తెలుగు | Epaper

National : धनखड़ का इस्तीफा मंजूर, विदाई समारोह में नहीं होंगे शामिल

Anuj Kumar
Anuj Kumar
National : धनखड़ का इस्तीफा मंजूर, विदाई समारोह में नहीं होंगे शामिल

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ (Jagdeep Dhankhar) का मंगलवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इस्तीफा मंजूर कर लिया। यह जानकारी राज्यसभा में पीठासीन घनश्याम तिवाड़ी ने दी। धनखड़ आज सदन की कार्यवाही में भी शामिल नहीं हुए।सुबह 11 बजे अपर सदन की कार्यवाही की शुरुआत जेडीयू सांसद हरिवंश ने की। इससे पहले खबर आई थी कि जगदीप इस्तीफा वापस नहीं लेंगे। ना ही विदाई समारोह में शामिल होंगे। उधर, पीएम मोदी ने कहा कि मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं।

देश के 14वें उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने 21 जुलाई की रात अचानक अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। 74 साल के धनखड़ का कार्यकाल 10 अगस्त 2027 तक का था। उन्होंने 10 जुलाई को एक कार्यक्रम में कहा था, ‘ईश्वर की कृपा रही तो अगस्त, 2027 में रिटायर हो जाऊंगा।’

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का मंगलवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) ने इस्तीफा मंजूर कर लिया। यह जानकारी राज्यसभा में पीठासीन घनश्याम तिवाड़ी ने दी। धनखड़ आज सदन की कार्यवाही में भी शामिल नहीं हुए।

देश के पहले उपराष्ट्रपति जिनके खिलाफ महाभियोग लाया गया था

देश में 72 साल के संसदीय लोकतंत्र के इतिहास में धनखड़ पहले ऐसे राज्यसभा (Rajyasabha) के सभापति और उपराष्ट्रपति रहे, जिनके खिलाफ दिसंबर 2024 महाभियोग प्रस्ताव लाया था। जो बाद में तकनीकी कारणों से खारिज हो गया था। विपक्ष धनखड़ पर पक्षपात का आरोप लगाता रहा था। विपक्ष का दावा था कि वह सिर्फ विपक्ष की आवाज व उनके सांसदों द्वारा उठाए गए सवालों को दबाते हैं। धनखड़ के पिछले कार्यकाल को देखें तो कई अहम पदों पर रहे, लेकिन वे अपना कार्यकाल पूरा होते नहीं देख पाए। एक बार विधायक के तौर पर उनके पांच साल एकमात्र अपवाद है

जगदीप धनखड़ कौन हैं?

जगदीप धनखड़ (जनम 18 मई 1951) एगो भारतीय राजनीतिज्ञ आ वकील बाड़ें जे 2022 से भारत गणराज्य के 14वाँ आ वर्तमान उपराष्ट्रपति के रूप में काम करत बाड़ें। उ 2019 से 2022 तक पश्चिम बंगाल के राज्यपाल के रूप में भी काम कईले। 1990 से 1991 तक चंद्रशेखर मंत्रालय के तहत केंद्रीय संसदीय मामिला के मंत्री के रूप में काम कईले।

वर्तमान में जगदीप धनखड़ कौन हैं?

जगदीप धनखड़ (जन्म 18 मई 1951) एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं, जो भारत के निर्वाचित 14वें उपराष्ट्रपति हैं।

Read more : National : उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफे के बाद राजनीतिक बयानबाजी शुरू

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870