తెలుగు | Epaper

Bihar : देश के सबसे लंबे केबल ब्रिज का सीएम नीतीश ने किया उद्घाटन

Anuj Kumar
Anuj Kumar
Bihar : देश के सबसे लंबे केबल ब्रिज का सीएम नीतीश ने किया उद्घाटन

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar)ने आज देश के सबसे लंबे केबल ब्रिज कच्ची दरगाह-बिदुपुर सिक्स लेन पुल का उद्घाटन कर दिया है. इसी के साथ बिहार में रोड कनेक्टिविटी (Road Connectivity) के क्षेत्र में एक नया अध्याय जुड़ गया है. वहीं, अब पटना से राघोपुर अब बस 5 मिनट में पहुंचा जा सकेगा.

बिहारवासियों को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज एक और बड़ा तोहफा सौंप दिया है. आज सीएम नीतीश ने देश के सबसे लंबे केबल ब्रिज कच्ची दरगाह-बिदुपुर सिक्स लेन पुल (Six Lane Bridze)का उद्घाटन कर दिया है. जिसके बाद दियारा क्षेत्र के लोग अब से बस 5 मिनट में पटना पहुंच सकेंगे. बता दें कि, सिक्स लेन पुल परियोजना के पहले लेन का काम पूरा हो गया, जिसके बाद इसे लोगों के लिए चालू कर दिया है. पटना से राघोपुर सीधे कनेक्ट होगा. बता दें कि, राघोपुर के लोग बरसात के समय नाव के सहारे पटना आना-जाना करते थे. लेकिन, पुल के बन जाने के बाद लोगों को बड़ी सहूलियत मिलेगी.

पुल का निर्माण कार्य 16 जनवरी 2017 में शुरू हुआ था

पुल को लेकर खास बात यह है कि, एल एंड टी और देवू जॉइंट वेंचर के द्वारा निर्माण किया जा रहा यह पुल देश का सबसे लंबा केबल ब्रिज है. इसका निर्माण कार्य 16 जनवरी 2017 में शुरू हुआ था. इसमें टोटल 67 पाए हैं. प्रोजेक्ट के पूरा होने में खर्च की बात की जाए तो, इसमें कुल 4988.40 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं. इसमें जमीन अधिग्रहण पर 696.60 करोड़ और पुल निर्माण पर 4291.80 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं. इधर, अप्रोच रोड के साथ पुल की टोटल लंबाई 22.760 किलोमीटर है. जिसमें मुख्य पुल करीब 9.76 किलोमीटर लंबा है.

पुल से इन्हें मिलेगा खास फायदा

बता दें कि, पीपा पुल के सहारे राघोपुर से पटना आना-जाना लोगों का होता है. लेकिन, मानसून के समय गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण पीपा पुल को खोल दिया जाता है. जिसके कारण राघोपुर से कनेक्टिविटी टूट जाती है. लेकिन इस स्थायी पुल के तैयार होने से दियारा के लोग सालभर आवागमन कर सकेंगे.

बता दें कि, इस सिक्स लेन पुल के जरिये लोगों को राहत मिलने के साथ-साथ व्यापार, परिवहन और निवेश के नए रस्ते भी बनेंगे. इसके अलावा पुल के खुल जाने से महात्मा गांधी सेतु पर भार भी कम होगा. बता दें कि, पुल का काम 2027 तक पूरा कर लेने की योजना है.

Read more : UP : सुप्रीमो अखिलेश यादव ने तीन बागी विधायकों को पार्टी से निकाला

महंगा गैस सिलेंडर, इंडक्शन कुकर की मांग बढ़ी

महंगा गैस सिलेंडर, इंडक्शन कुकर की मांग बढ़ी

UPSC 301 रैंक विवाद खत्म, असली टॉपर घोषित

UPSC 301 रैंक विवाद खत्म, असली टॉपर घोषित

सोने की कीमत में गिरावट, आज के नए रेट

सोने की कीमत में गिरावट, आज के नए रेट

एसिड अटैक पीड़ितों को नौकरी दे – सुप्रीम कोर्ट आदेश

एसिड अटैक पीड़ितों को नौकरी दे – सुप्रीम कोर्ट आदेश

कच्चे तेल की कीमतों में उछाल, बैरल $100 पार

कच्चे तेल की कीमतों में उछाल, बैरल $100 पार

Weather- मार्च में ही तपने लगा मौसम, कई राज्यों में हीटवेव का अलर्ट

Weather- मार्च में ही तपने लगा मौसम, कई राज्यों में हीटवेव का अलर्ट

Delhi- केजरीवाल-सिसोदिया समेत 21 को बरी करना अनुचित- दिल्ली हाईकोर्ट

Delhi- केजरीवाल-सिसोदिया समेत 21 को बरी करना अनुचित- दिल्ली हाईकोर्ट

Bihar- 5 साल में बिहार से पलायन खत्म होगा-डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी

Bihar- 5 साल में बिहार से पलायन खत्म होगा-डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी

Bihar- निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री परिवारवाद के मुद्दे पर घिरे नीतीश

Bihar- निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री परिवारवाद के मुद्दे पर घिरे नीतीश

WB- कोलकाता दौरे पर मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन, काले झंडे दिखाए

WB- कोलकाता दौरे पर मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन, काले झंडे दिखाए

LPG बुकिंग नियम बदले, उपभोक्ताओं को झटका

LPG बुकिंग नियम बदले, उपभोक्ताओं को झटका

लोकसभा स्पीकर पर अविश्वास, संसद में हाई टेंशन

लोकसभा स्पीकर पर अविश्वास, संसद में हाई टेंशन

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870