తెలుగు | Epaper

Technology: 7550mAh बैटरी के साथ POCO फोन भारत में लॉन्च, मोबाइल से लैपटॉप भी होगा चार्ज

digital
digital
Technology: 7550mAh बैटरी के साथ POCO फोन भारत में लॉन्च, मोबाइल से लैपटॉप भी होगा चार्ज

ब्रांड ने इस स्मार्ट फोन को फ्लैगशिप किलर की तरह किया लॉन्च

POCO F7 भारत में लॉन्च हो चुका है, ये एक मिड रेंज स्मार्टफोन (Smartphone) है जो दमदार फीचर्स के साथ आता है। इसमें आपको 512GB तक का स्टोरेज ऑप्शन मिलेगा। इस फोन की खासियत इसकी बड़ी बैटरी है जिसमें लैपटॉप तक चार्ज किया जा सकता है। इस फोन में 22.5W की रिवर्स चार्ज सपोर्ट है यानी इस फोन से लैपटॉप (Laptop) भी चार्ज कर सकते हैं। हालांकि, फुल चार्ज नहीं होगा, लेकिन जरूरत पड़ने पर ये पर्पल सर्व कर देगा।

ब्रांड ने इस स्मार्टफोन को फ्लैगशिप किलर की तरह लॉन्च किया है, जिसमें कई प्रॉमिसिंग फीचर्स मिलते हैं। अच्छी बात है कि हैंडसेट IP रेटिंग सपोर्ट के साथ आता है। इस फोन का सीधा मुकाबला पिक्लस 8a, OnePlus 13R और iQOO Neo 10 से होगा। POCO F7 में कंपनी ने 6.83 इंच का OLED डिस्प्ले दिया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 3200 Nits की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। स्क्रीन की प्रोटेक्शन के लिए Corning Gorilla Glass 7i इस्तेमाल किया गया है। ये स्मार्टफोन Snapdragon 8s Gen प्रोसेसर पर काम करता है।

क्या हैं स्पेसिफिकेशन्स?

POCO F7 में कंपनी ने 6.83-inch का OLED डिस्प्ले दिया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 3200 Nits की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। स्क्रीन की प्रोटेक्शन के लिए Corning Gorilla Glass 7i इस्तेमाल किया गया है। ये स्मार्टफोन Snapdragon 8s Gen प्रोसेसर पर काम करता है। इसमें 12GB RAM और 256GB/ 512GB स्टोरेज का विकल्प मिलता है। स्मार्टफोन Android 15 पर बेस्ड Xiaomi HyperOS 2 पर काम करता है।

डुअल सिम सपोर्ट वाला ये फोन 50MP के Sony IMX882 लेंस के साथ आता है। इसमें 8MP का अल्ट्रा वॉइड एंगल कैमरा मिलेगा। वहीं फ्रंट में 20MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। स्मार्टफोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा। डिवाइस को पावर देने के लिए 7550mAh की बैटरी दी गई है, जो 90W की चार्जिंग सपोर्ट करती है। ये हैंडसेट IP66 + IP68 रेटिंग और IP69 सपोर्ट के साथ आता है।

जानें इस स्मार्ट फोन की कीमत?

POCO F7 को आप फ्रॉस्ट वॉइट, फैंटम ब्लैक और साइबर सिल्वर कलर में इस्तेमाल कर सकते हैं। स्मार्टफोन का 12GB RAM+ 256GB स्टोरेज वेरिएंट 31,999 रुपये में आता है। वहीं 12GB+ 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 33,999 रुपये है।

WhatsApp Web-यूजर्स के लिए बड़ी सुविधा, वॉट्सऐप वेब में आएगा कॉलिंग फीचर

WhatsApp Web-यूजर्स के लिए बड़ी सुविधा, वॉट्सऐप वेब में आएगा कॉलिंग फीचर

AI- 2027 तक भारत का एआई टैलेंट बेस होगा दोगुना

AI- 2027 तक भारत का एआई टैलेंट बेस होगा दोगुना

Open AI-ओपनएआई ने लॉन्च किया एआई ब्राउज़र एटल्स

Open AI-ओपनएआई ने लॉन्च किया एआई ब्राउज़र एटल्स

WhatsApp-नया फीचर अब स्टेटस पर सीधे भेज सकेंगे रिएक्शन स्टिकर

WhatsApp-नया फीचर अब स्टेटस पर सीधे भेज सकेंगे रिएक्शन स्टिकर

अब फोटो से वीडियो बनाना संभव-मस्क ने साझा की नई तकनीक की डिटेल्स

अब फोटो से वीडियो बनाना संभव-मस्क ने साझा की नई तकनीक की डिटेल्स

Android 16 आधारित नया अपडेट विवरण

Android 16 आधारित नया अपडेट विवरण

 युवाओं में तेजी से बढ़ रही इंटरनेट की लत, मानसिक स्वास्थ्य पर खतरा

 युवाओं में तेजी से बढ़ रही इंटरनेट की लत, मानसिक स्वास्थ्य पर खतरा

एआई के बढ़ते प्रभाव से आईटी सेक्टर में 50 हजार नौकरियां जोखिम में

एआई के बढ़ते प्रभाव से आईटी सेक्टर में 50 हजार नौकरियां जोखिम में

गूगल एआई में बड़ा अपडेट अब सात नई भारतीय भाषाओं में करेगा काम

गूगल एआई में बड़ा अपडेट अब सात नई भारतीय भाषाओं में करेगा काम

टिकटॉक जैसी फीड वाला ऐप आ रहा

टिकटॉक जैसी फीड वाला ऐप आ रहा

हर जरूरत का साथी बनता जा रहा है चैटजीपीटी

हर जरूरत का साथी बनता जा रहा है चैटजीपीटी

व्हाट्सऐप ने लॉन्च किए 6 नए फीचर्स, यूज़र्स के लिए बने आसान

व्हाट्सऐप ने लॉन्च किए 6 नए फीचर्स, यूज़र्स के लिए बने आसान

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870