तेज हवा बंद, अब चढ़ेगा पारा,

तेज हवा बंद

दिल्ली में बीते दिनों हुई हल्की बारिश व तेज हवाएं चलने से मौसम काफी सुहावना बना हुआ है। सुबह व शाम की सर्दी का अहसास हो रहा है। तापमान में भी ज्यादा बढ़ोतरी देखने को नहीं मिली। लेकिन अब मौसम बदलने वाला है।

दिल्ली-एनसीआर में दो दिनों से चल रही तेज सतही हवाएं अब बंद हो गई हैं। इस कारण अब तापमान में बढ़ोतरी होनी शुरू होगी। वीकेंड तक अधिकतम तापमान 31 डिग्री के पार जाने की संभावना है। जबकि अगले सप्ताह के मध्य तक अधिकतम तापमान 33-35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16-18 डिग्री के बीच पहुंच जाएगा। यह इस सीजन का सबसे अधिकतम तापमान हो जाएगा।

दिल्ली में बीते दिनों हुई हल्की बारिश व तेज हवाएं चलने से मौसम काफी सुहावना बना हुआ है। सुबह व शाम की सर्दी का अहसास हो रहा है। तापमान में भी ज्यादा बढ़ोतरी देखने को नहीं मिली। बीते एक हफ्ते में केवल तीन मार्च को ही तापमान 30 डिग्री के पार गया था। वहीं बृहस्पतिवार दोपहर तक तेज हवाएं चलीं जिससे तापमान कुछ ज्यादा नहीं बढ़ा। अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 28.4 और न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.2 डिग्री कम 12.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

जबकि बुधवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। अब दो दिन तापमान में हल्की बढ़ोतरी देखने को मिलेगी लेकिन उसके बाद तापमान में तेजी से बढ़ोतरी होगी। 

  • 10 मार्च के बाद तो अधिकतम तापमान 31-33 और न्यूनतम तापमान 16-18 डिग्री के बीच पहुंच जाएगा। 11 मार्च को तापमान 33-35 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। अमूमन 7 से 11 मार्च के बीच अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज होता है। नौ मार्च को एक पश्चिमी विक्षोभ दस्तक दे रहा है। इससे मौसम में खास परिवर्तन नहीं होगा। हालांकि हवा की दिशा बदलने से तापमान में बढ़ोतरी होगी। 

आज का तापमान

अधिकतम तापमान:  28.4 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान: 12.2 डिग्री सेल्सियस
7 मार्च को सूर्यास्त: शाम 6:25 मिनट
08 मार्च को सूर्योदय: सुबह 6:39 मिनट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *