सूखा पड़ने का अनुमान; MP-UP-राजस्थान में भीषण गर्मी, भोपाल में सड़क का डामर पिघला
इस वर्ष भारत में मानसून सामान्य समय से पहले दस्तक दे सकता है। मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि समुद्री तापमान और वातावरणीय बदलावों के कारण मानसून की गति तेज हुई है। हालांकि, “सुपर-अलनीनो” की स्थिति मानसून की ताकत को कमजोर कर सकती है, जिससे बारिश का वितरण असमान रहने की आशंका बढ़ गई है।
क्या है सुपर-अलनीनो?
समुद्र के तापमान में असामान्य वृद्धि- सुपर-अलनीनो (Super El Niño) प्रशांत महासागर में समुद्र की सतह के तापमान में अत्यधिक बढ़ोतरी को कहा जाता है। इसका प्रभाव वैश्विक मौसम प्रणाली पर पड़ता है।
मौसम विभाग के मुताबिक मानसून तय समय से 4 दिन पहले 26 मई को (Keralam) केरलम पहुंच सकता है। हालांकि अमेरिकी मौसम एजेंसी ‘नेशनल ओशेनिक एंड एटमॉस्फेरिक एडमिनिस्ट्रेशन’ (नोआ) के अनुसार इस साल सुपर अल नीनो का आना लगभग तय हो गया है। इससे, कमजोर मानसून, सूखे और हीटवेव की आशंका ज्यादा हो गई है।
अल नीनो एक जलवायु घटना है, जो प्रशांत महासागर में पानी गर्म होने पर होती है
अल नीनो एक जलवायु घटना है, जो प्रशांत महासागर में पानी गर्म होने पर होती है। इससे मानसूनी हवाएं दिशा बदल देती हैं। इसके असर से भारत और दक्षिण-पूर्व एशिया में बारिश कम होगी और भीषण गर्मी पड़ेगी।
भारत में सामान्य रूप से मानसून की एंट्री 1 जून को केरलम से होती है। इस बार यह अन्य प्रदेशों में भी जल्द पहुंचेगा। राजस्थान में इसके 20 जून, मध्य प्रदेश में 12 जून, उत्तर प्रदेश में 18 जून और बिहार में 8-10 जून के बीच पहुंचने की संभावना है।
अन्य पढ़े: Indore Weather : इंदौर में गर्मी का कहर, दूसरे दिन भी 43 डिग्री के पार
गर्मी की बात करें तो राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, झारखंड और विदर्भ में आज हीटवेव का अलर्ट है
गर्मी की बात करें तो राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, झारखंड और विदर्भ में आज हीटवेव का अलर्ट है। इन राज्यों के कई जिलों में तापमान 46°C-47°C के बीच पहुंच सकता है। मध्य प्रदेश-विदर्भ में आज रात में भी लू चलने का अलर्ट जारी किया गया है।
शुक्रवार को महाराष्ट्र के अमरावती में 45.6°C तापमान दर्ज हुआ। राजस्थान के फलौदी में भी पारा 44.8°C रिकॉर्ड किया गया। MP के भोपाल में पारा 42°C पार कर गया, जिससे यहां सड़कों पर डामर पिघल गया।
अगले दो दिन के मौसम का हाल
17 मई:
- झारखंड में बारिश का ऑरेंज अलर्ट। बिहार के 19 जिलों में, हरियाणा के 8 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट।
- राजस्थान और पंजाब में अगले एक सप्ताह तक हीटवेव का अलर्ट।
- जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में बारिश के साथ ओले गिर सकते है।
18 मई:
- बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ और पूर्वोत्तर राज्यों में बारिश के साथ बिजली गिरने का अलर्ट है।
- राजस्थान में गंभीर हीटवेव का अलर्ट है। रातें भी गर्म रहेंगी। छत्तीसगढ़, हरियाणा, दिल्ली, मध्य प्रदेश, पंजाब, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में भी हीटवेव चलेगी।
- असम, मेघालय, केरल, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, कर्नाटक और तमिलनाडु में भारी बारिश का अनुमान है।
अन्य पढ़े: