MP-Weather : 34 जिलों में आंधी-बारिश, 6 में ओले गिरेंगे

Author Icon By Surekha Bhosle
Updated: May 4, 2026 • 12:27 PM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

मध्य प्रदेश में आंधी, बारिश और ओले का दौर जारी है। 4 दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। तेज गर्मी की बजाय बारिश हो रही है। ऐसा ही मौसम अगले 4 दिन तक बना रहेगा।

मौसम केंद्र भोपाल (IMD) ने सोमवार को 34 जिलों में आंधी-बारिश और 6 में ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। आज भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर और रीवा में ओले गिर सकते हैं।

वहीं, भोपाल, रायसेन, सीहोर, आगर-मालवा, राजगढ़, विदिशा, नर्मदापुरम, बैतूल, ग्वालियर, गुना, शिवपुरी, अशोकनगर, मुरैना, श्योपुर, जबलपुर, कटनी, छिंदवाड़ा, सिवनी, नरसिंहपुर, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, पांढुर्णा, सतना, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, मैहर, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, सागर, पन्ना और दमोह में आंधी-बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

आंधी की रफ्तार 30 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक रह सकती है। मौसम (Weather) वैज्ञानिक अरुण शर्मा ने बताया कि प्रदेश में ट्रफ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन (चक्रवात) की एक्टिविटी है।

अन्य पढ़े: MP/Weather : एमपी में मौसम बदला, 17 जिलों में बारिश-ओलों का अलर्ट

इस वजह से तेज आंधी, बारिश का दौर चल रहा है। कहीं-कहीं ओले भी गिर रहे हैं। 7 मई तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा।

भीषण गर्मी का ट्रेंड, लेकिन इस बार बदलाव

जानकारों की माने तो मई महीने में भीषण गर्मी का ट्रेंड रहा है, लेकिन इस बार मई की शुरुआत आंधी-बारिश के साथ हुई है। अगले 4 दिन यानी 7 मई तक प्रदेश में ऐसा ही मौसम बना रहेगा।

बता दें, गुरुवार को तेज आंधी के कारण जबलपुर के बरगी डैम में क्रूज डूब गया था। जिससे 13 जानें चली गईं। इसके बाद शनिवार को बैतूल में आंधी की रफ्तार रिकॉर्ड 85 किमी प्रतिघंटा दर्ज की गई थी।

इंदौर में 2023 में गिरा था 3 इंच पानी

इंदौर में भी पारा 46 डिग्री के पार पहुंच चुका है। मौसम विभाग के अनुसार, 31 मई 1994 को इतना तापमान दर्ज किया गया था।

इस महीने यहां भी मौसम में बदलाव देखने को मिलता है। इसके चलते बादल छाए रहते हैं तो बौछारें भी गिरती हैं। पिछले साल पूरे महीने 3 इंच बारिश हुई थी। वर्ष 2014 से 2023 के बीच 9 साल बारिश हो चुकी है।

अन्य पढ़े:

#BreakingNews #HindiNews #MadhyaPradeshWeather #RainAlert #StormUpdate #WeatherNews

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.