తెలుగు | Epaper

National : यासीन की बढ़ी मुश्किलें, सरला हत्या कांड में 8 ठिकानों पर रेड

Anuj Kumar
Anuj Kumar
National : यासीन की बढ़ी मुश्किलें, सरला हत्या कांड में 8 ठिकानों पर रेड

जम्मू । यासीन मलिका जिसे कोई अलगाववादी नेता कहता तो कोई जेकेएलएफ का पूर्व प्रमुख और हुर्रियत नेता के तौर देखता है। ये वही शख्स है जिस पर 35 साल पहले कश्मीरी पंडित महिला सरला भट्ट के अपहरण और हत्या का आरोप लगा। इसी मामले में एक बार फिर यासीन मलिक (Yasin Malik) की और अधिक मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। बताया जा रहा है कि इस मामले की नई सिरे एसआईए को जांच करने के आदेश दिए गए हैं। इसी के चलते जम्मू-कश्मीर (Jammu-kashmir) में सुबह-सुबह यासीन मलिक के खिलाफ ताबड़तोड़ एक्शन हुआ है।

फिलहाल यासीन मलिक कई आतंकी मामलों में जेल में बंद है

राज्य की स्टेट इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एसआईए) ने मंगलवार को श्रीनगर में 8 अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी की। यह कार्रवाई 1990 में कश्मीरी पंडित महिला सरला भट्ट के अपहरण और हत्या मामले से जुड़ी है। सूत्रों के मुताबिक, छापेमारी जिन स्थानों पर हुई, उनमें जम्मू-कश्मीर लिबरेशन फ्रंट (JKLF) के पूर्व प्रमुख और हुर्रियत नेता यासीन मलिक का आवास भी शामिल है। फिलहाल यासीन मलिक कई आतंकी मामलों में जेल में बंद है।

सरला भट्ट का अपहरण कर उनकी हत्या कर दी गई थी

गौरतलब है कि अप्रैल 1990 में कश्मीरी पंडित महिला सरला भट्ट का अपहरण कर उनकी हत्या कर दी गई थी। वह सौरा स्थित शेर-ए-कश्मीर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के अपने हॉस्टल से लापता हो गई थी। बाद में उसकी लाश मिली थी। यह घटना कश्मीर में उग्रवाद के चरम के दौरान हुई थी। मामले में नए सुराग मिलने के बाद एसआईए ने कार्रवाई तेज कर दी है और अधिकारियों के अनुसार आगे भी छापेमारी जारी रह सकती है

क्या यासीन मलिक आतंकवादी हैं?

मई 2022 में, मलिक ने आपराधिक साजिश और राज्य के खिलाफ आतंकवादी गतिविधियो के आरोप में दोषी ठहराया, और उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई।

यासीन मलिक पर क्या आरोप हैं?

मलिक ने 1994 में हिंसा का त्याग कर दिया और कश्मीर समस्या के समाधान के लिए शांतिपूर्ण तरीके अपनाए। मई 2022 में, मलिक ने आपराधिक साजिश और राज्य के खिलाफ युद्ध छेड़ने के आरोपों में दोषी ठहराया और उन्हें आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई।

Read more : UP : सड़क हादसे में एक ही बाइक पर सवार पांच लोगों की मौत, एक घायल

रनवे से बाहर निकला फाइटर जेट

रनवे से बाहर निकला फाइटर जेट

ग्वालियर से 5वां आरोपी गिरफ्तार

ग्वालियर से 5वां आरोपी गिरफ्तार

आशुतोष ब्रह्मचारी की क्राइम कुंडली

आशुतोष ब्रह्मचारी की क्राइम कुंडली

National- भारत की कूटनीतिक बढ़त, अब चीन और बांग्लादेश भी भारतीय नियमों के साथ तैयार

National- भारत की कूटनीतिक बढ़त, अब चीन और बांग्लादेश भी भारतीय नियमों के साथ तैयार

नदी में गिरने से 18 लोगों की मौत, कई घायल

नदी में गिरने से 18 लोगों की मौत, कई घायल

National- रनवे पर हादसे का शिकार तेजस, वायुसेना ने 30 विमानों की उड़ान रोकी

National- रनवे पर हादसे का शिकार तेजस, वायुसेना ने 30 विमानों की उड़ान रोकी

National- कोर्ट की सख्ती के बाद हरकत में पुलिस, यूथ कांग्रेस के 4 कार्यकर्ता हिरासत में

National- कोर्ट की सख्ती के बाद हरकत में पुलिस, यूथ कांग्रेस के 4 कार्यकर्ता हिरासत में

अलीगढ़ में सनकी मजनू को महिला ने सरेआम सिखाया सबक

अलीगढ़ में सनकी मजनू को महिला ने सरेआम सिखाया सबक

National -टीएमसी की रणनीति साफ, चुनाव में फिर ममता बनर्जी बनाम मोदी मुकाबला!

National -टीएमसी की रणनीति साफ, चुनाव में फिर ममता बनर्जी बनाम मोदी मुकाबला!

National- टीएमसी के वरिष्ठ नेता मुकुल रॉय का निधन, राजनीति में शोक की लहर

National- टीएमसी के वरिष्ठ नेता मुकुल रॉय का निधन, राजनीति में शोक की लहर

धान से लदा ट्रक कार पर पलटा, 3 लोगों की मौत

धान से लदा ट्रक कार पर पलटा, 3 लोगों की मौत

मायरा भरने निकले थे, रास्ते में हुआ दर्दनाक हादसा

मायरा भरने निकले थे, रास्ते में हुआ दर्दनाक हादसा

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870