Aligarh: अलीगढ़ में सनकी मजनू को महिला ने सरेआम सिखाया सबक

Read Time:  1 min
अलीगढ़
अलीगढ़
FONT SIZE
GET APP

35 सेकंड में 37 बार चप्पल से वार

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में थाने के बाहर उस समय हंगामा मच गया, जब एक महिला ने कथित तौर पर परेशान करने वाले युवक की चप्पलों से पिटाई कर दी। पूरा घटनाक्रम कुछ ही सेकंड में हुआ, लेकिन मौके पर मौजूद लोगों ने इसे कैमरे में कैद कर लिया।

सरेआम हुई पिटाई का वीडियो वायरल

बताया जा रहा है कि महिला ने महज 35 सेकंड के भीतर युवक को 37 बार चप्पल से मारा। यह घटना थाने के बाहर हुई, जहां दोनों पक्ष मौजूद थे। आसपास खड़े लोग हैरान रह गए।

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ (Aligarh) जिले से एक मनचले को सबक सिखाने वाला एक ऐसा वीडियो सामने आया है. दरअसल, यहां एक महिला ने लंबे समय से उसे परेशान कर रहे युवक का न केवल कॉलर पकड़ा, बल्कि थाने के ठीक बाहर ही चप्पलों से उसकी अच्छी खासी खातिरदारी कर दी. इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है।

अलीगढ़ मामला थाना गंगीरी इलाके का है. वायरल वीडियो (viral video) करीब 52 सेकंड का है, जिसमें केसरिया साड़ी पहनी एक महिला गुस्से में आगबबूला नजर आ रही है. आरोप है कि युवक लंबे समय से महिला को छेड़छाड़ कर परेशान कर रहा था और उसे बदनाम करने की धमकियां दे रहा था।

महिला और उसका पति जब थाने पहुंचे, तो आरोपी वहां भी नजर आया. बस फिर क्या था, पति ने आव देखा न ताव, युवक को बाइक से खींचकर सड़क पर पटक दिया. इसके बाद जो हुआ, उसने सबको हैरान कर दिया. महिला ने अपनी चप्पल निकाली और महज 35 सेकंड के भीतर युवक के सिर, चेहरे, गाल और सीने पर ताबड़तोड़ 37 प्रहार किए. महिला का गुस्सा यहीं शांत नहीं हुआ, उसने युवक को लातों से भी जमकर पीटा।

अन्य पढ़े: Health- कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल से लेकर दिल की सुरक्षा तक, बादाम के फायदे

तमाशबीन बनी पुलिस पर उठे सवाल

हैरानी की बात यह रही कि यह सारा ड्रामा थाने के ठीक बाहर होता रहा. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक सिपाही घटना के दौरान पास ही खड़ा होकर फोन पर बात कर रहा था. पुलिस की इस निष्क्रियता को लेकर अब लोग सोशल मीडिया पर सवाल उठा रहे हैं कि आखिर खाकी के सामने कानून हाथ में लिया जाता रहा और पुलिस मूकदर्शक क्यों बनी रही? काफी देर बाद एक दरोगा ने हस्तक्षेप किया और युवक को महिला-पति के चंगुल से छुड़ाकर थाने के अंदर ले गए.

लंबे समय से झेल रही थी उत्पीड़न

पीड़ित महिला का कहना है कि आरोपी युवक की हरकतों से वो और उसका परिवार मानसिक रूप से टूट चुका था. वह बार-बार उसे परेशान कर रहा था. थक-हारकर जब उसे लगा कि अब बर्दाश्त से बाहर है, तो उसने खुद ही मोर्चा संभालने का फैसला किया. फिलहाल, पुलिस ने दोनों पक्षों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. हालांकि, अभी तक पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन यह वीडियो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है.

अन्य पढ़े:

Surekha Bhosle

लेखक परिचय

Surekha Bhosle

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।