Latest Hindi News : लाहौल में हिमपात से बढ़ी ठंड, मैदानी इलाकों में कोहरे और बारिश का अलर्ट

Author Icon By Anuj Kumar
Updated: December 16, 2025 • 2:13 PM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

हिमाचल प्रदेश में खराब मौसम के बीच लाहौल स्पीति की ऊंची चोटियों पर हिमपात हुआ, जिससे इलाके में शीतलहर बढ़ गई। कुल्लू और शिमला (Kullu and Shimla) में हल्के बादल छाए रहे, जबकि मैदानी इलाकों में मंडी में घना कोहरा छाया। प्रदेश के पांच शहरों में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री से कम दर्ज किया गया।

पश्चिमी विक्षोभ और येलो अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार, बुधवार रात से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। 16 और 17 दिसंबर को मैदानी इलाकों में कोहरे का येलो अलर्ट है। बिलासपुर (Bilashpur) मंडी और सुंदरनगर के कई इलाकों में कोहरा छाए रहने की संभावना है। 20 और 21 दिसंबर को उच्च पर्वतीय इलाकों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है।

तापमान का हाल

लाहौल स्पीति में न्यूनतम तापमान माइनस में दर्ज किया गया। कुकुमसेरी में -5.7°C और ताबो में -2.7°C रहा। शिमला का न्यूनतम तापमान 10.6°C, सुंदरनगर 6.5°C, भुंतर 8.0°C और कल्पा 2.0°C दर्ज किया गया।

अधिकतम तापमान और आगामी पूर्वानुमान

सोलन में अधिकतम तापमान 28.5°C, शिमला 21.6°C और सुंदरनगर 22.2°C रहा। अगले 2-3 दिनों में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट और अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री की वृद्धि होने की संभावना है। प्रदेश में ड्राइस्पेल (Dry Spell) जारी रहने का अनुमान है।

मुख्य शहरों का तापमान रिकॉर्ड

इस तरह प्रदेश में शीतलहर और कोहरे का असर अगले कुछ दिनों तक जारी रहेगा।

Read More :

# Bilashpur News # December News # Yellow Alert News #Breaking News in Hindi #Dry Spell News #Hindi News #Kullu and Shimla News #Latest news #Rain News

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.