Crude oil price : कच्चे तेल की कीमतों में उछाल, बैरल $100 पार

Read Time:  1 min
Reliance industries
Reliance industries
FONT SIZE
GET APP

Crude oil price  : पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें तेजी से बढ़ रही हैं। हाल ही में तेल की कीमत 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गई है।

तीन साल बाद रिकॉर्ड कीमत

करीब साढ़े तीन साल बाद कच्चे तेल की कीमतें इस स्तर तक पहुंची हैं, जिससे वैश्विक बाजारों में चिंता बढ़ गई है।

WTI और ब्रेंट क्रूड में उछाल

अमेरिकी बेंचमार्क WTI की कीमत 106.22 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई।
वहीं अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 107.97 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

Read Also :भारत की जीत पर भावुक हुए कप्तान सूर्यकुमार यादव, मिट्टी को माथे से लगाया

होर्मुज जलडमरूमध्य बना कारण

तेल कीमतों में उछाल का मुख्य कारण होर्मुज (Crude oil price ) जलडमरूमध्य के आसपास बढ़ता तनाव है। दुनिया के लगभग 20% तेल की सप्लाई इसी रास्ते से होती है

ईरान की चेतावनी से बढ़ी चिंता

ईरान ने चेतावनी दी है कि अगर जरूरत पड़ी तो वह होर्मुज स्ट्रेट को बंद कर सकता है, जिससे वैश्विक तेल सप्लाई प्रभावित हो सकती है।

वैश्विक अर्थव्यवस्था पर असर

विशेषज्ञों के अनुसार यदि युद्ध जारी रहा तो तेल की कीमतें 120 से 150 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच सकती हैं, जिससे कई देशों में महंगाई बढ़ सकती है।

Read Telugu News: https://vaartha.com/

यह भी पढ़ें :

Sai Kiran

लेखक परिचय

Sai Kiran

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।