తెలుగు | Epaper

Weather : कई राज्यों में मौसम हुआ सुहावना, उत्तर से लेकर दक्षिण भारत तक हो रही बारिश

digital
digital
Weather : कई राज्यों में मौसम हुआ सुहावना, उत्तर से लेकर दक्षिण भारत तक हो रही बारिश

यूपी-बिहार समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में होने वाली है बारिश

मॉनसून के जल्द भारत में आने की वजह से कई राज्यों में मौसम सुहावना हो गया है। उत्तर से लेकर दक्षिण भारत तक बारिश हो रही है। आज (गुरुवार) यूपी-बिहार समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में बरसात होने वाली है। हालांकि, मौसम विभाग ने बताया है कि उत्तर पश्चिम भारत के इलाके में अगले पांच दिनों में गर्मी बढ़ने वाली है। इस दौरान तापमान में चार से छह डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी।

पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, आज पूर्वोत्तर राज्यों में भारी वर्षा की संभावना है और इसके बाद इसमें कमी आएगी। वहीं, मध्य भारत में दो से चार डिग्री सेल्सियस तापमान बढ़ जाएगा। पूर्वोत्तर भारत की बात करें तो अगले सात दिनों तक अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा जारी रहने वाली है। अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा, मिजोरम में पांच जून को अलग अलग भारी वर्षा, असम, मेघालय में पांच, छह और 9-11 जून के दौरान व मेघालय में पांच को अलग-अलग जगहों पर भारी वर्षा होगी।

हल्की से मध्यम बारिश जारी रहने की संभावना

पूर्वी और मध्य भारत की बात करें तो अगले सात दिनों तक उप हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में कई जगहों पर हल्की से मध्यम वर्षा जारी रहने की संभावना है। मध्य प्रदेश में पांच से सात जून, विदर्भ, छत्तीसगढ़ में पांच से नौ जून, बिहार, गंगा के मैदानी इलाकों, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड में पांच जून को गरज चमक के साथ बारिश होगी। बिहार में आज अलग-अलग जगहों पर तेज बारिश होगी।
यूपी-राजस्थान समेत इन राज्यों में होगी बारिश

राजस्थान में पांच जून को बरसात

उत्तर पश्चिम भारत की बात करें तो हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होगी। वहीं, जम्मू कश्मीर, लद्दाख, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, राजस्थान में पांच जून को बारिश होने वाली है। तापमान की बात करें तो अगले पांच दिनों में उत्तर पश्चिम भारत में अधिकतम तापमान में चार से छह डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने वाली है। हालांकि, उसके बाद इसमें कोई बदलाव नहीं होगा। मध्य भारत में अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी।

मार्च में राजस्थान में बढ़ी गर्मी, पारा 40°C के करीब

मार्च में राजस्थान में बढ़ी गर्मी, पारा 40°C के करीब

मार्च में ही अप्रैल जैसी तपिश!

मार्च में ही अप्रैल जैसी तपिश!

Weather- बिहार में होली से पहले बढ़ेगी गर्मी की तपिश, अगले 48 घंटों में 35°C तक पहुंचेगा पारा

Weather- बिहार में होली से पहले बढ़ेगी गर्मी की तपिश, अगले 48 घंटों में 35°C तक पहुंचेगा पारा

Weather- मौसम का मिजाज बदला, कई राज्यों में तेज बारिश और आंधी का अलर्ट

Weather- मौसम का मिजाज बदला, कई राज्यों में तेज बारिश और आंधी का अलर्ट

राजस्थान में मौसम ने ली करवट

राजस्थान में मौसम ने ली करवट

MP में 4 दिन आंधी-बारिश का अलर्ट

MP में 4 दिन आंधी-बारिश का अलर्ट

Weather- बंगाल की खाड़ी में बना दबाव, सात राज्यों में तेज बारिश-आंधी की चेतावनी

Weather- बंगाल की खाड़ी में बना दबाव, सात राज्यों में तेज बारिश-आंधी की चेतावनी

मध्य प्रदेश में मौसम का कहर, 25 जिलों में बारिश और तेज आंधी

मध्य प्रदेश में मौसम का कहर, 25 जिलों में बारिश और तेज आंधी

फरवरी में गर्मी ने दिखाए तेवर

फरवरी में गर्मी ने दिखाए तेवर

Weather-10 राज्यों में झमाझम बारिश का अलर्ट, यूपी-एमपी और उत्तराखंड प्रभावित

Weather-10 राज्यों में झमाझम बारिश का अलर्ट, यूपी-एमपी और उत्तराखंड प्रभावित

Weather- उत्तर भारत में ठंड–कोहरे का कहर जारी, दिल्ली-एनसीआर में येलो अलर्ट

Weather- उत्तर भारत में ठंड–कोहरे का कहर जारी, दिल्ली-एनसीआर में येलो अलर्ट

Weather- बर्फबारी से जम्मू-कश्मीर में कड़ाके की ठंड, सोनमर्ग सबसे सर्द

Weather- बर्फबारी से जम्मू-कश्मीर में कड़ाके की ठंड, सोनमर्ग सबसे सर्द

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870