తెలుగు | Epaper

धोनी के महारिकॉर्ड की बराबरी करने से एक कदम दूर रोहित शर्मा

digital@vaartha.com
[email protected]

 भारत और न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में फाइनल मुकाबला 9 मार्च को खेला जाएगा। भारतीय टीम की कमान रोहित शर्मा के हाथों में है। वहीं न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर हैं।

भारत और न्यूजीलैंड रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम अच्छा प्रदर्शन कर रही है और टीम ने अभी तक चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में एक भी मैच नहीं हारा है। भारतीय टीम मौजूदा टूर्नामेंट में अजेय है। भारत ने पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया जैसी बड़ी टीमों को हराकर फाइनल में एंट्री मारी है। अब खिताब जीतने के लिए फाइनल में भारतीय टीम का सामना 9 मार्च को न्यूजीलैंड की टीम से होगा। जहां भारतीय टीम की निगाहें न्यूजीलैंड से 25 साल पुराना बदला लेने पर होंगी। 

धोनी की बराबरी करने का है सुनहरा चांस 

रोहित शर्मा ने भारतीय कप्तान के तौर पर अभी तक 3 आईसीसी फाइनल्स में कप्तानी की है। इनमें वनडे वर्ल्ड कप 2023, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 और टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल शामिल हैं। अब वह चौथे आईसीसी फाइनल में कप्तानी करने के लिए बिल्कुल तैयार हैं। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में टॉस करते ही रोहित दिग्गज कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की बराबरी कर लेंगे। 

महेंद्र सिंह धोनी ने भारत के लिए चार आईसीसी फाइनल्स में कप्तानी की है। जिसमें तीन में टीम इंडिया विजयी साबित हुई थी। उन्होंने भारतीय टीम के लिए टी20 वर्ल्ड कप 2007, वनडे वर्ल्ड कप 2011, चैंपियंस ट्रॉफी 2013, टी20 वर्ल्ड कप 2014 के फाइनल मैचों में टीम इंडिया की कमान संभाली थी। 

भारत के लिए सबसे ज्यादा ICC फाइनल में कप्तानी करने वाले प्लेयर्स: 

  • महेंद्र सिंह धोनी- 4 मैच
  • रोहित शर्मा- 3 मैच
  • सौरव गांगुली- 3 मैच
  • विराट कोहली- 2 मैच
  • कपिल देव- 1 मैच

दूसरा आईसीसी खिताब जीतने की दहलीज पर हैं रोहित शर्मा 

रोहित शर्मा की कप्तानी में ही भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब साउथ अफ्रीका को हराकर जीता था। अब वह 9 महीने के अंदर टीम को दूसरे आईसीसी फाइनल में ले गए हैं। जहां एक और खिताब उनका इंतजार कर रहा है। रोहित ने मौजूदा चैंपियंस ट्रॉफी में अच्छी कप्तानी की है और गेंदबाजी में बदलाव भी ठीक तरीके से किए हैं। कप्तान रोहित DRS लेने के भी महारथी हो चुके हैं।

दोनों टीमों के बीच चैंपियंस ट्रॉफी में हुए दो मैच 

भारत और न्यूजीलैंड के बीच अभी तक चैंपियंस ट्रॉफी में दो ही मुकाबले हुए हैं, जिसमें एक में भारत ने बाजी मारी है और एक मैच में न्यूजीलैंड की टीम जीत दर्ज करने में सफल रही। चैंपियंस ट्रॉफी 2000 का फाइनल मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड के बीच हुआ था। तब कीवी टीम ने चार विकेट से जीत दर्ज की थी। 




Breaking News: Spectacular: भारत की पाकिस्तान पर शानदार जीत

Breaking News: Spectacular: भारत की पाकिस्तान पर शानदार जीत

Breaking News: Victory: पाकिस्तान पर भारत की ऐतिहासिक जीत

Breaking News: Victory: पाकिस्तान पर भारत की ऐतिहासिक जीत

Latest Hindi News : हरभजन ने बंगाल के खेल मंत्री के साथ दुर्गा पूजा पंडाल का किया उद्घाटन

Latest Hindi News : हरभजन ने बंगाल के खेल मंत्री के साथ दुर्गा पूजा पंडाल का किया उद्घाटन

Latest Hindi News : आईपीएल के 2026 सत्र की तैयारियों में लगे हैं प्रिंस यादव

Latest Hindi News : आईपीएल के 2026 सत्र की तैयारियों में लगे हैं प्रिंस यादव

Breaking News: Asia Cup: दुबे ने दिलाई भारत को बड़ी सफलता

Breaking News: Asia Cup: दुबे ने दिलाई भारत को बड़ी सफलता

Breaking News: 7 Wickets: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 7 विकेट से हराया

Breaking News: 7 Wickets: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 7 विकेट से हराया

Latest Hindi News : भारतीय धरती पर तेज गेंदबाजों से सीरीज पलटने की उम्मीद है सैमी को

Latest Hindi News : भारतीय धरती पर तेज गेंदबाजों से सीरीज पलटने की उम्मीद है सैमी को

Latest Hindi News : मिथुन मन्हास बन सकते हैं नये बीसीसीआई अध्यक्ष

Latest Hindi News : मिथुन मन्हास बन सकते हैं नये बीसीसीआई अध्यक्ष

Latest News : स्मृति मंधाना का ऐतिहासिक शतक

Latest News : स्मृति मंधाना का ऐतिहासिक शतक

Breaking News: Oman: ओमान क्रिकेट को BCCI से मदद की उम्मीद

Breaking News: Oman: ओमान क्रिकेट को BCCI से मदद की उम्मीद

Breaking News: Sindhu: चाइना मास्टर्स में पी.वी. सिंधु का सफर समाप्त

Breaking News: Sindhu: चाइना मास्टर्स में पी.वी. सिंधु का सफर समाप्त

Breaking News: Oman: एशिया कप में आज भारत का मुकाबला ओमान से

Breaking News: Oman: एशिया कप में आज भारत का मुकाबला ओमान से

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870