Weather : दिल्ली-यूपी में आज जमकर होगी बारिश, हिमाचल में मचाई तबाही

Author Icon By Anuj Kumar
Updated: July 3, 2025 • 7:17 AM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

उत्तर भारत में अब मानसून (Monsoon) जमकर बरस रहा है। मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा कि हिमाचल प्रदेश उत्तराखंड उत्तर प्रदेश पंजाब हरियाणा और राजस्थान में अगले कई दिनों में बहुत भारी बारिश (Heavy Rain) की संभावना है। इस अवधि के दौरान उत्तर-पश्चिम मध्य और पूर्वी भारत के कई हिस्सों में मानसून सक्रिय रहेगा। मध्य प्रदेश झारखंड और ओडिशा में कुछ दिनों में भी भारी बारिश हो सकती है।

 नई दिल्ली। उत्तर भारत में अब मानसून जमकर बरस रहा है। मौसम विज्ञान विभाग (आइएमडी) ने कहा कि हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में अगले कई दिनों में बहुत भारी बारिश की संभावना है। इस अवधि के दौरान उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत के कई हिस्सों में मानसून सक्रिय रहेगा।

इन राज्यों में होगी भारी बारिश

आइएमडी ने बताया, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, बिहार, बंगाल, सिक्किम और झारखंड में अत्यधिक बारिश की संभावना है। मध्य प्रदेश, झारखंड और ओडिशा में कुछ दिनों में भी भारी बारिश हो सकती है।

महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों पर होगी खास नजर

आइएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने एक प्रेस वार्ता में मौसम की गंभीरता को लेकर कहा कि मध्य भारत और इससे सटे दक्षिणी प्रायद्वीप में भारी वर्षा होने की संभावना है।

इसमें पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, विदर्भ और तेलंगाना के निकटवर्ती क्षेत्र तथा गुजरात और महाराष्ट्र के कुछ हिस्से शामिल हैं।उन्होंने कहा, हमें गोदावरी, महानदी और कृष्णा जैसी नदियों के जलग्रहण क्षेत्रों पर नजर रखनी चाहिए।

हिमाचल प्रदेश में बादल फटने से मची तबाही

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में 30 जून की रात बादल फटने से हुई भारी तबाही के बीच राहत कार्यों में जुटी टीमों को बुधवार को पांच और शव मिले हैं। प्राकृतिक आपदा में अब तक 15 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 58 लापता हैं। सबसे अधिक प्रभावित सराज क्षेत्र में 46 लोग लापता हैं।

यमुनोत्री हाईवे रहा बंद

उत्तराखंड में चारधाम और आदि कैलास यात्रा मार्ग पर बुधवार को आंशिक बादल मंडराते रहे और कहीं-कहीं हल्की वर्षा भी दर्ज की गई। चीन सीमा से सटे धापा-मिलम मोटर मार्ग पर बुधवार को चट्टान दरकने से सड़क बोल्डरों से पट गई।

Read more : त्रिपुरा के मुख्यमंत्री आज करेंगे मंत्रिमंडल का विस्तार

# Paper Hindi News #Ap News in Hindi #Breaking News in Hindi #Google News in Hindi #Hindi News Paper #Weather news bakthi breakingnews delhi latestnews

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.