తెలుగు | Epaper

National : आप किसी गठबंधन में नहीं, बिहार में अकेले लड़ेगी विस चुनाव

Anuj Kumar
Anuj Kumar
National : आप किसी गठबंधन में नहीं, बिहार में अकेले लड़ेगी विस चुनाव

नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव से पहले विपक्षी गठबंधन इंडिया को झटका लगा है। आम आदमी पार्टी ने किसी भी गठबंधन में शामिल होने से इनकार कर दिया है। साथ ही कहा है कि बिहार में आप अकेले ही दम पर चुनाव लड़ेगी।

आप दिल्ली चुनाव में करारी हार के बाद अब पंजाब पर फोकस कर रही है। साथ ही अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया समेत पार्टी के शीर्ष नेता प्रचार के लिए रणनीति तैयार कर रहे हैं। आप के राष्ट्रीय मीडिया संयोजक अनुराग ढांडा ने कहा कि आप किसी गठबंधन में नहीं है। हमारे पास अपनी खुद की ताकत है। हम इस पर आगे बढ़ रहे हैं। इंडिया गठबंधन को लेकर उन्होंने कहा कि वह लोकसभा चुनाव के लिए था। हम अब किसी ब्लॉक का हिस्सा नहीं हैं।

आप अपने दम पर बिहार में चुनाव लड़ेगी : अजेश यादव

बता दें आप कई राज्यों में विधानसभा चुनाव के लिए संगठन मजबूत करने पर काम कर रही है। रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि पार्टी ने राज्यों को दो कैटेगरी में बांटा है। ए-कैटेगरी में वह राज्य हैं, जहां बड़े टिकट पर मुकाबला है और जहां अरविंद केजरीवाल भी सक्रिय रहेंगे। इनमें गुजरात, हिमाचल प्रदेश, असम, उत्तराखंड, पंजाब, दिल्ली और गोवा शामिल है। वहीं, बी-कैटेगरी में ऐसे राज्य हैं, जहां प्रदेश नेतृत्व चुनाव की दिशा तय कर सकता है। आप के बिहार प्रभारी अजेश यादव ने कहा कि आप अपने दम पर बिहार में चुनाव लड़ेगी। हम बूथ स्तर पर पार्टी संगठन को मजबूत करने पर ध्यान लगा रहे हैं। हम राज्य में 7 चरणों की यात्रा निकाल रहे हैं ताकि लोगों से जुड़ा जा सके। हम सीमांचल क्षेत्र के जरिए तीसरे चरण में प्रवेश कर चुके हैं।

राज्य की सभी 243 सीटों पर आप अकेले चुनाव लड़ेगी

उन्होंने साफ कहा कि आप राज्य की सभी 243 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पार्टी ने अगले दो सालों के लिए अपने कार्यक्रम तय कर लिए हैं। असम में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए केजरीवाल तेज प्रचार करेंगे। वहीं, पार्टी 2027 में उत्तराखंड, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, गोवा और गुजरात चुनाव में उतरेगी। दिल्ली में आप ने 2025 विधानसभा चुनाव में राज्य की 70 सीटों पर दांव लगाया था, लेकिन खाते में सिर्फ 22 सीटें ही आ सकी। वहीं बीजेपी ने 48 सीटों पर जीत हासिल की। खास बात है कि कांग्रेस लगातार तीसरे साल दिल्ली में खाता नहीं खोल सकी थी।

Read more : Bihar : एनडीए के सीट बंटवारे का केंद्रीय भाजपा नेतृत्व तय करेगा : सम्राट

News Hindi : भारतीय रेलवे ने शुरू की समयबद्ध कार्गो सेवाएँ, बढ़ाई माल परिवहन की गति

News Hindi : भारतीय रेलवे ने शुरू की समयबद्ध कार्गो सेवाएँ, बढ़ाई माल परिवहन की गति

Latest Hindi News : शुभो महालया : पीएम मोदी और सीएम ममता ने दी शुभकामनाएं

Latest Hindi News : शुभो महालया : पीएम मोदी और सीएम ममता ने दी शुभकामनाएं

Latest Hindi News : पीएम मोदी आज शाम 5 बजे करेंगे राष्ट्र संबोधन

Latest Hindi News : पीएम मोदी आज शाम 5 बजे करेंगे राष्ट्र संबोधन

Latest Hindi News: क्या बिहार में लालू के मुस्लिम-यादव समीकरण में सेंधमारी कर देगा मोदी मैजिक

Latest Hindi News: क्या बिहार में लालू के मुस्लिम-यादव समीकरण में सेंधमारी कर देगा मोदी मैजिक

Latest Hindi News : कर्नाटक : जातिगत आंकड़ों का आरक्षण में उपयोग नहीं होगा

Latest Hindi News : कर्नाटक : जातिगत आंकड़ों का आरक्षण में उपयोग नहीं होगा

Latest Hindi News : बिहार: शिक्षा सेवकों के भत्ते बढ़ाए, टैबलेट खरीद में सरकार मदद करेगी

Latest Hindi News : बिहार: शिक्षा सेवकों के भत्ते बढ़ाए, टैबलेट खरीद में सरकार मदद करेगी

Latest Hindi News : गुवाहाटी में जुबीन गर्ग का अंतिम सफर, श्रद्धांजलि देने उमड़ी भीड़

Latest Hindi News : गुवाहाटी में जुबीन गर्ग का अंतिम सफर, श्रद्धांजलि देने उमड़ी भीड़

Latest Hindi News : जब एक जज ने मुस्लिम बहुल क्षेत्र को पाक कहा…असहज हुए पूर्व सीजेआई चंद्रचूड़

Latest Hindi News : जब एक जज ने मुस्लिम बहुल क्षेत्र को पाक कहा…असहज हुए पूर्व सीजेआई चंद्रचूड़

Latest Hindi News : पाकिस्तान ने तोड़ा सीजफायर, 40 मिनट चली गोलाबारी

Latest Hindi News : पाकिस्तान ने तोड़ा सीजफायर, 40 मिनट चली गोलाबारी

Latest Hindi News : रोहिणी लड़ रहीं आत्मसम्मान की लड़ाई, इसे हरेक को समझना होगा

Latest Hindi News : रोहिणी लड़ रहीं आत्मसम्मान की लड़ाई, इसे हरेक को समझना होगा

Latest Hindi News : आज लगेगा साल का दूसरा और अंतिम सूर्य ग्रहण

Latest Hindi News : आज लगेगा साल का दूसरा और अंतिम सूर्य ग्रहण

Latest News : मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना में सुरंग निर्माण

Latest News : मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना में सुरंग निर्माण

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870