शाही जामा मस्जिद के सर्वेक्षण के दौरान भड़की हिंसा का मामला
उत्तर प्रदेश के संभल से समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायक इकबाल महमूद के बेटे सुहैल इकबाल संभल में पिछले साल 24 नवंबर को हुई हिंसा के सिलसिले में अपना बयान दर्ज कराने के लिए बृहस्पतिवार को एक बार फिर विशेष जांच दल (एसआईटी) के सामने पेश हुए। सुहैल ने इससे पहले छह मई को संभल कोतवाली थाने में एसआईटी के समक्ष अपना बयान दर्ज कराया था। पिछले साल 24 नवंबर को संभल शहर के कोर्ट गर्वी इलाके में स्थित शाही जामा मस्जिद के सर्वेक्षण के दौरान भड़की हिंसा से संबंधित मामले में सुहैल इकबाल के साथ-साथ संभल से सपा सांसद जियाउर रहमान बर्क भी आरोपी हैं।
मैं पूरा सहयोग करने आया हूं : सुहैल
हिंदू पक्ष का दावा है कि शाही जामा मस्जिद उस जगह पर बनी है जहां पहले कभी हरिहर मंदिर था। सुहैल ने संवाददाताओं से कहा, एसआईटी ने मुझे आज फिर पूछताछ के लिए बुलाया है और मैं पूरा सहयोग करने आया हूं। वे जो भी पूछेंगे, मैं उसका जवाब दूंगा। दो दिन पहले भी मुझसे करीब पांच घंटे तक पूछताछ की गई थी और मैंने एसआईटी को अपना पूरा सहयोग दिया था। जब भी वे मुझे बुलाएंगे, मैं हाजिर होकर जांच में सहयोग करूंगा।

एसआईटी ने सुहैल से पांच घंटे तक की पूछताछ
छह मई को एसआईटी ने सुहैल इकबाल से पांच घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की थी। संभल में पिछले साल 24 नवंबर को शाही जामा मस्जिद के सर्वेक्षण के दूसरे दौर के दौरान हिंसा भड़क गई थी। इस घटना में गोली लगने से चार लोगों की मौत हो गई थी तथा पुलिसकर्मियों समेत कई लोग जख्मी हो गए थे। एसआईटी इस घटना की जांच कर रही है।
- Iran Israel war : बहरीन रिफाइनरी पर ईरान हमला – युद्ध और तेज
- Supreme Court acid attack : एसिड अटैक पीड़ितों को नौकरी दे – सुप्रीम कोर्ट आदेश
- Iran Israel war : ईरान-इजराइल युद्ध, भारतीयों की वापसी पर केंद्र
- Nara Lokesh : रेवेंद्रपाडु में एनटीआर की प्रतिमा का अनावरण
- Vladimir Putin : ईरान के साथ रूस – पुतिन का बड़ा बयान