WhatsApp Web-यूजर्स के लिए बड़ी सुविधा, वॉट्सऐप वेब में आएगा कॉलिंग फीचर

Read Time:  1 min
वॉट्सऐप वेब
वॉट्सऐप वेब
FONT SIZE
GET APP

सैन फ्रांसिस्को । वॉट्सऐप लगातार अपने यूजर्स के एक्सपीरियंस (Experiances) को बेहतर बनाने के लिए नए-नए फीचर्स पेश कर रहा है। इसी कड़ी में कंपनी अब वॉट्सऐप वेब के लिए एक नया वॉइस और वीडियो कॉलिंग फीचर लाने की तैयारी में है। रिपोर्ट के अनुसार यह फीचर फिलहाल डिवेलपमेंट स्टेज में है और आने वाले समय में यूजर्स ब्राउजर (Users Browsers) से ही कॉलिंग का मजा ले सकेंगे।

वॉट्सऐप वेब पर मिलेगी वॉइस और वीडियो कॉलिंग सुविधा

नया फीचर वन-ऑन-वन कॉल के साथ-साथ ग्रुप कॉल को भी सपोर्ट करेगा। इसके जरिए वेब क्लाइंट यूजर्स (Clint Users) आसानी से अपने कॉन्टैक्ट्स के साथ वॉइस और वीडियो कॉल कर सकेंगे, जिससे मोबाइल ऐप पर निर्भरता कम होगी।

सभी ब्राउजर्स में बेहतर परफॉर्मेंस पर काम

रिपोर्ट में बताया गया है कि वॉट्सऐप इस फीचर के रोलआउट के बाद सभी प्रमुख ब्राउजर्स में इसकी स्टेबिलिटी, परफॉर्मेंस और रिलायबिलिटी को बेहतर बनाने पर काम कर रहा है, ताकि यूजर्स को स्मूथ कॉलिंग एक्सपीरियंस मिल सके।

नोटिफिकेशन कंट्रोल का मिलेगा विकल्प

नए फीचर का एक स्क्रीनशॉट भी साझा किया गया है, जिसमें वॉट्सऐप वेब यूजर्स को कॉल नोटिफिकेशन को इनेबल या डिसेबल करने का ऑप्शन मिलता दिखाई दे रहा है। सेटिंग्स पैनल में इंडिविजुअल चैट, ग्रुप कन्वर्सेशन और कॉन्टैक्ट्स के स्टेटस अपडेट्स से जुड़े नोटिफिकेशन कंट्रोल्स भी उपलब्ध होंगे

इनकमिंग कॉल अलर्ट रहेगा डिफॉल्ट ऑन

रिपोर्ट के अनुसार यह फीचर बाय डिफॉल्ट इनेबल रहेगा, जिससे कन्वर्सेशन ओपन न होने पर भी यूजर्स को ब्राउजर में इनकमिंग कॉल का अलर्ट मिलेगा। हालांकि यूजर्स अपनी जरूरत के अनुसार नोटिफिकेशन को ऑन या ऑफ कर सकेंगे।

एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन से सुरक्षित रहेंगी कॉल्स

वॉट्सऐप ने पुष्टि की है कि वॉट्सऐप वेब से की जाने वाली वॉइस और वीडियो कॉल्स एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन से सुरक्षित रहेंगी, जिससे यूजर्स की प्राइवेसी और डेटा सुरक्षा बनी रहेगी।

बीटा टेस्टिंग के बाद होगा फीचर रोलआउट

कंपनी के अनुसार यह फीचर अभी डिवेलपमेंट फेज में है और आने वाले समय में इसकी बीटा टेस्टिंग शुरू की जा सकती है। इसके बाद इसे चरणबद्ध तरीके से यूजर्स के लिए जारी किया जाएगा।

वेब यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट

इस फीचर के आने से वॉट्सऐप वेब यूजर्स को मोबाइल ऐप के बिना ही कॉलिंग की सुविधा मिलेगी। साथ ही नोटिफिकेशन कंट्रोल का पूरा अधिकार मिलने से यह अपडेट वेब प्लेटफॉर्म पर वॉइस और वीडियो कम्युनिकेशन को और ज्यादा आसान और उपयोगी बना देगा।

Read More :

Anuj Kumar

लेखक परिचय

Anuj Kumar

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।