तीन दिन में 45.1 मिमी बारिश
दिन भर उमस भरी गर्मी रहने के बाद शनिवार रात को झमाझम बारिश ने शहरियों को राहत दी। मानसूनी हवाओं में शाम से तेजी दिखाई और घने बादल छा गए। इसके बाद बारिश शुरू हो गई। तीन दिन में 45.1 मिमी बारिश दर्ज की है। CSA के मौसम विभाग ने 24 जून तक हल्की और मध्यम बारिश होने का पूर्वानुमान जारी किया है। वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून की हवाएं लगातार कानपुर परिक्षेत्र में आ रही हैं। मानसून पूरे प्रदेश में फैल गया है। अरब सागर (Arabian Sea) और बंगाल की खाड़ी से बराबर नमी लेकर हवाएं आ रही हैं।
दिन में खुला रहेगा आसमान
डॉ. पांडेय ने बताया कि आने वाले दिनों में ऐसी ही स्थिति बनी रहेगी। दिन में आसमान खुला रहेगा और शाम से मौसम बदल जाएगा। रात में हल्की, मध्यम और तेज बारिश होते रहने का अनुमान है। सीएसए के मौसम विभाग की वेधशाला की रिपोर्ट के मुताबिक शनिवार सुबह माहौल में 83 फीसदी नमी दर्ज की गई। दोपहर को नमी का प्रतिशत 63 हो गया। 24 घंटे में दिन का अधिकतम तापमान 2.3 डिग्री सेल्सियस और रात न्यूनतम तापमान 1.4 डिग्री बढ़ गया। बारिश होने के बाद पारा फिर नीचे आ गया।
यूपी के कई राज्यों में सुबह से छाए हुए हैं बादल
राज्य के कई जिलों में सुबह से ही बादल छाए हुए थे और दोपहर तक जोरदार बारिश शुरू हो गई। राजधानी लखनऊ सहित आसपास के क्षेत्रों में भी हल्की से मध्यम वर्षा हुई, जिससे तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई। लखनऊ में आज अधिकतम तापमान 33°C और न्यूनतम तापमान 27°C के आसपास रहने का अनुमान है, जो बीते दिनों की तुलना में काफी सुकून भरा है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए उत्तर प्रदेश के लगभग 15 जिलों में ‘भारी से बहुत भारी’ बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में आंधी के साथ तेज हवाएं (30-40 किमी प्रति घंटा) और वज्रपात (बिजली गिरने) की भी आशंका जताई गई है।
- News Hindi : साइबराबाद पुलिस ने छात्रों को दी पुलिसिंग के बारे में जानकारी, खुश हुए छात्र
- News Hindi : गूगल डेटा सेंटर लाने के लिए 13 महीने कड़ी मेहनत करनी पडी – मंत्री नारा लोकेश
- News Hindi : दक्षिण मध्य रेलवे ने भीड़ का प्रभावी प्रबंधन किया – डीआरएम
- News Hindi : वायु सेना अकादमी को ‘प्रशिक्षण कमान का गौरव’ सम्मान मिला
- Latest News : शेयर बाजार में गिरावट का दौर जारी