తెలుగు | Epaper

जयपुर : ED ने दो कंपनियों के आधा दर्जन स्थानों पर की ताबड़तोड़ छापेमारी 

Anuj Kumar
Anuj Kumar
जयपुर : ED ने दो कंपनियों के आधा दर्जन स्थानों पर की ताबड़तोड़ छापेमारी 

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने जयपुर कोटा और टोंक में डेबाक इंडस्ट्रीज लिमिटेड और नेचुरो इंडिया बुल लिमिटेड के ठिकानों पर छापेमारी की जो तीन दिन बाद समाप्त हुई। डेबाक इंडस्ट्रीज (Debak Industries) पर छापेमारी में 78 लाख रूपए नकद चार लग्जरी कारें और संपति के दस्तावेज जब्त किए गए। कंपनी के संचालक मुकेश मनवीर पर सौ करोड़ रुपये से ज्यादा के घोटाले का आरोप है।

जयपुर। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की राजस्थान के जयपुर, कोटा और टोंक जिले में दो कंपनियों के आधा दर्जन ठिकानों पर छापेमारी (Raid) की कार्रवाई तीन दिन बाद रविवार देर रात खत्म हो गई।

ईडी की टीमों ने यह कार्रवाई डेबाक इंडस्ट्रीज लिमिटेड और नेचुरो इंडिया बुल लिमिटेड के ठिकानों पर की थी। डेबाक इंडस्ट्रीज पर छापेमारी में 78 लाख रूपए नकद, चार लग्जरी कारें और संपति के दस्तावेज मिले हैं। ईडी ने इन्हें सीज किया है।

कितने करोड़ का है आरोप?

कंपनी के संचालक मुकेश मनवीर पर सौ करोड़ रुपये से ज्यादा के घोटाले का आरोप है। नेचुरो इंडिया बुल के संचालक गौरव जैन, ज्योति सहित कई लोगों पर कार्रवाई की गई है।

ईडी की जांच में डेबाक कंपनी के संचालक मुकेश के कार्यालय, घर और नेचुरो एग्रोटेक इंडिया लिमिटेड के संचालक गौरव जैन एवं ज्योति के अतिरिक्त चार अन्य सहयोगियों के ठिकानों पर की गई छापेमारी में कई तरह का फर्जीवाड़ा मिला है।

ED को क्या-क्या मिला?

छापेमारी में सामने आया कि डेबाक इंडस्ट्रीज और नेचुरो एग्रोटेक का कार्यालय एक ही पते पर था। छापेमारी में दस्तावेजों के साथ ही इलेक्ट्रानिक डिवाइसेस भी ईडी की टीम को मिले हैं।

छापेमारी में सामने आया कि मुकेश ने वित्तीय धोखाधड़ी कर के एक सौ करोड़ रूपए से अधिक की रकम जमीनों में निवेश किया था। मुकेश ने विला,जमीन, होटल एवं जमीन खरीदे थे। वह आगे जयपुर के टोंक रोड़ पर बहुमंजिला आवासीय योजना विकसित करने की तैयारी कर रहा था।

राजनीतिक पार्टी से जुड़ा हुआ है आरोपी

मुकेश शिवसेना से जुड़ा हुआ था,लेकिन पिछले कुछ समय से सक्रिय नहीं था। मुकेश ने साल 2019 में टोंक-सवाईमाधोपुर सीट लोकसभा सीट से चुनाव भी लड़ा था। फिल्म अभिनेत्री राखी सावंत चुनाव प्रचार करने आई थी।

इस चुनाव में मुकेश को 4,900 वोट मिले थे। मुकेश के जयपुर स्थित कार्यालय के बाहर एक पोस्टर लगा हुआ था, जिसमें उसके टेलिफोन सलाहकार समिति का सदस्य होने का दावा किया गया था। जानकारी के अनुसार डेबोक इंडस्ट्रीज में शेयर कारोबार से जुड़े लोगों में फर्जीवाड़ा सामने आया है।

Read more : Mumbai : मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा ने पाक खुफिया एजेंसी के खोले कई राज

महंगा गैस सिलेंडर, इंडक्शन कुकर की मांग बढ़ी

महंगा गैस सिलेंडर, इंडक्शन कुकर की मांग बढ़ी

UPSC 301 रैंक विवाद खत्म, असली टॉपर घोषित

UPSC 301 रैंक विवाद खत्म, असली टॉपर घोषित

सोने की कीमत में गिरावट, आज के नए रेट

सोने की कीमत में गिरावट, आज के नए रेट

एसिड अटैक पीड़ितों को नौकरी दे – सुप्रीम कोर्ट आदेश

एसिड अटैक पीड़ितों को नौकरी दे – सुप्रीम कोर्ट आदेश

कच्चे तेल की कीमतों में उछाल, बैरल $100 पार

कच्चे तेल की कीमतों में उछाल, बैरल $100 पार

Weather- मार्च में ही तपने लगा मौसम, कई राज्यों में हीटवेव का अलर्ट

Weather- मार्च में ही तपने लगा मौसम, कई राज्यों में हीटवेव का अलर्ट

Delhi- केजरीवाल-सिसोदिया समेत 21 को बरी करना अनुचित- दिल्ली हाईकोर्ट

Delhi- केजरीवाल-सिसोदिया समेत 21 को बरी करना अनुचित- दिल्ली हाईकोर्ट

Bihar- 5 साल में बिहार से पलायन खत्म होगा-डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी

Bihar- 5 साल में बिहार से पलायन खत्म होगा-डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी

Bihar- निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री परिवारवाद के मुद्दे पर घिरे नीतीश

Bihar- निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री परिवारवाद के मुद्दे पर घिरे नीतीश

WB- कोलकाता दौरे पर मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन, काले झंडे दिखाए

WB- कोलकाता दौरे पर मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन, काले झंडे दिखाए

LPG बुकिंग नियम बदले, उपभोक्ताओं को झटका

LPG बुकिंग नियम बदले, उपभोक्ताओं को झटका

लोकसभा स्पीकर पर अविश्वास, संसद में हाई टेंशन

लोकसभा स्पीकर पर अविश्वास, संसद में हाई टेंशन

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870