गर्मी से राहत दिलाई तो वहीं तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि, बारिश ने सुबह ऑफिस जाने वालों की टेंशन भी बढ़ा दी है। बता दें कि दिल्ली-एनसीआर के अलग-अलग शहरों में तेज बारिश होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्योंकि कई जगहों पर जलभराव हो गया तो कई मार्गों पर जाम की स्थिति पैदा हो गई। हाईवे पर जाम लगने से लोगों को ऑफिस पहुंचने में काफी दिक्कत हो रही है।

गुरुग्राम में रिमझिम वर्षा से मौसम हुआ सुहाना, अब तक 17 एमएम वर्षा दर्ज

गुरुग्राम में बुधवार देर रात से शुरू हुई रिमझिम वर्षा गुरुवार सुबह तक जारी रही, जिससे पूरे जिले का मौसम खुशनुमा हो गया। भारतीय मौसम विभाग (IMD) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, गुरुग्राम तहसील में 17 एमएम वर्षा दर्ज की गई है। वहीं, लगातार होती हल्की बारिश के कारण शहर के कई निचले इलाकों में हल्का जलभराव देखने को मिला, हालांकि, लोगों ने गर्मी और उमस से राहत की सांस ली। बताया गया कि आज सुबह से आसमान में घने बादल छाए रहे और हल्की फुहारों के साथ ठंडी हवाएं चलती रहीं, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई और मौसम सुहाना बना रहा

दिल्ली में मौसम बदलने का कारण क्या है?

दिल्ली भारतीय उपमहाद्वीप के उत्तरी मैदानी इलाकों में स्थित है। हिमालय और थार रेगिस्तान से इसकी निकटता के कारण इसकी जलवायु पर गहरा प्रभाव पड़ता है, जिसके कारण यहाँ दोनों ही मौसमों की चरम सीमाएँ होती हैं। दिल्ली में पाँच अलग-अलग ऋतुएँ होती हैं: ग्रीष्म, वर्षा, पतझड़, शीत और वसंत।

दिल्ली एनसीआर कब बना था?

दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) का गठन 1985 में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र योजना बोर्ड अधिनियम (NCRPB) के तहत किया गया था. इसका मुख्य उद्देश्य दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों का एक एकीकृत शहरी विकास करना था. 

Read more : National : लेफ्टिनेंट जनरल पुष्पेंद्र सिंह होंगे अगले उप सेना प्रमुख

मार्च में राजस्थान में बढ़ी गर्मी, पारा 40°C के करीब

मार्च में राजस्थान में बढ़ी गर्मी, पारा 40°C के करीब

मार्च में ही अप्रैल जैसी तपिश!

मार्च में ही अप्रैल जैसी तपिश!

Weather- बिहार में होली से पहले बढ़ेगी गर्मी की तपिश, अगले 48 घंटों में 35°C तक पहुंचेगा पारा

Weather- बिहार में होली से पहले बढ़ेगी गर्मी की तपिश, अगले 48 घंटों में 35°C तक पहुंचेगा पारा

Weather- मौसम का मिजाज बदला, कई राज्यों में तेज बारिश और आंधी का अलर्ट

Weather- मौसम का मिजाज बदला, कई राज्यों में तेज बारिश और आंधी का अलर्ट

राजस्थान में मौसम ने ली करवट

राजस्थान में मौसम ने ली करवट

MP में 4 दिन आंधी-बारिश का अलर्ट

MP में 4 दिन आंधी-बारिश का अलर्ट

Weather- बंगाल की खाड़ी में बना दबाव, सात राज्यों में तेज बारिश-आंधी की चेतावनी

Weather- बंगाल की खाड़ी में बना दबाव, सात राज्यों में तेज बारिश-आंधी की चेतावनी

मध्य प्रदेश में मौसम का कहर, 25 जिलों में बारिश और तेज आंधी

मध्य प्रदेश में मौसम का कहर, 25 जिलों में बारिश और तेज आंधी

फरवरी में गर्मी ने दिखाए तेवर

फरवरी में गर्मी ने दिखाए तेवर

Weather-10 राज्यों में झमाझम बारिश का अलर्ट, यूपी-एमपी और उत्तराखंड प्रभावित

Weather-10 राज्यों में झमाझम बारिश का अलर्ट, यूपी-एमपी और उत्तराखंड प्रभावित

Weather- उत्तर भारत में ठंड–कोहरे का कहर जारी, दिल्ली-एनसीआर में येलो अलर्ट

Weather- उत्तर भारत में ठंड–कोहरे का कहर जारी, दिल्ली-एनसीआर में येलो अलर्ट

Weather- बर्फबारी से जम्मू-कश्मीर में कड़ाके की ठंड, सोनमर्ग सबसे सर्द

Weather- बर्फबारी से जम्मू-कश्मीर में कड़ाके की ठंड, सोनमर्ग सबसे सर्द

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870