తెలుగు | Epaper

UP News : मशहद में फंसे 28 जायरीन पहुंचे दिल्ली, जल्द आएंगे लखनऊ

Ankit Jaiswal
Ankit Jaiswal
UP News : मशहद में फंसे 28 जायरीन पहुंचे दिल्ली, जल्द आएंगे लखनऊ

भारत आने के बाद जायरीन और उनके परिवार के लोग खासे खुश

ईरान-इस्राइल युद्ध के कारण मशहद शहर में फंसे लखनऊ (Lucknow) के मेहंदी ट्रैवल के माध्यम से भेजे गए 18 लोगों समेत 28 जायरीन का एक ग्रुप शनिवार शाम करीब पांच बजे दिल्ली एयरपोर्ट पहुंच गया। पिछले तीन दिनों से फंसे इस ग्रुप के भारत आने के बाद जायरीन (Zairian) और उनके परिवार के लोग खासे खुश हैं। शहर के मेहंदी टूर एण्ड ट्रैवल्स के मैनेजर अकील जाफर रिजवी ने बताया कि उनके माध्यम से 27 मई को 28 जायरीन का एक ग्रुप जियारत के लिए बनारस के मौलाना सैयद नदीम असगर रिजवी के नेतृत्व में लखनऊ से ईराक गया था।

वहां जियारत करते हुए यह ग्रुप नौ जून को ईरान पहुंच गया था। 18 जून को तेहरान से दिल्ली वापस आना था, लेकिन ईरान और इस्राइल के बीच हालात तनावपूर्ण होने के कारण ईरान के कुम शहर में सभी फंस गए थे। भारतीय दूतावास के मांगने पर सूची दो दिन पहले उपलब्ध करा दी गई थी।

ईरान में फंसे जायरीन व उनके परिजन खासे खुश

जिसके बाद भारतीय दूतावास के लोगों ने तीन दिन पहले उनसे संपर्क कर उन्हें अपनी निगरानी में ले लिया था। ग्रुप की अगुवाई कर रहे मौलाना नदीम से सुबह बात होने के बाद स्पष्ट हो गया था कि ग्रुप में शामिल सभी 28 लोग भारतीय दूतावास के माध्यम से शनिवार शाम 4:30 बजे तक दिल्ली एयरपोर्ट पहुंच जाएंगे। इसके बाद से ही ईरान में फंसे जायरीन व उनके परिजन खासे खुश थे।

फार्मेल्टी पूरी करने के बाद आएंगे लखनऊ

इस ग्रुप में शामिल शहर के ठाकुरगंज निवासी डॉ. आजिल अब्बास जैदी की पत्नी समन यूसुफ भी शामिल हैं। डॉ. आजिल अब्बास जैदी ने बताया कि तीन दिन बाद शनिवार शाम करीब 5:30 बजे पत्नी से उनकी बात हुई। पत्नी ने फोन कर बताया कि वह लोग दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंच गए हैं। वहां फार्मेल्टी पूरी करने के बाद वह लोग लखनऊ पहुंच जाएंगे।

लखनऊ के यह जायरीन ईरान से लाए जा चुके दिल्ली

रियाजुल हसन, फातिमा मरियम, हाशमी बानो रिजवी, रईस बानो रिजवी, नाजनीन बानों रिजवी, कनीज, खुशनूद, तासकीन हैदर, फरजाना मिर्जा, रूही बेगम, फरहा, हुमा फातिमा, अजहर अब्बास मुसवी, रजिया अजमत, आशिफ सैयद हसन, समन यूसुफ, शहाना रिजवी, सामिया यूसुफ।

Maharashtra : महाराष्ट्र में हुए दो गंभीर सड़क हादसे, 2 लोगों की मौत

Maharashtra : महाराष्ट्र में हुए दो गंभीर सड़क हादसे, 2 लोगों की मौत

Sonam Raghuvanshi : सोनम की चार्जशीट में उजागर हुए तीन अहम रहस्य

Sonam Raghuvanshi : सोनम की चार्जशीट में उजागर हुए तीन अहम रहस्य

Vice President : NDA को स्पष्ट बहुमत, फिर विपक्ष का आत्मविश्वास किस आधार पर?

Vice President : NDA को स्पष्ट बहुमत, फिर विपक्ष का आत्मविश्वास किस आधार पर?

Bihar Chunav : इंडिया गठबंधन के लिए चुनावी राह हुई मुश्किल

Bihar Chunav : इंडिया गठबंधन के लिए चुनावी राह हुई मुश्किल

Election: उपराष्ट्रपति चुनाव से पहले विपक्षी रणनीति

Election: उपराष्ट्रपति चुनाव से पहले विपक्षी रणनीति

Navy: ऐतिहासिक मिशन पर निकलेंगी महिला अफसर

Navy: ऐतिहासिक मिशन पर निकलेंगी महिला अफसर

National : महिला जजों की संख्या बढ़ाई जाए : पूर्व सीजेआई रमना

National : महिला जजों की संख्या बढ़ाई जाए : पूर्व सीजेआई रमना

Jharkhand : एनकाउंटर में10 लाख के ईनामी नक्सली ढेर

Jharkhand : एनकाउंटर में10 लाख के ईनामी नक्सली ढेर

Bihar : सरकार आने के बाद भ्रष्ट नेताओं को जाना होगा जेल : प्रशांत किशोर

Bihar : सरकार आने के बाद भ्रष्ट नेताओं को जाना होगा जेल : प्रशांत किशोर

National : थिएटर कमांड का गठन आज नहीं तो कल होगा : सेना प्रमुख

National : थिएटर कमांड का गठन आज नहीं तो कल होगा : सेना प्रमुख

National : मिग-21 की जगह लेगा एमके1ए, वायुसेना होगी मजबूत

National : मिग-21 की जगह लेगा एमके1ए, वायुसेना होगी मजबूत

Bihar : जल्द शुरू होगी ऑनलाइन ई-स्टाम्प की सुविधा, रजिस्ट्री होगी आसान

Bihar : जल्द शुरू होगी ऑनलाइन ई-स्टाम्प की सुविधा, रजिस्ट्री होगी आसान

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870