తెలుగు | Epaper

Alert : कहीं आपकी जेब पर डाका न डाल दें आईपीएल 2025 Ticket Scam

digital
digital
Alert : कहीं आपकी जेब पर डाका न डाल दें आईपीएल 2025 Ticket Scam

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा आईपीएल 2025 का फाइनल

अगर आप क्रिकेट प्रेमी है तो मौजूदा समय में आपकी नजर आईपीएल-2025 के बचे हुए मैचों और फाइनल मैच की तरफ ही होगी। लोग चाहते हैं कि उनकी पसंदीदा टीम फाइनल का मैच खेले और वो इसके गवाह बने यानी स्टेडियम में बैठकर फाइनल मैच देखें। इस बार आईपीएल- 2025 का फाइनल मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।

आईपीएल के फाइनल मुकाबले का टिकट खरीदते वक्त बरतें सावधानी

ऐसे में लगभग हर क्रिकेट प्रेमी चाहता है कि उसको फाइनल मुकाबला देखने का टिकट कैसे भी करके मिल जाए। पर यहां पर एक बात का ध्यान रखना है कि आप आईपीएल के फाइनल मुकाबले का टिकट खरीदिए, लेकिन ये भी जान लीजिए कि आपकी एक छोटी सी गलती के कारण आपके साथ फ्रॉड हो सकता है और आपका बैंक अकाउंट तक खाली हो सकता है। तो चलिए जानते हैं आपको किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

फ्रॉड से बचना है तो न करें ये गलतियां:-

पहली गलती

जालसाज लोगों को टिकट के नाम पर ठगने के लिए उन्हें कई कॉन्टेस्ट के लिंक भेजते हैं और इन पर क्लिक करके मैच टिकट जीतने जैसी बातें कही जाती हैं। ऐसे में आपको इन लिंक से सावधान रहना है और बिना जांच-परख के इन पर क्लिक नहीं करना है। वरना लिंक पर क्लिक करते ही आपके साथ ठगी हो सकती है।

दूसरी गलती

कई बार जालसाज लोगों को व्हाट्सएप या सोशल मीडिया के जरिए संपर्क करते हैं और उन्हें मैच टिकट देने की बातें होती हैं। इसमें ठग आपसे ब्लैक में टिकट देने की बात कहते हैं, लेकिन यहां संभल जाएं क्योंकि ये आपसे पैसे ले लेंगे और आपको मैच टिकट भी नहीं देंगे या देंगे तो वो टिकट फेक हो सकती हैं। इसलिए ऐसी गलती न करें, वरना आपके साथ ठगी हो सकती है।

तीसरी गलती

आपके पास फाइनल मैच के टिकट देने के लिए फर्जी कॉल आ सकता है जिसमें आपसे आपकी कुछ जानकारी ली जाती हैं और फिर आपसे कहा जाता है कि आपके मोबाइल पर एक ओटीपी आया है जिसे बताएं। ऐसी गलती कभी न करें, क्योंकि ओटीपी देते ही आपके साथ ठगी हो सकती है। इसलिए कभी किसी को ओटीपी न दें।

आईपीएल फाइनल मैच का टिकट चाहिए, तो ये काम करें

अगर आपको आईपीएल फाइनल मैच का टिकट लेना है तो सिर्फ आधिकारिक वेबसाइट पर ही जाएं। इसके अलावा अगर आप कहीं से टिकट खरीदने की कोशिश करते हैं, तो आपके साथ फ्रॉड होने की संभावना काफी हद तक बढ़ जाती है। इसलिए ऐसी गलती न करें।

Sports- कप्तानी में सूर्यकुमार यादव का कमाल, टी20 में बने सबसे सफल कप्तान

Sports- कप्तानी में सूर्यकुमार यादव का कमाल, टी20 में बने सबसे सफल कप्तान

टीम इंडिया का स्वर्णिम युग

टीम इंडिया का स्वर्णिम युग

बुमराह देश की संपत्ति, जीत के बाद सूर्या का बयान

बुमराह देश की संपत्ति, जीत के बाद सूर्या का बयान

गंभीर

गंभीर

दुख में भी देश के लिए खेले ईशान किशन

दुख में भी देश के लिए खेले ईशान किशन

T 20 World Cup- संजू सैमसन की पारी ने रच दिया इतिहास

T 20 World Cup- संजू सैमसन की पारी ने रच दिया इतिहास

T20 World cup- टी20 विश्व कप जीत पर पीएम मोदी ने टीम इंडिया को दी बधाई

T20 World cup- टी20 विश्व कप जीत पर पीएम मोदी ने टीम इंडिया को दी बधाई

T 20 World Cup- भारत की विश्व विजेता जीत पर देशभर में जश्न, सड़कों पर उतरे क्रिकेट प्रेमी

T 20 World Cup- भारत की विश्व विजेता जीत पर देशभर में जश्न, सड़कों पर उतरे क्रिकेट प्रेमी

T 20 World Cup- भारत की जीत पर भावुक हुए कप्तान सूर्यकुमार यादव, मिट्टी को माथे से लगाया

T 20 World Cup- भारत की जीत पर भावुक हुए कप्तान सूर्यकुमार यादव, मिट्टी को माथे से लगाया

T 20 World Cup- भारत ने रचा इतिहास, तीसरी बार जीता टी20 विश्व कप

T 20 World Cup- भारत ने रचा इतिहास, तीसरी बार जीता टी20 विश्व कप

पृथ्वी शॉ की सगाई, कौन हैं आकृति अग्रवाल?

पृथ्वी शॉ की सगाई, कौन हैं आकृति अग्रवाल?

टी20 वर्ल्ड कप विजेता पर पैसों की बारिश, कितना इनाम?

टी20 वर्ल्ड कप विजेता पर पैसों की बारिश, कितना इनाम?

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870