ईरान और अमेरिका के बीच जारी तनाव के चलते दुबई में फंसी बॉलीवुड एक्ट्रेस अब सुरक्षित भारत लौट आई हैं। यह खबर उनके फैंस के लिए बड़ी राहत लेकर आई है।
सुरक्षित भारत पहुंची
एक्ट्रेस को एयरपोर्ट पर सुरक्षा के साथ भारत लाया गया। परिवार और करीबी मित्रों ने उनकी सुरक्षित वापसी पर खुशी जताई।
यात्रा का अनुभव
उन्होंने बताया कि दुबई में स्थिति तनावपूर्ण थी, लेकिन एयरलाइंस और भारतीय दूतावास ने पूरी मदद की।
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनल चौहान (Sonal Chauhan) भारत वापस लौट आई हैं और उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी है। सोनल बीते दिनों दुबई में फंस गई थीं और मदद की गुहार लगाई थी।
मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के कारण हवाई सेवा निलंबित होने की वजह से दुबई में फंसी अभिनेत्री सोनल चौहान आखिरकार भारत लौट आई हैं। मंगलवार शाम को ‘जन्नत’ की अभिनेत्री ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक अपडेट साझा करते हुए सबको बताया कि वह सुरक्षित अपने घर लौट आई हैं।
आपको बता दें कि अमेरिका, इज़राइल और ईरान (Israel and Iran) के बीच चल रहे संघर्ष और दुबई में हुए हवाई हमलों के कारण सोनल चौहान भारत नहीं लौट पा रही थीं और दुबई हवाई अड्डे पर फंसी हुई थीं। हालांकि, उन्होंने नियमित रूप से अपने प्रशंसकों को अपनी स्थिति के बारे में अपडेट देती रहीं।
पोस्ट शेयर कर जताई खुशी
अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में सोनल ने लिखा, ‘घर वापस आ गई हूं और बहुत आभारी महसूस कर रही हूं। आप सभी के प्यार, प्रार्थनाओं और संदेशों के लिए दिल से धन्यवाद। इनका मेरे लिए बहुत महत्व है। मैं अब सुरक्षित रूप से भारत वापस आ गई हूं। पिछले कुछ दिन चुनौतीपूर्ण थे, लेकिन मैंने दुबई के अदम्य साहस और दृढ़ता को भी देखा, और यह वास्तव में लोगों के अपनी सरकार पर विश्वास से आता है।’
अन्य पढ़े: Chhattisgarh : पिता की हत्या कर बेटे ने खाई बिरयानी, बोला ‘बाय मिस्टेक’
सुरक्षा की अपील
सोनल चौहान ने प्रधानमंत्री मोदी और भारत सरकार से अपनी सुरक्षित वापसी की अपील की थी। इस सप्ताह की शुरुआत में सोनल चौहान ने अपने फैन्स को बताया था कि मध्य पूर्व में चल रहे संकट के बीच वह दुबई में फंसी हुई हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी अपील की और भारत में अपनी सुरक्षित वापसी के लिए सरकार से मार्गदर्शन मांगा। बाद में उन्होंने अपने प्रशंसकों और शुभचिंतकों को आश्वस्त किया कि वह पूरी तरह सुरक्षित हैं और स्थानीय अधिकारी सभी की सुरक्षा सुनिश्चित करने और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं।
इमरान हाशमी की फिल्म ने दिलाई थी पहचान
सोनल चौहान ने बॉलीवुड में कई प्रोजेक्ट्स में अपनी एक्टिंग दिखाई है। सोनल को सबसे ज्यादा पहचान दिलाई फिल्म जन्नत ने जो साल 2008 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में इमरान हाशमी ने लीड रोल निभाया था। सोनल ने बॉलीवुड के साथ ही साउथ सिनेमा की फिल्मों में भी काम किया है। इसके साथ ही सोनल 2005 में मिस फैमिना इंडिया टूरिज्म का खिताब भी जीत चुकी हैं। इसके साथ ही सोनल जल्द ही मिर्जापुर फिल्म में भी नजर आने वाली हैं जो इसी साल सितंबर में रिलीज होगी। ये फिल्म प्राइम वीडियो की सुपरहिट सीरीज पर बनी है।
अन्य पढ़े: