తెలుగు | Epaper

Skin Care: हर स्किन टाइप पर नहीं चलता हर DIY,कहीं आप भी तो नहीं कर रही गलत ..

digital
digital

जरूरी नहीं कि DIY रेमिडीज आपकी स्किन पर काम करे..

होममेड रेमिडीज का इस्तेमाल करना काफी अच्छा रहता है, लेकिन ये DIY हर किसी के लिए काम नहीं करती और कभी-कभी इससे आपकी स्किन को नुकसान भी पहुंच सकता है। आज के समय में हर कोई अपनी स्किन का नेचुरल तरीके से ख्याल रखना चाहता है और इसलिए वे होममेड रेमिडीज को अपने स्किन केयर रूटीन का हिस्सा बनाते हैं। हो सकता है कि आप भी किचन इंग्रीडिएंट्स की मदद से अपनी स्किन का ख्याल रखने की कोशिश कर रहे हों और हल्दी से लेकर बेसन व कॉफी जैसी चीजों को अपने स्किन केयर रूटीन में शामिल कर रहे हों।

स्किन

दरअसल, हम सभी की स्किन अलग होती है और ऐसे में जरूरी नहीं है कि हर होममेड DIY आपकी स्किन पर भी वैसे ही काम करे, जैसे किसी दूसरे की स्किन पर कर रहा है। अमूमन जब DIY रेमिडीज आपकी स्किन पर काम नहीं करती, तो इससे आपको कुछ लक्षण नजर आते हैं, जिसके बारे में आज हम आपको बता रहे हैं-

पिगमेंटेशन या रेडनेस बढ़ना

कभी भी होम रेमिडी अप्लाई करने के बाद आपको स्किन में पिगमेंटेशन या रेडनेस का अहसास होता है तो इसका मतलब है कि आपकी बॉडी कह रही है “मुझ पर एक्सपेरिमेंट बंद करो!” हो सकता है कि वह होम रेमिडी आपकी Skin टाइप के लिए ठीक नहीं है। ऐसे में आपको इसका इस्तेमाल करना तुरंत रोक देना चाहिए।

कई हफ्तों बाद भी फर्क नजर ना आना

जब आप किसी होम रेमिडी को अपना रहे हैं, लेकिन कई हफ्तों बाद भी आपको अपनी Skin पर कोई फर्क नजर नहीं आ रहा तो यह एक संकेत है कि इससे आपको किसी तरह का फायदा नहीं हो रहा है। ऐसे में आपको अपने Skin केयर रूटीन पर दोबारा सोचना चाहिए।

आपकी स्किन या बाल पहले से भी खराब महसूस होना

होममेड रेमिडीज या पैक्स आपको चमकाने के लिए होते हैं, परेशानी देने के लिए नहीं। लेकिन अगर इनके इस्तेमाल के बाद आपकी Skin ज्यादा सूखी, लाल या झनझनाहट वाली हो रही है, या बाल रूखे, झड़ते या फ्रिज़ी लगने लगे हैं, तो यह एक संकेत है कि कोई गलत चीज़ आपकी Skin या बालों को सूट नहीं कर रही है।

जलन या खुजली महसूस होना

अमूमन नेचुरल चीजों को सेफ ही समझा जाता है, लेकिन हर बार ऐसा ही हो, यह जरूरी नहीं है। अगर पैक लगाते वक्त या बाद में कहीं भी जलन, चुभन या खुजली महसूस हो, खासकर संवेदनशील हिस्सों पर, तो आपको इसे तुरंत धो देना चाहिए। यह संकेत है कि यह रेमिडी आपकी Skin के लिए नहीं बनी है।

मोदी का इज़राइल दौरा? नेतन्याहू का बड़ा संकेत

मोदी का इज़राइल दौरा? नेतन्याहू का बड़ा संकेत

National- अबू सलेम को सुप्रीम कोर्ट से झटका, फिलहाल जेल में ही रहेगा डॉन

National- अबू सलेम को सुप्रीम कोर्ट से झटका, फिलहाल जेल में ही रहेगा डॉन

National- आतंकवाद और नक्सलवाद पर केंद्र का सख्त रुख, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति दोहराई

National- आतंकवाद और नक्सलवाद पर केंद्र का सख्त रुख, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति दोहराई

National-17 फरवरी को लगेगा 2026 का पहला सूर्य ग्रहण, भारत पर नहीं पड़ेगा कोई प्रभाव

National-17 फरवरी को लगेगा 2026 का पहला सूर्य ग्रहण, भारत पर नहीं पड़ेगा कोई प्रभाव

National- सीएम सरमा के खिलाफ हेट स्पीच याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज किया

National- सीएम सरमा के खिलाफ हेट स्पीच याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज किया

Manipur- मणिशंकर का बड़ा दावा, विजयन ही रहेंगे मुख्यमंत्री, केरल की राजनीति में मचा हलचल

Manipur- मणिशंकर का बड़ा दावा, विजयन ही रहेंगे मुख्यमंत्री, केरल की राजनीति में मचा हलचल

छात्रा की हत्या, गिफ्ट के बहाने बुलाकर हाथ-पांव बांधे, फिर गला घोंटा

छात्रा की हत्या, गिफ्ट के बहाने बुलाकर हाथ-पांव बांधे, फिर गला घोंटा

National- ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर 9 मार्च को चर्चा, सरकार को बहुमत का भरोसा

National- ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर 9 मार्च को चर्चा, सरकार को बहुमत का भरोसा

Rajasthan-भिवाड़ी में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, 7 कर्मचारियों की जलकर मौत

Rajasthan-भिवाड़ी में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, 7 कर्मचारियों की जलकर मौत

AI-एआई समिट पर पीएम मोदी- भारत के लिए गर्व का क्षण, दिल्ली में टेक महाकुंभ शुरू

AI-एआई समिट पर पीएम मोदी- भारत के लिए गर्व का क्षण, दिल्ली में टेक महाकुंभ शुरू

छेड़छाड़ का विरोध करने पर नाबालिग लड़की पर बर्बर हमला

छेड़छाड़ का विरोध करने पर नाबालिग लड़की पर बर्बर हमला

किसके बेटे को ज्यादा दहेज मिला’ पर विवाद, जमकर चले लाठी-डंडे

किसके बेटे को ज्यादा दहेज मिला’ पर विवाद, जमकर चले लाठी-डंडे

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870