తెలుగు | Epaper

Skin Care: गर्मियों में त्वचा की देखभाल के उपाय, जानें मुल्तानी मिट्टी कैसे लगाएं और फायदे

digital
digital
Skin Care: गर्मियों में त्वचा की देखभाल के उपाय, जानें मुल्तानी मिट्टी कैसे लगाएं और फायदे

चेहरे पर मुल्तानी मिट्टी लगाते समय ना करें ये छोटी-छोटी गलतियां

आज के डिजिटल युग में सोशल मीडिया ने हमारे जीवन को कई तरीकों से प्रभावित किया है। लोग इंस्टाग्राम, यूट्यूब और अन्य प्लेटफॉर्म्स पर ब्यूटी इंफ्लुएंसर्स और ब्लॉगर्स को देखकर तरह-तरह के घरेलू नुस्खे अपनाने लगे हैं, बिना यह जाने कि क्या ये नुस्खे उनकी त्वचा के लिए सही हैं या नहीं। यह चलन खासकर स्किन केयर के मामले में तेजी से बढ़ रहा है। अपनी स्किन की केयर करने के लिए हम सभी कई तरह के इंग्रीडिएंट्स का इस्तेमाल करते हैं। इन्हीं में से एक है मुल्तानी मिट्टी। खासतौर से, ऑयली स्किन के लिए मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल करना काफी अच्छा माना जाता है। इससे ना केवल चेहरे को ताजगी मिलती है, बल्कि एक चमक भी आती है। अक्सर अपनी स्किन को ठंडक देने और उसे पैम्पर करने के लिए हम मुल्तानी मिट्टी को अपने स्किन केयर रूटीन में शामिल करते हैं।

मुल्तानी मिट्टी

आपकी स्किन के लिए बहुत अधिक फायदेमंद है मुल्तानी मिट्टी

इस बात में कोई दोराय नहीं है कि मुल्तानी मिट्टी आपकी स्किन के लिए बहुत अधिक फायदेमंद है। लेकिन इसे सही तरह से इस्तेमाल करना बेहद जरूरी है। अगर आप इसे गलत तरीके से अपनी स्किन पर अप्लाई करती हैं, तो ये चेहरे को निखारने के बजाय और ज़्यादा रूखा-सूखा और बेजान बना सकती है। जी हां, मुल्तानी मिट्टी भले ही नेचुरल हो, लेकिन इसे लगाने का भी एक सही तरीका होता है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको मुल्तानी मिट्टी को चेहरे पर लगाते समय की जाने वाली कुछ छोटी-छोटी गलतियों के बारे में बता रहे हैं, जिनसे आपको वास्तव में बचना चाहिए-

बिना टेस्ट किए लगाना

हर किसी की त्वचा अलग होती है। किसी को एलर्जी भी हो सकती है। इसलिए पहली बार में ही मुल्तानी मिट्टी को पूरे चेहरे पर लगाने से बचना चाहिए। हमेशा पहले थोड़ा सा पेस्ट हाथ या कान के पीछे लगाकर देखो। अगर आपको किसी तरह की जलन या रेडनेस का अहसास हो रहा है तो इसे अवॉयड करें।

मास्क को बहुत देर तक लगाए रखना

मुल्तानी मिट्टी के मास्क को बहुत देर तक स्किन पर लगाकर छोड़ने की गलती नहीं करनी चाहिए। दरअसल, जब मिट्टी पूरी तरह सूख जाती है, तो वो त्वचा की सारी नमी खींच लेती है। ध्यान रखें कि जैसे ही मिट्टी हल्की सूखी दिखे, तो उसे धो लो। मास्क के लिए 10-15 मिनट काफी होते हैं।

सिर्फ मुल्तानी मिट्टी ही लगाना

भले ही आप मुल्तानी मिट्टी का मास्क बना रही हैं, लेकिन उसमें सिर्फ पानी मिक्स करके नहीं लगाना चाहिए। यह आपकी स्किन पर थोड़ा हार्श हो सकता है। हमेशा अपने स्किन टाइप के हिसाब से कुछ इंग्रीडिएंट्स मिक्स करों। मसलन, अगर आपकी स्किन ड्राई है तो आप शहद, दूध या एलोवेरा मिक्स करें। ऑयली स्किन के लिए Multani mitti के साथ गुलाब जल, नींबू का रस, चंदन पाउडर का इस्तेमाल करना अच्छा माना जाता है। अगर आपकी स्किन सेंसेटिव है तो ऐसे में खीरे का रस या दही इस्तेमाल करें।

हर दिन मुल्तानी मिट्टी लगाना

यह सच है कि Multani mitti स्किन को फायदा पहुंचाती है, लेकिन इसे हर दिन लगोन से बचना चाहिए। Multani mitti रोज़ाना लगाने वाली चीज़ नहीं है, खासकर अगर त्वचा ड्राय या सेंसिटिव हो। इससे आपकी स्किन को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए, मास्क को हफ्ते में 1 या 2 बार ही लगाएं।

मोदी का इज़राइल दौरा? नेतन्याहू का बड़ा संकेत

मोदी का इज़राइल दौरा? नेतन्याहू का बड़ा संकेत

National- अबू सलेम को सुप्रीम कोर्ट से झटका, फिलहाल जेल में ही रहेगा डॉन

National- अबू सलेम को सुप्रीम कोर्ट से झटका, फिलहाल जेल में ही रहेगा डॉन

National- आतंकवाद और नक्सलवाद पर केंद्र का सख्त रुख, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति दोहराई

National- आतंकवाद और नक्सलवाद पर केंद्र का सख्त रुख, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति दोहराई

National-17 फरवरी को लगेगा 2026 का पहला सूर्य ग्रहण, भारत पर नहीं पड़ेगा कोई प्रभाव

National-17 फरवरी को लगेगा 2026 का पहला सूर्य ग्रहण, भारत पर नहीं पड़ेगा कोई प्रभाव

National- सीएम सरमा के खिलाफ हेट स्पीच याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज किया

National- सीएम सरमा के खिलाफ हेट स्पीच याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज किया

Manipur- मणिशंकर का बड़ा दावा, विजयन ही रहेंगे मुख्यमंत्री, केरल की राजनीति में मचा हलचल

Manipur- मणिशंकर का बड़ा दावा, विजयन ही रहेंगे मुख्यमंत्री, केरल की राजनीति में मचा हलचल

छात्रा की हत्या, गिफ्ट के बहाने बुलाकर हाथ-पांव बांधे, फिर गला घोंटा

छात्रा की हत्या, गिफ्ट के बहाने बुलाकर हाथ-पांव बांधे, फिर गला घोंटा

National- ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर 9 मार्च को चर्चा, सरकार को बहुमत का भरोसा

National- ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर 9 मार्च को चर्चा, सरकार को बहुमत का भरोसा

Rajasthan-भिवाड़ी में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, 7 कर्मचारियों की जलकर मौत

Rajasthan-भिवाड़ी में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, 7 कर्मचारियों की जलकर मौत

AI-एआई समिट पर पीएम मोदी- भारत के लिए गर्व का क्षण, दिल्ली में टेक महाकुंभ शुरू

AI-एआई समिट पर पीएम मोदी- भारत के लिए गर्व का क्षण, दिल्ली में टेक महाकुंभ शुरू

छेड़छाड़ का विरोध करने पर नाबालिग लड़की पर बर्बर हमला

छेड़छाड़ का विरोध करने पर नाबालिग लड़की पर बर्बर हमला

किसके बेटे को ज्यादा दहेज मिला’ पर विवाद, जमकर चले लाठी-डंडे

किसके बेटे को ज्यादा दहेज मिला’ पर विवाद, जमकर चले लाठी-डंडे

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870