తెలుగు | Epaper

IMD : Gujarat and Maharashtra में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी

Surekha Bhosle
Surekha Bhosle
IMD : Gujarat and Maharashtra में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी

मौसम विभाग की चेतावनी

  • IMD (भारतीय मौसम विभाग) ने गुजरात और महाराष्ट्र के कई हिस्सों में अगले 24 से 48 घंटों में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी दी है।
  • कॉनकण, मुंबई, ठाणे, पालघर और दक्षिण गुजरात के इलाकों में विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया है।

बाढ़ और जलभराव की आशंका

  • लगातार बारिश के चलते निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन सकती है।
  • कुछ जिलों में नदियों का जलस्तर बढ़ने की संभावना भी जताई गई है।

देशभर में मानसून का कहर जारी है। बाढ़-बारिश और लैंडस्लाइड से लोग त्राहिमाम कर रहे हैं तो हिमाचल से गुजरात (Gujarat) तक जलसैलाब का सितम झेल रहे हैं। इस बीच IMD ने आज भी कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

IMD मौसम विभाग के मुताबिक आज भी हिमाचल और उत्तराखंड में बाढ़-बारिश की चेतावनी है तो गुजरात और महाराष्ट्र में भारी बारिश का अलर्ट है। महाराष्ट्र के रायगढ़, मुंबई, ठाणे और पालघर में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं मौसम विभाग की माने तो राजस्थान, मध्य प्रदेश, केरल, कर्नाटक, ओडिशा, बिहार और झारखंड में भी बारिश होने के पूरे आसार हैं।

बिहार में कैसा रहेगा मौसम?

बिहार में मॉनसून के सक्रिय होने से बारिश की संभावनाएं प्रबल हैं। मौसम विभाग ने कई जिलों में भारी बारिश के साथ वज्रपात का अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान ने पश्चिमी चंपारण, खगड़िया, बेगूसराय, मुंगेर, भागलपुर, बांका, किशनगंज, खगड़िया, कटिहार, मधेपुरा, सहरसा, सुपौल, अररिया और पूर्णिया में बारिश के साथ ठनका गिरने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

महाराष्ट्र में मौसम का हाल

महाराष्ट्र के बुलढाना में घंटों हुई बारिश की वजह से कंचनगंगा नदी उफान पर है जिसका असर बुलढाना के पास मुंबई नागपुर हाईवे पर भी पड़ा। इस इलाके में सड़क के अलावा लोगों के घरों में भी घुटनों तक पानी भर गया। कारें डूब गईं हैं, कई दुकानें जलमग्न हैं, बिजली के पोल डूब गए और लोग घुटनों तक भरे पानी में आने जाने को मजबूर हो गए।

नदियों के उफान पर होने की वजह से महाराष्ट्र के कुछ ग्रामीण हिस्सों में भी जल जमाव की स्थिति पैदा हुई है। हालांकि इससे अभी राहत नहीं मिलने वाली है क्योंकि IMD ने महाराष्ट्र के रायगढ़, मुंबई, ठाणे और पालघर में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया। इसके अलावा मुंबई में भारी बारिश का अलर्ट जारी है।

राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम?

राजस्थान में बीकानेर, जैसलमेर, बाड़मेर, जालौर, सिरोही, उदयपुर, दौसा, अजमेर, टोंक, सवाईमाधोपुर, जिलों और आसपास के क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर बिजली की चमक-गरज और बारिश के साथ आज सुबह की शुरुआत होगी।

दिल्ली में मेहरबान होंगे बादल?

दिल्ली-एनसीआर में बादल छाए रहने के बावजूद मानसून की बारिश अभी तक नहीं हुई है। गुरुवार सुबह भी तेज धूप और उमस ने हालत खराब कर दी थी। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, दिल्ली और आसपास के इलाकों में मानसून की चाल फिलहाल धीमी है. लेकिन अब मौसम के रुख में बड़ा बदलाव संभव है। मौसम विभाग ने 27 जून को गरज चमक और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

यूपी में बारिश-वज्रपात का अलर्ट

उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज नर्म होने लगा है। बारिश नहीं हो रही है, मानसून की रफ्तार कम हुई है जिससे चिंताएं बढ़ गई हैं। हालांकि, मौसम विभाग ने राज्य के कुछ हिस्सों में अगले 5 दिन तक गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है।

जानें अन्य राज्यों का हाल-

  • हिमाचल में बारिश से काफी नुकसान हुआ है। चारों तरफ तबाही के ये निशान बताने को काफी हैं कि हिमाचल के धर्मशाला में बादल फटने से कितनी तबाही हुई है। सैलाब के रास्ते जो कुछ आया वो उसे बहा कर ले गया। धर्मशाला में अचानक आई बाढ़ में हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट में काम करने वाले मजदूर बह गए थे जिनमें से पांच के शव बरामद हुए हैं और बाकियों की तलाश की जा रही है।
  • जानलेवा मानसून की तस्वीरें पहाड़ी राज्य उत्तराखंड से भी आई हैं। उत्तराखंड के रूद्रप्रयाग में मूसलाधार बारिश के बाद मुनकटिया के पास अचानक पहाड़ दरकने लगा, बोल्डर्स हाईवे पर गिरने लगे जिसके बाद केदारनाथ धाम की तरफ जाने वाले यात्रियों को सोनप्रयाग में ही रोक दिया गया।
  • ऐसा ही हाल गुजरात के भी हैं जहां लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने कई शहरों के हाल बिगाड़ दिए हैं। अहमदाबाद से लेकर सूरत और नवसारी तक बस पानी ही पानी नजर आ रहा है। नवसारी जिले में भारी बारिश की वजह से कावेरी नदी पूरे उफान के साथ बह रही है जिसकी वजह से नदी के तट पर बने छोटे-छोटे मंदिर पानी में डूब गए।
  • प्रशासन ने लोगों को नदी के किनारे से दूर रहने की अपील की है। सूरत में भी बारिश की वजह से हाल बेहाल हैं। नाले ओवरफ्लो हो गए हैं, सड़क से लेकर घरों के अंदर तक पानी भर गया है और लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

जम्मू में भी लगातार बारिश

  • जम्मू में भी लगातार बारिश से कई जगह बाढ़ जैसे हालात हैं। ये डोडा-भद्रवाह हाईवे पर बारिश के बाद पानी भर गया। नाले के ओवरफ्लो होने से कुछ सवारियां उसकी चपेट में आ गईं जिससे कई घंटे तक जाम लगा रहा। हालांकि प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर तेजी से मलबा हटाया और यातायात बहाल किया।
  • वहीं, कठुआ के कोट पन्नू इलाके में दो लड़के दरिया में मछली पकड़ने गए थे। अचानक पानी बढ़ गया और दोनों इसमें फंस गए। हालांकि इसके बाद स्थानीय लोगों और SDRF की टीम ने उन्हें रेस्क्यू किया और सुरक्षित बचा लिया। प्रशासन ने लोगों को चेतावनी दी है कि इस मौसम में नदियों के किनारे न जाएं।

Read more: Adilabad में भारी बारिश के बाद कुंतला झरना फिर से सक्रिय हो गया

National : ताज पैलेस होटल को मिली बम धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर

National : ताज पैलेस होटल को मिली बम धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर

Ayurveda : भारत का चिकित्सा विज्ञान दुनिया की कल्पना से परे : किशन रेड्डी

Ayurveda : भारत का चिकित्सा विज्ञान दुनिया की कल्पना से परे : किशन रेड्डी

National : नेपाल की प्रगति के लिए भारत प्रतिबद्ध : मोदी

National : नेपाल की प्रगति के लिए भारत प्रतिबद्ध : मोदी

National : आरएसएस से रिश्ते को मजबूत करने में जुटे मोदी और शाह

National : आरएसएस से रिश्ते को मजबूत करने में जुटे मोदी और शाह

PM Modi Mnaipur Visit: विकास परियोजनाओं का करेंगे शुभारंभ

PM Modi Mnaipur Visit: विकास परियोजनाओं का करेंगे शुभारंभ

CM Mohan Yadav के हॉट एयर बैलून में लगी आग: मंदसौर में टला बड़ा हादसा

CM Mohan Yadav के हॉट एयर बैलून में लगी आग: मंदसौर में टला बड़ा हादसा

National : पूर्व मुख्यमंत्री डी डी लापांग नहीं रहे, मेघालय में शोक

National : पूर्व मुख्यमंत्री डी डी लापांग नहीं रहे, मेघालय में शोक

PM Modi congratulated Sushila Karki: नेपाल की पहली महिला पीएम के रूप में शपथ पर भारत का समर्थन

PM Modi congratulated Sushila Karki: नेपाल की पहली महिला पीएम के रूप में शपथ पर भारत का समर्थन

Historic day for Mizoram: आज से आइजोल भारत के रेलवे मानचित्र पर होगा – पीएम मोदी

Historic day for Mizoram: आज से आइजोल भारत के रेलवे मानचित्र पर होगा – पीएम मोदी

Disha Patani: दिशा पटानी के बरेली स्थित घर पर गोलीबारी

Disha Patani: दिशा पटानी के बरेली स्थित घर पर गोलीबारी

Nepal : कौन हैं सुशीला कार्की?

Nepal : कौन हैं सुशीला कार्की?

Bihar : दो पत्नियों वाला एक व्यक्ति पहली पत्नी की बेटी के साथ घिनौनी हरकत

Bihar : दो पत्नियों वाला एक व्यक्ति पहली पत्नी की बेटी के साथ घिनौनी हरकत

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870