తెలుగు | Epaper

Bollywood : श्रीदेवी के साथ एक भावुक पल को याद किया बोनी कपूर ने

Anuj Kumar
Anuj Kumar
Bollywood : श्रीदेवी के साथ एक भावुक पल को याद किया बोनी कपूर ने

मुंबई। सोशल मीडिया पर अपनी पत्नी एवं दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की एक पुरानी तस्वीर शेयर कर फिल्म निर्माता बोनी कपूर (Boni Kapoor) ने एक भावुक पल को याद किया। शेयर की गई तस्वीर में श्रीदेवी कुर्सी पर बैठकर कैमरे की ओर हल्की मुस्कान के साथ देख रही हैं। बोनी कपूर ने इस फोटो के कैप्शन में लिखा, मुझे देखकर मुस्कुरा रही हैं, यह पल हमारी शादी से पहले का है।

साल 2018 में श्रीदेवी के अचानक निधन ने पूरे देश को झकझोर दिया था

बोनी कपूर और श्रीदेवी की प्रेम कहानी 1987 में फिल्म मिस्टर इंडिया की शूटिंग के दौरान शुरू हुई थी। दोनों ने वर्ष 1996 में शादी रचाई और उनके दो बेटियां जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर हैं। साल 2018 में श्रीदेवी के अचानक निधन ने पूरे देश को झकझोर दिया था। दुबई में एक पारिवारिक समारोह में हिस्सा लेने गईं श्रीदेवी (Sri Devi) की मौत बाथटब में डूबने के कारण हुई थी। बोनी कपूर अक्सर श्रीदेवी से जुड़ी यादों को सोशल मीडिया पर साझा करते रहते हैं।

‘मिस्टर इंडिया’ की सिल्वर जुबली ट्रॉफी बड़े ही प्यार से दे रहे हैं

हाल ही में उन्होंने एक और दिलचस्प किस्सा साझा किया, जिसमें उन्होंने बताया कि कैसे राज कपूर श्रीदेवी को अपनी फिल्म घुंघट के पट खोल में लेना चाहते थे। बोनी ने कुछ पुरानी तस्वीरें पोस्ट करते हुए लिखा, राज कपूर श्रीदेवी को ‘मिस्टर इंडिया’ (Mister India ) की सिल्वर जुबली ट्रॉफी बड़े ही प्यार से दे रहे हैं। इसी दौरान उन्होंने उन्हें अपनी फिल्म की कहानी सुनाई, जिसमें वह श्रीदेवी को कास्ट करना चाहते थे। उन्होंने आगे लिखा कि राज कपूर इस मुलाकात का लंबे समय से इंतजार कर रहे थे और जब इवेंट में उनकी श्रीदेवी से भेंट हुई, तो उन्होंने अपनी पत्नी कृष्णा कपूर से कहा, इंतजार करना सही साबित हुआ। यही नहीं, बोनी ने यह भी बताया कि राज कपूर के परिवार के लोग श्रीदेवी को मजाक में सिंड्रेला बुलाते थे

श्री देवी ने बोनी कपूर से शादी क्यों की थी?

इसे सुनेंइस दौरान बोनी कपूर ने श्रीदेवी का मानसिक, भावनात्मक और आर्थिक रूप से सहयोग किया। उनकी मां का कर्ज भी बोनी ने चुकाया। श्रीदेवी उनके इस समर्पण से बेहद प्रभावित हुईं और उन्होंने बोनी के प्रेम प्रस्ताव को ‘हां’ कह दिया। श्रीदेवी की प्रेग्नेंसी से चलते अचानक बोनी ने की शादी!

श्रीदेवी ने कुल कितनी फिल्में की हैं?

श्रीदेवी ने कुल 300 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया है, जिसमें विभिन्न भाषाओं की फिल्में शामिल हैं, जैसे कि तमिल, हिंदी, मलयालम, तेलुगु और कन्नड़. उन्होंने 4 साल की उम्र में एक बाल कलाकार के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी. 

Read more : PM मोदी ने रचा इतिहास ! भारत के दूसरे सबसे लंबे कार्यकाल वाले प्रधानमंत्री

कैसी है यह ग्रामीण ड्रामा फिल्म

कैसी है यह ग्रामीण ड्रामा फिल्म

बेल्लमकोंडा श्रीनिवास की सगाई, कौन हैं काव्या रेड्डी?

बेल्लमकोंडा श्रीनिवास की सगाई, कौन हैं काव्या रेड्डी?

‘धुरंधर 2’ टिकटों की धूम, ₹2400 तक पहुंची कीमत

‘धुरंधर 2’ टिकटों की धूम, ₹2400 तक पहुंची कीमत

जयकृष्ण घट्टामनेनी की प्रथम चलचित्र तीसरा चरण पूरा

जयकृष्ण घट्टामनेनी की प्रथम चलचित्र तीसरा चरण पूरा

शर्वानंद भोगी चलचित्र में गंगा रूप प्रथम चित्र जारी

शर्वानंद भोगी चलचित्र में गंगा रूप प्रथम चित्र जारी

देवी श्री प्रसाद नायक बनकर एलम्मा चलचित्र में अवसर

देवी श्री प्रसाद नायक बनकर एलम्मा चलचित्र में अवसर

बेल्लमकोंडा श्रीनिवास विवाह की तैयारी सगाई शीघ्र

बेल्लमकोंडा श्रीनिवास विवाह की तैयारी सगाई शीघ्र

Entertainment- स्कूल के दिनों से जुड़ी है श्रद्धा और वरुण की दिलचस्प कहानी

Entertainment- स्कूल के दिनों से जुड़ी है श्रद्धा और वरुण की दिलचस्प कहानी

मंच पर कुर्सी से गिरते बच गए नाग चैतन्य, दर्शक हैरान

मंच पर कुर्सी से गिरते बच गए नाग चैतन्य, दर्शक हैरान

Entertainment- बॉलीवुड को अक्सर गलत तरीके से पेश किया जाता है- सुनील शेट्टी

Entertainment- बॉलीवुड को अक्सर गलत तरीके से पेश किया जाता है- सुनील शेट्टी

फिर लौट रही कंचना, नए रूप में मचाएगी धमाल

फिर लौट रही कंचना, नए रूप में मचाएगी धमाल

ईरान और अमेरिका संघर्ष के बीच दुबई में फंसी

ईरान और अमेरिका संघर्ष के बीच दुबई में फंसी

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870