कुल 13 जिलों में संपन्न हुआ मतदान
असम में पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में बुधवार को 79.23 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दूसरे चरण का मतदान धुबड़ी, दक्षिण सालमारा-मनकाचर, गोलपाड़ा, बोंगाईगांव, बारपेटा, बजाली, नलबाड़ी, कामरूप, कामरूप (मेट्रो), होजाई, नागांव, मोरीगांव और दरांग समेत कुल 13 जिलों में संपन्न हुआ।
सर्वाधिक 88.63 प्रतिशत मतदान दर्ज
इस चरण में कुल 91,31,127 लोग vote के पात्र थे जिनमें 44,99,952 महिलाएं थी। धुबड़ी जिले में सर्वाधिक 88.63 प्रतिशत vote दर्ज किया गया, जबकि कामरूप (मेट्रो) में सबसे कम 71 प्रतिशत vote दर्ज किया गया। अधिकारी ने बताया कि vote शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ और कहीं भी पुनर्मतदान की आवश्यकता नहीं पड़ी। दूसरे चरण में कुल 29,608 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होना है, जो 181 जिला परिषद निर्वाचन क्षेत्रों, 87 अंचलिक परिषदों और 10,530 ग्राम पंचायत सीटों के लिए चुनाव मैदान में थे।

14 जिलों में 70.19 प्रतिशत मतदान किया गया दर्ज
चुनाव के पहले चरण का मतदान दो मई को 14 जिलों में हुआ था, जिसमें 70.19 प्रतिशत vote दर्ज किया गया था। मतगणना 11 मई को होगी। अब तक जिला परिषद में 21, अंचलिक परिषद में 151 और ग्राम पंचायत वार्डों में 1,117 समेत कुल 1,289 सीटें निर्विरोध चुनी जा चुकी हैं। अधिकारी ने बताया कि बुधवार को मतदान सुबह साढ़े सात बजे शुरू हुआ और शाम साढ़े चार बजे समाप्त हुआ। हालांकि, जो मतदाता समय रहते बूथों में पहुंच गए थे, उन्होंने देर रात तक vote किया। राज्य के सात जिले संविधान की छठी अनुसूची के अंतर्गत आते हैं और वहां स्थानीय स्तर पर स्वायत्त परिषदों के जरिए शासन किया जाता है।
- Tamilnadu- तमिलनाडु की राजनीति में हलचल, कांग्रेस-डीएमके संबंधों में खिंचाव
- UP- नोएडा हिंसा मामले की होगी मजिस्ट्रियल जांच, 15 मई तक मांगे गए साक्ष्य
- WB- चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में बड़ा खुलासा, बचा तीसरा शख्स मिंटू खोलेगा राज
- USA- अमेरिकी कोर्ट ने ट्रंप को दिया बड़ा झटका, 10% टैरिफ अवैध घोषित
- Bihar- तेज रफ्तार का कहर : बिहार के सारण में ट्रक और पिकअप की भिड़ंत, 3 लोगों की मौत, 9 घायल