Suryakumar Yadav statement – वरुण पर चिंता नहीं, वह वर्ल्ड नंबर 1: सूर्यकुमार

Read Time:  1 min
Suryakumar Yadav statement
Suryakumar Yadav statement
FONT SIZE
GET APP

Suryakumar Yadav statement : टी20 वर्ल्ड कप फाइनल से पहले भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने वरुण चक्रवर्ती की फॉर्म को लेकर उठ रहे सवालों को खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि टीम को वरुण पर पूरा भरोसा है।

सेमीफाइनल प्रदर्शन पर सवाल

इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में वरुण चक्रवर्ती ने चार ओवर में 64 रन देकर एक विकेट लिया था। इससे पहले वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच में भी उन्होंने 40 रन दिए थे।

‘वह वर्ल्ड क्लास गेंदबाज’

इन आलोचनाओं पर प्रतिक्रिया देते हुए सूर्यकुमार यादव ने कहा कि “चिंता की कोई जरूरत नहीं है। हर खिलाड़ी हर दिन अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकता। वरुण चक्रवर्ती वर्ल्ड नंबर 1 गेंदबाज हैं और उन्हें मैच जिताना आता है।”

अन्य पढ़े: Global Oil Crisis: वैश्विक तेल संकट

ऑफ स्पिन पर सवालों का जवाब

भारतीय बल्लेबाजों की ऑफ स्पिन के खिलाफ (Suryakumar Yadav statement) कमजोरी की चर्चा पर भी सूर्य ने जवाब दिया। उन्होंने कहा कि ईशान किशन, शिवम दुबे और तिलक वर्मा जैसे खिलाड़ियों ने पिछले मैच में ऑफ स्पिन को अच्छे से खेला।

घरेलू मैदान पर फाइनल का उत्साह

सूर्यकुमार यादव ने कहा कि घरेलू मैदान पर वर्ल्ड कप फाइनल खेलना खास अनुभव है। उन्होंने कहा कि पूरे देश को इस मैच का इंतजार है और टीम सकारात्मक सोच के साथ मैदान में उतरेगी।

Read Telugu News: https://vaartha.com/

यह भी पढ़ें : 

Sai Kiran

लेखक परिचय

Sai Kiran

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।