पंजाब में पारा 2.4°C तक पहुंचा; दिल्ली सहित 7 राज्यों में शीतलहर अलर्ट
- पंजाब के कई जिलों में न्यूनतम तापमान 2.4°C दर्ज किया गया।
- सुबह व देर शाम बर्फीली हवाओं का असर तेज।
दिल्ली में ठंडी हवाओं का असर
- उत्तर भारत दिल्ली NCR में तापमान में गिरावट जारी।
- सुबह घना कोहरा और दृश्यता में कमी से आवागमन में दिक्कतें।
नई दिल्लीः उत्तर भारत (North India) में जहां कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। न्यूनतम तापमान में तेजी से गिरावट आई है। वहीं दक्षिण भारत में साइक्लोन दित्वा के असर से बारिश हो रही है। उत्तरी तमिलनाडु-पुडुचेरी और दक्षिणी आंध्र प्रदेश के तटों के पास सेंटर में है, जिससे चेन्नई और तमिलनाडु के दूसरे तटीय जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश हो रही है और कई जिलों में स्कूल बंद करने पड़े हैं। इस बीच पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी शुरू हो गई है और कश्मीर के कई हिस्सों में तापमान फ्रीजिंग पॉइंट से नीचे चला गया है।
इन राज्यों में कोल्ड वेब का अलर्ट
मौसम विभाग ने आज उत्तर भारत दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब (Punjab) और उत्तरी मध्य महाराष्ट्र, बिहार और झारखंड के लिए कोल्ड वेव की चेतावनी जारी की है और आने वाले दिनों में ठंड का असर उत्तरी राजस्थान तक बढ़ने की उम्मीद है। उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, उत्तरी राजस्थान, मध्य प्रदेश, सब-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान 5°-10°C के बीच दर्ज किया जा रहा है। अगले 3 दिनों में मिनिमम टेम्परेचर में धीरे-धीरे 2-3 डिग्री की गिरावट आ सकती है।
आदमपुर (पंजाब) में 2.4°C तक पहुंचा पारा
भारत के मैदानी इलाकों में आदमपुर (पंजाब) में सबसे कम टेम्परेचर 2.4 °C दर्ज किया गया। पंजाब के कई इलाकों में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। हरियाणा,पंजाब, जम्मू-कश्मीर-लद्दाख, पश्चिमी राजस्थान, पश्चिमी मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र में कुछ जगहों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से कम रहा। कई इलाकों में तापमान 1.6°C से 4°C तक नीचे गिरा है।
अन्य पढ़ें: तेल, रक्षा और भू-राजनीति | पीएम मोदी से मिलने दिल्ली आ रहे पुतिन…
यहां पर रहेगा घना कोहरा
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान असम, मेघालय, ओडिशा, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, हिमाचल प्रदेश में सुबह-सुबह घना कोहरा छाए रहने की संभावना जताई है।
यूपी का मौसम
पूरे उत्तर प्रदेश में ठंड बढ़ रही है। मौसम विभाग ने कई जिलों में तापमान में गिरावट का अनुमान लगाया है। आज कानपुर, आगरा, इटावा, टूंडला, मुजफ्फरनगर, बाराबंकी और उत्तर प्रदेश के पूर्वी हिस्सों के जिलों सहित कई इलाकों में कोल्ड वेव की स्थिति की उम्मीद है।
बिहार का मौसम
बिहार में तापमान में भी गिरावट देखी जा रही है क्योंकि पूरे राज्य में सर्दी बढ़ रही है। गुरुवार सुबह पटना, बेगूसराय, किशनगंज, बेतिया, बगहा और गोपालगंज समेत 10 से ज़्यादा ज़िलों में घना कोहरा छाया रहा, जिससे विज़िबिलिटी कम हो गई और सुबह सफ़र में दिक्कत हुई।
यहां पर होगी भारी बारिश
चक्रवाती तूफान की असर से 4 और 5 दिसंबर को तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल, कोस्टल आंध्र प्रदेश और साउथ इंटीरियर कर्नाटक में मध्यम स्तर से भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान तेज हवाएं भी चलेंगी।IMD ने तिरुवल्लूर, चेन्नई, कांचीपुरम और चेंगलपट्टू के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जिसमें गरज के साथ भारी से बहुत भारी बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है।
2025 में पंजाब में बाढ़ क्यों आई?
वर्ष 2025 में, अभूतपूर्व अंतर्वाह (पौंग में वर्ष 2023 की तुलना में 20% अधिक) के कारण अचानक पानी छोड़ा गया, जिससे निचले क्षेत्रों में बाढ़ आ गई।
अन्य पढ़ें: