తెలుగు | Epaper

Maharashtra : ऑपरेशन सिंदूर पर सवाल उठाने वाले गद्दार : एकनाथ शिंदे

digital
digital
Maharashtra : ऑपरेशन सिंदूर पर सवाल उठाने वाले गद्दार : एकनाथ शिंदे

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) ने गुरुवार को पार्टी की स्थापना दिवस के मौके पर विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान उन्होंने पहलगाम आतंकी हमले (Pahalgam terror attack) के बाद भारत द्वारा शुरू किए गए ऑपरेशन सिंदूर पर सवाल उठाने वाले लोगों को ‘गद्दार’ तक कह दिया। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को पाकिस्तानी एजेंट भी कहा है। वहीं शिंदे ने शिवसेना यूबीटी प्रमुख उद्धव ठाकरे पर हिंदुत्व को त्यागने का आरोप लगाया है।

ऑपरेशन सिंदूर पर गर्व : एकनाथ शिंदे

एकनाथ शिंदे वर्ली में NSCI डोम में पार्टी के स्थापना दिवस समारोह के मौके पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करने पहुंचे थे। इस दौरान शिंदे ने कहा, “हमें ऑपरेशन सिंदूर पर गर्व है। ये लोग हमारी सेना पर संदेह करते हैं, उन्हें हमारी सेना पर भरोसा नहीं है। उन्हें पाकिस्तान के सेना प्रमुख पर भरोसा है। हमारे सैनिकों की बहादुरी को सलाम करने के बजाय वे हमारे हथियारों को हुए नुकसान के बारे में पूछ रहे हैं। इस तरह के सवाल उठाना देशद्रोह के बराबर है। राहुल गांधी और उनकी पार्टी के लोग पाकिस्तानी एजेंटों की तरह काम कर रही है।”

आप पाकिस्तान की भाषा क्यों बोल रहे हैं?

उन्होंने आगे कहा कि भारतीय सेना पर सवाल उठाने वाले पाकिस्तान की भाषा बोल रहे हैं और उन्हें पाकिस्तान से अवॉर्ड चाहिए। शिंदे ने कहा, ‘जो लोग हमारे सशस्त्र बलों पर सवाल उठा रहे हैं और पूछ रहे हैं कि हमने कितने जेट खोए, आप पाकिस्तान की भाषा क्यों बोल रहे हैं? क्या आपको पाकिस्तान से मान्यता का प्रमाण पत्र या इनाम चाहिए?’

उद्धव ठाकरे पर बरसे एकनाथ शिंदे

शिंदे ने इस दौरान उद्धव ठाकरे पर भी निशाना साधा। उन्होंने उद्धव ठाकरे पर हिंदुत्व को त्यागने का आरोप लगाया। गौरतलब है कि उद्धव ठाकरे और एकनाथ शिंदे दोनों ने ही 1966 में बाल ठाकरे द्वारा स्थापित शिवसेना के 59वें स्थापना दिवस का जश्न मनाने के लिए मुंबई में अपनी पार्टियों की रैलियों को संबोधित किया। शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना का कार्यक्रम वर्ली के एनएससीआई डोम में आयोजित किया गया, वहीं शिवसेना (यूबीटी) की रैली सायन इलाके के षणमुखानंद हॉल में हुई।

UBT गुट पर हिंदुत्व और ठाकरे की विरासत को त्यागने का आरोप

एकनाथ शिंदे ने रैली के दौरान कहा, ‘एक तरफ सत्ता की खातिर हिंदुत्व से समझौता करने वाले एक कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं वहीं हम यहां दिवंगत बालासाहेब ठाकरे की विचारधारा पर आधारित एक कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं।’ उन्होंने UBT गुट पर हिंदुत्व और ठाकरे की विरासत को त्यागने का आरोप लगाते हुए कहा, ‘वे गठबंधन के लिए इधर-उधर भाग रहे हैं। विनती कर रहे हैं, ‘कृपया हमारे साथ गठबंधन कर लीजिए। जब चुनाव नजदीक हैं, तो उन्हें अचानक हिंदुत्व और मराठी मानुस याद आ गए। यह केवल उनका पाखंड है।’

एसिड अटैक पीड़ितों को नौकरी दे – सुप्रीम कोर्ट आदेश

एसिड अटैक पीड़ितों को नौकरी दे – सुप्रीम कोर्ट आदेश

कच्चे तेल की कीमतों में उछाल, बैरल $100 पार

कच्चे तेल की कीमतों में उछाल, बैरल $100 पार

Weather- मार्च में ही तपने लगा मौसम, कई राज्यों में हीटवेव का अलर्ट

Weather- मार्च में ही तपने लगा मौसम, कई राज्यों में हीटवेव का अलर्ट

Delhi- केजरीवाल-सिसोदिया समेत 21 को बरी करना अनुचित- दिल्ली हाईकोर्ट

Delhi- केजरीवाल-सिसोदिया समेत 21 को बरी करना अनुचित- दिल्ली हाईकोर्ट

Bihar- 5 साल में बिहार से पलायन खत्म होगा-डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी

Bihar- 5 साल में बिहार से पलायन खत्म होगा-डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी

Bihar- निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री परिवारवाद के मुद्दे पर घिरे नीतीश

Bihar- निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री परिवारवाद के मुद्दे पर घिरे नीतीश

WB- कोलकाता दौरे पर मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन, काले झंडे दिखाए

WB- कोलकाता दौरे पर मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन, काले झंडे दिखाए

LPG बुकिंग नियम बदले, उपभोक्ताओं को झटका

LPG बुकिंग नियम बदले, उपभोक्ताओं को झटका

लोकसभा स्पीकर पर अविश्वास, संसद में हाई टेंशन

लोकसभा स्पीकर पर अविश्वास, संसद में हाई टेंशन

राष्ट्रपति विवाद, ममता ने फोटो से मोदी को घेरा

राष्ट्रपति विवाद, ममता ने फोटो से मोदी को घेरा

सोने की कीमत स्थिर, हैदराबाद में आज के रेट

सोने की कीमत स्थिर, हैदराबाद में आज के रेट

Bihar- निशांत का बड़ा बयान-बिहार की जनता पिता के 20 साल के विकास को याद रखेगी

Bihar- निशांत का बड़ा बयान-बिहार की जनता पिता के 20 साल के विकास को याद रखेगी

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870