తెలుగు | Epaper

MP के बाद UP में BJP नेता के खिलाफ FIR के आदेश

digital
digital
MP के बाद UP में BJP नेता के खिलाफ FIR के आदेश

“अंधेरी रात में दहाड़े SDM राजेश कुमार अग्रवाल — दबंग नेता के अवैध खनन पर रातोंरात की बड़ी कार्रवाई, FIR का आदेश”

  • UP मऊ। जिले के मधुबन तहसील में बीती रात एक बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई ने पूरे राजनीतिक हलके में हड़कंप मचा दिया, जब तेजतर्रार और जनहित के लिए पहचाने जाने वाले एसडीएम राजेश कुमार अग्रवाल ने अवैध खनन की सूचना पर स्वयं मौके पर पहुंचकर छापेमारी की।

देर रात सुचना मिलने पर पहुंचे SDM राजेश अग्रवाल

सूचना मिलते ही एसडीएम राजेश कुमार अग्रवाल ने बिना समय गंवाए अपनी पूरी राजस्व टीम और पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर दबिश दी। मौके पर पहुंचकर उन्होंने खनन में लिप्त जेसीबी मशीनों को रंगेहाथ पकड़ा। जब उन्होंने घटनास्थल से एक प्रभावशाली नेता से मोबाइल पर संपर्क किया, तो उसने खुद खनन करने की बात स्वीकार कर ली। एसडीएम द्वारा परमिट मांगे जाने पर नेता ने किसी भी प्रकार की वैध अनुमति होने से इनकार कर दिया।

मौके पर ही दिया FIR के आदेश

इस पर एसडीएम ने मौके पर मौजूद थानाध्यक्ष मधुबन को आदेश दिया कि उक्त नेता के विरुद्ध तत्काल एफआईआर दर्ज की जाए। इस कार्रवाई से राजनीतिक गलियारों में खलबली मच गई।

अवैध खनन माफिया निकला BJP नेता

जिन नेता पर कार्रवाई हुई है, वह और कोई नहीं बल्कि मधुबन नगर पंचायत की निर्दलीय अध्यक्ष आरती मल्ल के पति और प्रतिनिधि प्रशांत मल्ल हैं, जो वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी से जुड़े हुए हैं और सक्रिय राजनीति में हैं।

माफिया ने खनन की बात खुद स्वीकारी- प्रशासन

एसडीएम अग्रवाल ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि उक्त नेता ने खुद स्वीकारा कि खनन उनके द्वारा कराया जा रहा था और उनके पास कोई वैध परमिट नहीं था। राजस्व और पुलिस टीम ने मौके पर अवैध खनन को देखा और उसकी पुष्टि की। उन्होंने यह भी कहा कि यदि गोरखपुर में भी पूर्व में उनके खिलाफ मुकदमे दर्ज हैं, तो उनके विरुद्ध भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

इसके पहले भी चर्चाओं में रह चुके हैं SDM राजेश अग्रवाल

राजेश कुमार अग्रवाल इससे पहले भी अपने दमदार फैसलों और निडर रवैये के लिए चर्चा में रह चुके हैं। कुछ माह पूर्व जिले के घोसी क्षेत्र में चीनी मिल चुनाव के दौरान उन्होंने स्थानीय सपा विधायक सुधाकर सिंह और सपाईयों से सीधे सड़क पर टकराकर कानून व्यवस्था को कायम रखा था। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था और इस साहसिक कदम के लिए उन्हें जनता और अधिकारियों की सराहना भी मिली थी।

सगाई नहीं हुई- बेल्लमकोंडा श्रीनिवास की सफाई

सगाई नहीं हुई- बेल्लमकोंडा श्रीनिवास की सफाई

ईरानी युद्धपोत पर हमला, अस्सी लोगों की मृत्यु

ईरानी युद्धपोत पर हमला, अस्सी लोगों की मृत्यु

सेमीफाइनल में धमाका, न्यूजीलैंड की नौ विकेट जीत

सेमीफाइनल में धमाका, न्यूजीलैंड की नौ विकेट जीत

National-राज्यसभा चुनाव- बिहार से नितिन मैदान में, बीजेपी ने 9 उम्मीदवारों के नाम किए घोषित

National-राज्यसभा चुनाव- बिहार से नितिन मैदान में, बीजेपी ने 9 उम्मीदवारों के नाम किए घोषित

National- देशभर में साइबर क्रैकडाउन, 11 राज्यों में छापे, 27 शातिर ठग गिरफ्तार

National- देशभर में साइबर क्रैकडाउन, 11 राज्यों में छापे, 27 शातिर ठग गिरफ्तार

ट्रंप का बड़ा बयान, खामेनेई की मौत पर हलचल

ट्रंप का बड़ा बयान, खामेनेई की मौत पर हलचल

National- डिजिटल प्लेटफॉर्म्स को हानिकारक कंटेंट पर सख्ती के निर्देश

National- डिजिटल प्लेटफॉर्म्स को हानिकारक कंटेंट पर सख्ती के निर्देश

CJI-सीजेआई का बड़ा बयान, न्यायपालिका की गरिमा से समझौता नहीं, पुस्तक पर बैन

CJI-सीजेआई का बड़ा बयान, न्यायपालिका की गरिमा से समझौता नहीं, पुस्तक पर बैन

एआई पर TCS CEO की बड़ी बात, कर्मचारियों को नई दिशा!

एआई पर TCS CEO की बड़ी बात, कर्मचारियों को नई दिशा!

Health- सेहत के लिए वरदान समान औषधीय फल है बेल

Health- सेहत के लिए वरदान समान औषधीय फल है बेल

ईरान रणनीति बनाम अमेरिका शक्ति, युद्ध का समीकरण?

ईरान रणनीति बनाम अमेरिका शक्ति, युद्ध का समीकरण?

गोवा में किराए की थार से हादसा, पर्यटक की मौत!

गोवा में किराए की थार से हादसा, पर्यटक की मौत!

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870