తెలుగు | Epaper

White Owl : दिन में सफेद उल्लू देखना कैसा होता है?

Surekha Bhosle
Surekha Bhosle
White Owl : दिन में सफेद उल्लू देखना कैसा होता है?

White Owl : दिवाली जैसे पावन पर्व पर अगर किसी को सफेद उल्लू (Owl) दिख जाए, तो इसे बहुत शुभ माना जाता है। मान्यता है कि यह मां लक्ष्मी के घर आगमन का संकेत होता है।

धन, समृद्धि और सौभाग्य का प्रतीक

  • सफेद उल्लू को हिन्दू धर्म में मां लक्ष्मी का वाहन माना गया है।
  • इसे देखने का अर्थ है कि आपके जीवन में धन, वैभव और सुख-समृद्धि आने वाली है।
  • यह संकेत देता है कि देवी लक्ष्मी की कृपा आप पर बरसने वाली है।

कब और कहां दिखता है सफेद उल्लू?

  • विशेष पर्व और रात के समय अधिक संभावना
  • आमतौर पर यह उल्लू अमावस्या की रात या पूजा-पाठ वाले दिन अधिक दिखाई देता है।
  • यह बेहद दुर्लभ होता है और किसी को दिख जाए तो इसे देवी का आशीर्वाद माना जाता है।

ये मां लक्ष्मी (Lakshmi) का वाहन है इसलिए जब भी ये पक्षी दिखता है तो इसे धन-समृद्धि बढ़ने का संकेत माना जाता है। ज्योतिष में भी उल्लू को धन, बुद्धि, समृद्धि और सौभाग्य का प्रतीक माना गया है। कहते हैं अगर सफेद उल्लू दिख जाए तो ये ओर भी ज्यादा शुभ हो जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि किस त्योहार पर सफेद उल्लू का दिखना मां लक्ष्मी की कृपा बरसने का संकेत देता है

सफेद उल्लू बदल सकता है आपकी किस्मत

ज्योतिष अनुसार अगर किसी व्यक्ति को अचानक से सफेद रंग का उल्लू देख दिखाई दे जाए तो व्यक्ति की किस्मत पलट जाती है। जीवन के सारे दुख दूर हो जाती हैं और हर तरफ से सकारात्मक समाचार सुनने को मिलने लगते हैं।

दिन में सफेद उल्लू देखना कैसा होता है?

कहते हैं अगर रात के समय जागने वाले उल्लू दिन में दिख जाए तो यह शुभ सूचक माना जाता है। इसका मतलब है कि आपका भाग्य चमकने वाला है और आगे आपके जीवन में सब अच्छा होने वाला है। 

सफेद उल्लू से जुड़ी कुछ खास बातें

  • शास्‍त्रों के अनुसार यदि रात के वक्‍त सफेद उल्‍लू दिखाई देता है तो समझ लें कि आपकी मनोकामना पूरी होने वाली है। 
  • यात्रा के दौरान सफेद उल्‍लू का दिखना या उसकी आवाज सुनाई देना आपके काम में सफलता मिलने का संकेत देता है।
  • गरुड़ पुराण और स्कंद पुराण में उल्लू को रात्रि और गुप्त विद्याओं का जानकार बताया गया है।
  • कुछ ग्रंथों में इसे धन-लाभ और गुप्त खजाने की ओर संकेत देने वाला पक्षी बताया गया है।
  • तंत्र परंपरा में उल्लू को माया और रहस्यों का प्रतीक माना गया है।
  • कहते हैं अगर दिन के उजाले में उल्लू बार-बार दिखेतो इसे चेतावनी का संकेत माना गया है।
  • लगातार उल्लू की आवाज सुनना संकट, धोखा या नुकसान के संकेत देता है।
  • कुछ परंपराओं में घर के भीतर उल्लू का प्रवेश दुर्भाग्यसूचक माना गया है।

उल्लू के दर्शन कैसे होते हैं?

सफेद उल्लू White Owl का दर्शन केवल भौतिक और मानसिक लाभ का संकेत नहीं देता, बल्कि यह आपके स्वास्थ्य में सुधार का भी प्रतीक हो सकता है. यदि आप किसी बीमारी या स्वास्थ्य समस्या से जूझ रहे हैं, तो सफेद उल्लू का दिखना यह संकेत दे सकता है कि अब आपकी स्थिति में सुधार होगा और आप जल्दी ठीक हो जाएंगे।

उल्लू के घर पर बैठने का क्या मतलब है?

उल्लू White Owl को मां लक्ष्मी की सवारी मानने के कारण इसे शुभ घटनाओं और धनलाभ से जोड़ा जाता है। यदि उल्लू किसी घर की छत पर या आंगन में बैठकर रोता है, तो इसे अशुभ माना जाता है।इससे दरिद्रता, दुख, बीमारियां और आर्थिक संकट आ सकते हैं। यदि उल्लू दक्षिण दिशा में बैठकर आवाज करता है, तो इसे विशेष रूप से अशुभ समझा जाता है।

अन्य पढ़ें:

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870