తెలుగు | Epaper

Skin Care: एलोवेरा से करें सेंसिटिव स्किन की केयर, जानें इस्तेमाल का तरीका

digital@vaartha.com
[email protected]

एलोवेरा से सेंसिटिव स्किन की केयर करें इसके लिए आपको हम एक तरीका बता रहे हैं। अगर आपकी सेंसेटिव स्किन है तो ऐसे में आपको किसी भी प्रोडक्ट को बहुत ही सोच-समझकर इस्तेमाल करना होता है। अगर जरा सी भी लापरवाही बरती जाए तो इससे आपकी सेंसेटिव स्किन को बहुत अधिक परेशानी का सामना करना पड़ता है। सेंसेटिव स्किन की केयर करने के लिए एलोवेरा का इस्तेमाल करना काफी अच्छा माना जाता है। यह ना केवल स्किन पर जेंटल होता है, बल्कि इससे स्किन को ठंडक भी मिलती है। साथ ही साथ, बिना किसी साइड इफेक्ट के यह आपकी स्किन को ठीक भी करता है। चाहे सनबर्न हो, रैश हो या पूरे दिन की थकान, एलोवेरा आपकी स्किन की हर समस्या से निजात दिला सकती है।

सेंसिटिव स्किन : एलोवेरा का इस्तेमाल

एलोवेरा का इस्तेमाल करना भी बेहद आसान है। आप घर पर ही एलोवेरा के पौधे से जेल निकालकर उसे इस्तेमाल कर सकते हैं। आप इससे फेस मास्क बना सकते हो, मिस्ट की तरह स्प्रे कर सकते हो या रोज़ मॉइस्चराइज़र की तरह भी लगा सकते हो। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको बता रहे हैं कि सेंसेटिव स्किन की केयर करने के लिए आप एलोवेरा जेल का इस्तेमाल किन तरीकों से कर सकते हैं-

सेंसिटिव स्किन : मॉइश्चराइज़र की तरह करें इस्तेमाल

एलोवेरा जेल को आप सेंसेटिव स्किन पर बतौर मॉइश्चराइजर भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप पौधे से एलोवेरा जेल निकाल लें। फेस वॉश के बाद आप थोड़ा सा जेल चेहरे पर लगाओ। इससे आपकी स्किन को दिनभर ठंडक और नमी मिलती रहेगी।

फेस मिस्ट की तरह करें इस्तेमाल

सेंसिटिव स्किन के लिए एलोवेरा जेल गर्मी के दिनों में आपकी स्किन के लिए एक बेहतरीन फेस मिस्ट भी साबित हो सकता है। इसके लिए आप 1 हिस्सा एलोवेरा जेल, 2 हिस्से गुलाब जल लेकर मिक्स कर लें। अब इसे स्प्रे बोतल में भर लो। जब भी चेहरा टाइट या चिड़चिड़ा लगे, दिन में 2-3 बार स्प्रे कर लो। आप इसे मेकअप सेट करने के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हो।

ओवरनाइट सूदिंग मास्क की तरह करें इस्तेमाल

एलोवेरा जेल एक बेहतरीन ओवरनाइट सूदिंग मास्क भी साबित हो सकता है। सेंसिटिव स्किन के लिए आप रात को सोने से पहले साफ चेहरे पर ऐलोवेरा जेल लगाओ। रातभर लगा रहने दो। अगली सुबह आप आपको अपना चेहरा बेहद ही सॉफ्ट और सूदिंग महसूस होगा।

मोदी का इज़राइल दौरा? नेतन्याहू का बड़ा संकेत

मोदी का इज़राइल दौरा? नेतन्याहू का बड़ा संकेत

National- अबू सलेम को सुप्रीम कोर्ट से झटका, फिलहाल जेल में ही रहेगा डॉन

National- अबू सलेम को सुप्रीम कोर्ट से झटका, फिलहाल जेल में ही रहेगा डॉन

National- आतंकवाद और नक्सलवाद पर केंद्र का सख्त रुख, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति दोहराई

National- आतंकवाद और नक्सलवाद पर केंद्र का सख्त रुख, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति दोहराई

National-17 फरवरी को लगेगा 2026 का पहला सूर्य ग्रहण, भारत पर नहीं पड़ेगा कोई प्रभाव

National-17 फरवरी को लगेगा 2026 का पहला सूर्य ग्रहण, भारत पर नहीं पड़ेगा कोई प्रभाव

National- सीएम सरमा के खिलाफ हेट स्पीच याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज किया

National- सीएम सरमा के खिलाफ हेट स्पीच याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज किया

Manipur- मणिशंकर का बड़ा दावा, विजयन ही रहेंगे मुख्यमंत्री, केरल की राजनीति में मचा हलचल

Manipur- मणिशंकर का बड़ा दावा, विजयन ही रहेंगे मुख्यमंत्री, केरल की राजनीति में मचा हलचल

छात्रा की हत्या, गिफ्ट के बहाने बुलाकर हाथ-पांव बांधे, फिर गला घोंटा

छात्रा की हत्या, गिफ्ट के बहाने बुलाकर हाथ-पांव बांधे, फिर गला घोंटा

National- ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर 9 मार्च को चर्चा, सरकार को बहुमत का भरोसा

National- ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर 9 मार्च को चर्चा, सरकार को बहुमत का भरोसा

Rajasthan-भिवाड़ी में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, 7 कर्मचारियों की जलकर मौत

Rajasthan-भिवाड़ी में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, 7 कर्मचारियों की जलकर मौत

AI-एआई समिट पर पीएम मोदी- भारत के लिए गर्व का क्षण, दिल्ली में टेक महाकुंभ शुरू

AI-एआई समिट पर पीएम मोदी- भारत के लिए गर्व का क्षण, दिल्ली में टेक महाकुंभ शुरू

छेड़छाड़ का विरोध करने पर नाबालिग लड़की पर बर्बर हमला

छेड़छाड़ का विरोध करने पर नाबालिग लड़की पर बर्बर हमला

किसके बेटे को ज्यादा दहेज मिला’ पर विवाद, जमकर चले लाठी-डंडे

किसके बेटे को ज्यादा दहेज मिला’ पर विवाद, जमकर चले लाठी-डंडे

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870