తెలుగు | Epaper

J&K : पुंछ मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर, 72 घंटों में पांच आतंकी को मार गिराया

Anuj Kumar
Anuj Kumar
J&K : पुंछ मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर, 72 घंटों में पांच आतंकी को मार गिराया

पुंछ,। जम्मू-कश्मीर के पुंछ में सुरक्षाबलों (Security forces in Poonch) और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई। सेना के जवानों ने बुधवार सुबह दो आतंकियों को घेर लिया। इसके बाद दोनों ओर से फायरिंग शुरु हो गई बाद में सुरक्षाबलों ने दोनों आतंकियों को मौत के घाट उतार दिया। भारतीय सेना (Indian Army) ने ऑपरेशन शिव-शक्ति के तहत इस कार्रवाई को अंजाम दिया। पिछले 72 घंटे में जम्मू-कश्मीर (Jammu-Kashmir) में दो मुठभेड़ में पांच आतंकी मारे गए हैं।

बुधवार सुबह सुरक्षाबलों ने आंतंकियों को मार गिराया

मीडिया रिपोर्ट में अधिकारियों के हवाले से बताया गया है कि जवानों ने मंगलवार देर रात देगवार सेक्टर के मालदीवलन क्षेत्र में घुसपैठ की कोशिश कर रहे आतंकवादियों को देखा। इसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में दो आतंकवादियों को गोली लगी। बुधवार सुबह सुरक्षाबलों ने आंतंकियों को मार गिराया। तेज बारिश के कारण उनके शव बरामद करने में देरी हुई।

तीन आतंकवादियों ने ही पहलगाम की घटना को अंजाम दिया था

इससे पहले सोमवार को जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों ने एक बड़े ऑपरेशन में 3 आतंकवादियों को ढेर कर दिया था। इन आतंकियों में एक लश्कर-ए-तैयबा का कमांडर भी शामिल था। इसके अलावा अफगान और जिब्रान भी लश्कर के ‘ए’ ग्रेड के आतंकवादी थे। बता दें लोकसभा में मंगलवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बताया था कि इन तीन आतंकवादियों ने ही पहलगाम की घटना को अंजाम दिया था।

शाह ने सदन में आतंकियों की पहचान से जुड़े तथ्य बताए थे। इसके अलावा पहलगाम हमले में इन आतंकियों के शामिल होने की पुष्टि एफएसएल चंडीगढ़ में घटनास्थल से बरामद हुए कारतूसों के मिलान के बाद हुई थी

मुठभेड़ का क्या अर्थ है?

इसे सुनेंमुठभेड़ का सामान्य अर्थ एक प्रकार का हिंसात्मक संघर्ष है। यह कभी-कभी दो गैर-क़ानूनी गुटों में, सेनाओं के बीच और साधारण रूप से पुलिस और अपराधियों के बीच होता है। किन्तु ‘मुठभेड़’ का कानूनी अर्थ है, ‘पुलिस या किसी अन्य सशस्त्र बल द्वारा, अपनी रक्षा करने के लिए, किसी गिरोहबाज अपराधी या आतंकवादी को मार गिराना’।

Read more : Chhatisgarh : दुर्ग में मोक्षित कॉर्पोरेशन के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी

itel zeno 100 लॉन्च 6866 रुपये में नया स्मार्टफोन

itel zeno 100 लॉन्च 6866 रुपये में नया स्मार्टफोन

दुनिया के सबसे कमजोर पासवर्ड कौन से हैं

दुनिया के सबसे कमजोर पासवर्ड कौन से हैं

दुनिया के अमीरों की सूची में भारत तीसरे स्थान पर

दुनिया के अमीरों की सूची में भारत तीसरे स्थान पर

भारतीय फुटबॉल के दिग्गज सैयद हमीद का निधन

भारतीय फुटबॉल के दिग्गज सैयद हमीद का निधन

फ्लिपकार्ट में छंटनी 300 कर्मचारियों की नौकरी गई

फ्लिपकार्ट में छंटनी 300 कर्मचारियों की नौकरी गई

7 मार्च सोने के भाव शहरों में ताजा रेट देखें

7 मार्च सोने के भाव शहरों में ताजा रेट देखें

Bihar- सीएम आवास के बाहर समर्थक की भूख हड़ताल, कहा- नीतीश कुमार को दिल्ली मत भेजिए

Bihar- सीएम आवास के बाहर समर्थक की भूख हड़ताल, कहा- नीतीश कुमार को दिल्ली मत भेजिए

Bihar- निशांत कुमार की गैरमौजूदगी से जदयू बैठक में हलचल, विधायकों ने किया सवाल

Bihar- निशांत कुमार की गैरमौजूदगी से जदयू बैठक में हलचल, विधायकों ने किया सवाल

National- मद्रास हाईकोर्ट को मिला नया मुख्य न्यायाधीश, जस्टिस धर्माधिकारी ने संभाली कमान

National- मद्रास हाईकोर्ट को मिला नया मुख्य न्यायाधीश, जस्टिस धर्माधिकारी ने संभाली कमान

National- राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला, विदेश नीति को बताया समझौतावादी

National- राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला, विदेश नीति को बताया समझौतावादी

National- प्रधानमंत्री मोदी बोले-देश के विकास के लिए कृषि क्षेत्र को नई ऊर्जा देना जरूरी

National- प्रधानमंत्री मोदी बोले-देश के विकास के लिए कृषि क्षेत्र को नई ऊर्जा देना जरूरी

National-देश के सभी बंदरगाहों की सुरक्षा CISF को सौंपने की तैयारी- अमित शाह

National-देश के सभी बंदरगाहों की सुरक्षा CISF को सौंपने की तैयारी- अमित शाह

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870