తెలుగు | Epaper

Entertainment : जानिए किस फिल्म में एक साथ नजर आएंगे सलमान खान और संजय दत्त

digital
digital
Entertainment : जानिए किस फिल्म में एक साथ नजर आएंगे सलमान खान और संजय दत्त

सलमान खान और संजय दत्त की फिल्म का नाम है ‘द सेवन डॉग्स’

सलमान खान और संजय दत्त एक बार फिर साथ नजर आने वाले हैं, लेकिन इस बार किसी बॉलीवुड फिल्म में नहीं, बल्कि एक अरब फिल्म में। इस फिल्म का नाम ‘द सेवन डॉग्स’ है। शुक्रवार के दिन इस फिल्म का टीजर आया है और कुछ ही घंटों में इंटरनेट पर छा गया है। टीजर की शुरुआत में संजय दत्त नजर आते हैं। उनके हाथ में बंदूक रहती है और चेहरे पर खौफनाक एक्सप्रेशन रहते हैं जो उनके किरदार को दिलचस्प और रहस्यमयी बना देता है। वहीं सलमान खान बाद में एंट्री लेते हैं, एकदम फिल्मी स्टाइल में।

फिल्म में कैमियो कर रहे हैं सलमान और संजय

फिल्म की कहानी इंटरपोल ऑफिसर खालिद अल अज्जाजी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक ग्लोबल क्राइम सिंडिकेट ‘सेवन डॉग्स’ के टॉप मेंबर गाली अबू दाऊद को पकड़ता है। लेकिन एक साल बाद वही गैंग एक खतरनाक ड्रग ‘पिंक लेडी’ के साथ फिर से सामने आती है। मजबूरन खालिद को उसी गाली के साथ हाथ मिलाना पड़ता है ताकि इस रैकेट को रोका जा सके। सलमान और संजय फिल्म में कैमियो कर रहे हैं, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों के सीन काफी अहम और प्रभावशाली होंगे। फरवरी में दोनों स्टार्स रियाद में तीन दिन की शूटिंग के लिए पहुंचे थे। सूत्रों का कहना है कि “मिडिल ईस्ट में इन दोनों की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है, इसलिए उनके सीन्स को खास अंदाज में शूट किया गया है।”

सलमान

$40 मिलियन की भव्य लागत

फिल्म में मिस्र के कलाकार करीम अब्देल-अजीज और अहमद एज्ज भी नजर आएंगे। निर्देशन का जिम्मा Bad Boys 3 फेम आदिल एल अरबी और बिलाल फल्लाह ने संभाला है। वहीं फिल्म को $40 मिलियन की भव्य लागत में सऊदी अरब की जनरल एंटरटेनमेंट अथॉरिटी के चेयरमैन तुर्की अल-शेख ने प्रोड्यूस किया है।

रनवे से बाहर निकला फाइटर जेट

रनवे से बाहर निकला फाइटर जेट

ग्वालियर से 5वां आरोपी गिरफ्तार

ग्वालियर से 5वां आरोपी गिरफ्तार

आशुतोष ब्रह्मचारी की क्राइम कुंडली

आशुतोष ब्रह्मचारी की क्राइम कुंडली

National- भारत की कूटनीतिक बढ़त, अब चीन और बांग्लादेश भी भारतीय नियमों के साथ तैयार

National- भारत की कूटनीतिक बढ़त, अब चीन और बांग्लादेश भी भारतीय नियमों के साथ तैयार

नदी में गिरने से 18 लोगों की मौत, कई घायल

नदी में गिरने से 18 लोगों की मौत, कई घायल

National- रनवे पर हादसे का शिकार तेजस, वायुसेना ने 30 विमानों की उड़ान रोकी

National- रनवे पर हादसे का शिकार तेजस, वायुसेना ने 30 विमानों की उड़ान रोकी

National- कोर्ट की सख्ती के बाद हरकत में पुलिस, यूथ कांग्रेस के 4 कार्यकर्ता हिरासत में

National- कोर्ट की सख्ती के बाद हरकत में पुलिस, यूथ कांग्रेस के 4 कार्यकर्ता हिरासत में

अलीगढ़ में सनकी मजनू को महिला ने सरेआम सिखाया सबक

अलीगढ़ में सनकी मजनू को महिला ने सरेआम सिखाया सबक

National -टीएमसी की रणनीति साफ, चुनाव में फिर ममता बनर्जी बनाम मोदी मुकाबला!

National -टीएमसी की रणनीति साफ, चुनाव में फिर ममता बनर्जी बनाम मोदी मुकाबला!

National- टीएमसी के वरिष्ठ नेता मुकुल रॉय का निधन, राजनीति में शोक की लहर

National- टीएमसी के वरिष्ठ नेता मुकुल रॉय का निधन, राजनीति में शोक की लहर

धान से लदा ट्रक कार पर पलटा, 3 लोगों की मौत

धान से लदा ट्रक कार पर पलटा, 3 लोगों की मौत

मायरा भरने निकले थे, रास्ते में हुआ दर्दनाक हादसा

मायरा भरने निकले थे, रास्ते में हुआ दर्दनाक हादसा

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870