Latest News : महिला डॉक्टर ने हाथ में सुसाइड नोट लिखकर दी अपनी जान

Read Time:  1 min
महिला डॉक्टर
महिला डॉक्टर
FONT SIZE
GET APP

महिला डॉक्टर ने अपने सुसाइड नोट (suicide note) में लिखा था कि वह लंबे समय से मानसिक उत्पीड़न का शिकार हो रही थीं। उन्होंने उल्लेख किया कि उनके साथ अन्याय हो रहा है और उन्हें अपने अधिकारों से वंचित किया जा रहा है। यह स्थिति कार्यस्थल पर उत्पीड़न और मानसिक स्वास्थ्य के मुद्दों को गंभीरता से उठाती है

महाराष्ट्र के सतारा जिले से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जहां फलटण उपजिला के एक अस्पताल में तैनात महिला डॉक्टर संपदा मुंडे ने आत्महत्या (Suicide) कर ली है। प्राथमिक रूप से मिली जानकारी के अनुसार, डॉक्टर मुंडे पिछले कुछ महीनों से पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के बीच चल रहे विवाद में फंसी हुई थीं। हाथ में सुसाइड नोट लिखने के बाद उसने अपनी जान दे दी।

मेरे साथ हो रहा अन्याय…

बताया जा रहा है कि एक मेडिकल जांच से जुड़े मामले को लेकर उनका पुलिस अधिकारियों से विवाद हुआ था। इसके बाद उनके खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू की गई थी। डॉक्टर मुंडे ने अपने वरिष्ठ अधिकारियों को लिखित शिकायत में कहा था कि, ‘मेरे साथ अन्याय हो रहा है, अगर यह स्थिति जारी रही तो मैं आत्महत्या कर लूंगी।’

अन्य पढ़ें: चुनाव से पहले HAM का बड़ा फैसला : 11 नेता 6 साल के लिए निलंबित

पुलिस के अधिकारियों पर लगाए गंभीर आरोप

दुर्भाग्यवश, बीती रात महिला डॉक्टर संपदा मुंडे ने यह कदम उठा लिया। मृतक डॉक्टर ने अपने हाथ पर सुसाइड नोट लिखा है और कुछ पुलिस के अधिकारियों पर गंभीर आरोप भी लगाए गए हैं। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है। 

आदमी सुसाइड क्यों करता है?

आत्मघाती विचार वे विचार हैं जिनमें आप अपना जीवन समाप्त करना चाहते हैं या मर जाने की कामना करते हैं। आप कई कारणों से आत्महत्या का विचार कर सकते हैं, जैसे मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं के कारण, या किसी प्रियजन की मृत्यु के बाद। यदि आप आत्महत्या का विचार कर रहे हैं, तो स्वयं को सुरक्षित रखें और सहायता लें।

दुनिया में कितने सुसाइड होते हैं?

अनुमान है कि दुनिया भर में हर साल 703000 लोग आत्महत्या कर लेते हैं 2019 में प्रत्येक 100 में से एक से अधिक मृत्यु (1.3%) आत्महत्या के कारण हुई वैश्विक आत्महत्या दर महिलाओं की तुलना में पुरुषों में दोगुनी से अधिक है

अन्य पढ़ें:

Surekha Bhosle

लेखक परिचय

Surekha Bhosle

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।