తెలుగు | Epaper

Latest Hindi News : दक्षिण भारत में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित

Anuj Kumar
Anuj Kumar
Latest Hindi News : दक्षिण भारत में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित

चेन्नई,। दक्षिण भारत में पूर्वोत्तर मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है, जिससे तमिलनाडु (Tamilnadu) केरल और आंध्र प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश हो रही है। कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं।तमिलनाडु में लगातार बारिश से चेन्नई (Chennai) और कई जिलों में सड़कों पर पानी भर गया है। प्रशासन ने गुरुवार को सभी स्कूल बंद रखने का आदेश दिया है। मौसम विभाग ने साइक्लोन (Cyclone) की आशंका जताते हुए रेड अलर्ट जारी किया है। बाढ़ से अब तक 16 हजार हेक्टेयर कृषि भूमि जलमग्न और 33 प्रतिशत फसल को नुकसान पहुंचा है।

केरल में भारी बारिश और आपात स्थिति

केरल में इडुक्की, पलक्कड़, मलप्पुरम और पथनमथिट्टा जिलों में भारी बारिश और तेज हवाओं के कारण स्कूल-कॉलेज बंद रहे। पहाड़ी इलाकों में रात में यात्रा पर रोक लगी। एसडीआरएफ को हाई अलर्ट पर रखा गया और जिला प्रशासन को चौबीसों घंटे निगरानी के निर्देश दिए गए।

आंध्र प्रदेश में बाढ़ का खतरा, रेड और ऑरेंज अलर्ट

आंध्र प्रदेश के प्रकाशम, नेल्लोर, कडप्पा, अन्नमय्या, तिरुपति और चित्तूर जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है। कुरनूल, नांदयाल, अनंतपुर और श्री सत्यसाई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है।

हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी से ठंड बढ़ी

हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति और मनाली में बर्फबारी से सर्दी बढ़ गई है। लाहौल-स्पीति के टैबो में न्यूनतम तापमान माइनस 0.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मनाली में 12 मिमी, भरमौर में 11.5 मिमी और कीलॉन्ग में 6 मिमी बर्फबारी हुई। मौसम विभाग ने चेन्नई, तिरुवल्लूर, कांचीपुरम, तंजावुर, तिरुवारुर, नागपट्टिनम और कारैकल में रेड अलर्ट जारी किया। चेन्नई निगम ने राहत कार्यों के लिए 106 सामुदायिक रसोइयां शुरू की हैं।

Read More :

उत्तर भारत में बारिश का दौर जारी

उत्तर भारत में बारिश का दौर जारी

Weather-12 राज्यों में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार में घना कोहरा, हिमाचल में बर्फबारी

Weather-12 राज्यों में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार में घना कोहरा, हिमाचल में बर्फबारी

Weather- 17 राज्यों में मौसम का कहर, 80 किमी/घंटा की आंधी और भारी बारिश का अलर्ट

Weather- 17 राज्यों में मौसम का कहर, 80 किमी/घंटा की आंधी और भारी बारिश का अलर्ट

Bihar Weather- बिहार में तेज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का कहर, 2 की मौत

Bihar Weather- बिहार में तेज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का कहर, 2 की मौत

HP- हिमाचल में मौसम का कहर, भारी बारिश-बर्फबारी से जनजीवन प्रभावित, 100 सड़कें बंद

HP- हिमाचल में मौसम का कहर, भारी बारिश-बर्फबारी से जनजीवन प्रभावित, 100 सड़कें बंद

Weather- बारिश से दिल्ली-एनसीआर में सुहाना मौसम, दिनभर छाए रहेंगे बादल

Weather- बारिश से दिल्ली-एनसीआर में सुहाना मौसम, दिनभर छाए रहेंगे बादल

Weather- बिहार में तीन दिन 20–22 तक मौसम का कहर, बारिश-ठनका और तेज हवाओं की चेतावनी

Weather- बिहार में तीन दिन 20–22 तक मौसम का कहर, बारिश-ठनका और तेज हवाओं की चेतावनी

Weather- शिमला में ऊंची चोटियों पर बर्फबारी आज से बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट

Weather- शिमला में ऊंची चोटियों पर बर्फबारी आज से बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट

देशभर में मौसम का बदलता मिजाज

देशभर में मौसम का बदलता मिजाज

Weather- बिहार में बदलेगा मौसम का मिजाज, 38 जिलों में तूफान और भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

Weather- बिहार में बदलेगा मौसम का मिजाज, 38 जिलों में तूफान और भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

Weather- देश के कई हिस्सों में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

Weather- देश के कई हिस्सों में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

Weather- बिहार में अगले 24 घंटे मौसम का अलर्ट, कई जिलों में बारिश और वज्रपात की चेतावनी

Weather- बिहार में अगले 24 घंटे मौसम का अलर्ट, कई जिलों में बारिश और वज्रपात की चेतावनी

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870