తెలుగు | Epaper

Chhatisgarh : ड्रोन से की गयी सीड बॉल की बौछार

Anuj Kumar
Anuj Kumar
Chhatisgarh : ड्रोन से की गयी सीड बॉल की बौछार

कोरबा। कोरबा जिले में पहाड़ी इलाकों में सीड बॉल तकनीक (Seed Ball Technique) से पौधे लगाए जाएंगे। इसकी तैयारी शुरू हो गई है। पहली बार कोरबा जिलान्तर्गत कटघोरा वनमंडल में दुर्गम स्थानों पर पौधरोपण के लिए ड्रोन (Drone) की भी मदद लेने की तैयारी है। ड्रोन से सीड बॉल को जंगल फेंका जाएगा। कोरबा और कटघोरा वनमंडल में सीड बॉल तकनीक से लगभग एक लाख पौधे उगाने की योजना बनाई है। वन विभाग (Forest Department )की ओर से बताया गया है कि इसके लिए स्थानीय स्तर पर बीज को एकत्र करने का कार्य लगभग पूरा हो चुका है।

जंगल में उन्हीं पेड़ों की बीजों को दर्गम स्थानों पर फेंका जाएगा, जो स्थानीय स्तर पर जंगल में पाए जाते हैं। इसमें साल, सागौन के अलावा नीम, जामुन, हर्रा, बहेरा, अर्जुन जैसे औषधीय गुण वाले पौधे भी शामिल हैं। कटघोरा वनमंडल में 50 हजार सीड बॉल को तैयार किया जा रहा है और इसके लिए वन विभाग के कर्मचारी जुटे हुए हैं। इसके अलावा कोरबा वनमंडल में भी सीड बॉल के लिए कार्य चल रहा है।

कोरबा वनमंडल में भी सीड बॉल के लिए कार्य चल रहा है।

वन विभाग की ओर से बताया गया है कि सीड बॉल तकनीक के जरिए उन स्थानों पर बीज को पहुंचाया जाता है, जो दुर्गम है। ऐसे पहाड़ी इलाके जहां सामान्य तौर पर वर्षा ऋतु में पौधरोपण संभव नहीं है, वहां सीड बॉल तकनीक कारगर साबित होती है। इस तकनीक का इस्तेमाल पहली बार जापान में हुआ था। वहां सीड बॉल तकनीक सफल रहा और इसे भारत के कई हिस्से में भी अपनाया गया है। कोरबा और कटघोरा वनमंडल में भी सीड बॉल के सहारे दुर्गम जंगल में पौधे लगाने की योजना है।

ऐसे बनाए जाते हैं सीड

बॉल वन विभाग के अनुसार सीड बॉल बनाने के लिए विभिन्न प्रजाति बीज एकत्र किए जाते हैं। बीजों को मिट्टी, लकड़ी का कोयला और खाद के मिश्रण के बीच डाल दिया जाता है। इसे नम स्थान पर धीरे-धीरे सुखाया जाता है। दुर्गम पहाड़ी इलाकों में ड्रोन की मदद से भी बीज को ऊपर से जमीन की सतह पर गिराया जाता है। बारिश में बीज मिट्टी के साथ अंकुरित होता है और पौधे धीरे-धीरे तैयार होने लगते हैं। कटघोरा वनमंडलाधिकारी कुमार निशांत की सीड बॉल तकनीक के जरिए लगभग 50 हजार पौधा लगाने की योजना है। इसके लिए कटघोरा वनमंडल में ड्रोन का इस्तेमाल किया जाएगा। ड्रोन से सीड बॉल को दुर्गम पहाड़ी इलाकों में पहुंचाया जाएगा।

Read more : Bihar : मायके जाने को लेकर हुआ विवाद, पति ने पत्नी की गोली मार की हत्या

Nepal : कौन हैं सुशीला कार्की?

Nepal : कौन हैं सुशीला कार्की?

Bihar : दो पत्नियों वाला एक व्यक्ति पहली पत्नी की बेटी के साथ घिनौनी हरकत

Bihar : दो पत्नियों वाला एक व्यक्ति पहली पत्नी की बेटी के साथ घिनौनी हरकत

CM Bhagwant : बाढ़ पीड़ितों को 45 दिनों में मिलेगा मुआवज़ा

CM Bhagwant : बाढ़ पीड़ितों को 45 दिनों में मिलेगा मुआवज़ा

UP : उत्तर प्रदेश में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक ‘सेवा पर्व’

UP : उत्तर प्रदेश में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक ‘सेवा पर्व’

Mauritius : पीएम प्रवीण रामगुलाम ने राम मंदिर में किए दर्शन

Mauritius : पीएम प्रवीण रामगुलाम ने राम मंदिर में किए दर्शन

Nepal : नेपाल में हिंसा की आग ने छीनी ज़िंदगी

Nepal : नेपाल में हिंसा की आग ने छीनी ज़िंदगी

PM Modi’s visit to Manipur: अशांति के बीच विकास परियोजनाओं का उद्घाटन

PM Modi’s visit to Manipur: अशांति के बीच विकास परियोजनाओं का उद्घाटन

Sanjay Kapoor: 30,000 करोड़ की संपत्ति पर तीखी जंग: करिश्मा के बच्चों vs प्रिया – वकीलों की बहस ने कोर्ट में मचाया बवाल

Sanjay Kapoor: 30,000 करोड़ की संपत्ति पर तीखी जंग: करिश्मा के बच्चों vs प्रिया – वकीलों की बहस ने कोर्ट में मचाया बवाल

Train : मिजोरम में विकास की किरण बनेगी रेल लाइन , आजादी के बाद पहली बार सीधी ट्रेन सेवा

Train : मिजोरम में विकास की किरण बनेगी रेल लाइन , आजादी के बाद पहली बार सीधी ट्रेन सेवा

Odisha : कार में रील्स बनाना पड़ा भारी…

Odisha : कार में रील्स बनाना पड़ा भारी…

Delhi High Court: बम की धमकी से मचा हड़कंप, सभी बेंचों ने कामकाज रोका

Delhi High Court: बम की धमकी से मचा हड़कंप, सभी बेंचों ने कामकाज रोका

Karnataka : बाघ नहीं, वनकर्मियों को ही पिंजरे में किया बंद!

Karnataka : बाघ नहीं, वनकर्मियों को ही पिंजरे में किया बंद!

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870