తెలుగు | Epaper

Karachi में आज़ादी का जश्न मातम में बदला, हवाई फायरिंग से 3 की मौत, 60 घायल

digital
digital
Karachi में आज़ादी का जश्न मातम में बदला, हवाई फायरिंग से 3 की मौत, 60 घायल

पाकिस्तान (Pakistan)के कराची शहर में स्वतंत्रता दिवस का जश्न खून से लाल हो गया. जियो न्यूज़ के मुताबिक, आज़ादी की खुशियों में डूबी भीड़ ने जब “रेकलैस” यानी लापरवाह तरीके से हवाई फायरिंग शुरू की, तो वह जानलेवा साबित हुई. इस दौरान गोलियां लगने से तीन लोगों की मौत हो गई, जिनमें एक वरिष्ठ नागरिक और मात्र 8 साल की बच्ची भी शामिल है.

60 से ज्यादा लोग घायल

रेस्क्यू अधिकारियों के अनुसार, हवाई फायरिंग से 60 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं, जिनमें कई महिलाएं और बच्चे भी हैं. घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां कई की हालत गंभीर बताई जा रही है. बताया जा रहा है कि जैसे ही रात होते ही लोग सड़कों पर उतरे, मोटरसाइकिलों और गाड़ियों में जुलूस निकाले, उसी दौरान कई जगहों पर फायरिंग की घटनाएं शुरू हो गईं.

सीसीटीवी के आधार पर पुलिस कर रही है कार्रवाई

पुलिस का कहना है कि कराची के अलग-अलग इलाकों में फायरिंग हुई, पुलिस ने बताया कि हवा फायरिंग की घटना अक्सर होती है. जो कई बार खतरनाक साबित होती है. स्थानीय प्रशासन ने बताया कि कई जगहों पर फायरिंग करने वालों की पहचान की जा रही है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं. पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि ऐसे जश्न में जान जोखिम में डालने वाले हथियारों का इस्तेमाल न करें.

आए दिन होती रहती है कराची में हिंसा

वैसे यह पहली बार नहीं है जब कराची में ऐसी घटना हुई है। एआरवाई न्यूज की एक रिपोर्ट के अनुसार, इस साल जनवरी में भी फायरिंग की घटनाओं में 42 लोगों की जान गई थी, जिनमें पांच महिलाएं भी शामिल थीं। उस दौरान भी 233 लोग घायल हुए थे। जनवरी में हुई मौतों के पीछे आपसी विवाद, डकैती और हवाई फायरिंग जैसे कारण बताए गए थे।

गौरतलब है कि पाकिस्तान में स्वतंत्रता दिवस 14 अगस्त को बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है, लेकिन पिछले कुछ वर्षों से हवाई फायरिंग की घटनाएं जानलेवा बन चुकी हैं. सुरक्षा एजेंसियों ने पहले ही चेतावनी दी थी, बावजूद इसके कराची की सड़कों पर फायरिंग रोकने में प्रशासन नाकाम रहा.

ये भी पढ़े

IRAN- यूएई के तीन बड़े बंदरगाहों पर ईरान का निशाना, तेहरान ने जारी की खाली करने की चेतावनी

IRAN- यूएई के तीन बड़े बंदरगाहों पर ईरान का निशाना, तेहरान ने जारी की खाली करने की चेतावनी

ईरान पर इजरायल का बड़ा प्रहार

ईरान पर इजरायल का बड़ा प्रहार

Iran & America War-खार्ग द्वीप पर बड़ा हमला ईरान की तेल लाइफलाइन पर संकट

Iran & America War-खार्ग द्वीप पर बड़ा हमला ईरान की तेल लाइफलाइन पर संकट

PAK- गिलगित-बाल्टिस्तान में पेट्रोल 55 रुपये महंगा, शिक्षा व्यवस्था पर भी असर

PAK- गिलगित-बाल्टिस्तान में पेट्रोल 55 रुपये महंगा, शिक्षा व्यवस्था पर भी असर

USA- अमेरिका का बड़ा कदम, मोजतबा खामेनेई पर 84 करोड़ का इनाम घोषित

USA- अमेरिका का बड़ा कदम, मोजतबा खामेनेई पर 84 करोड़ का इनाम घोषित

USA- इजरायल-बोइंग समझौता, 2,400 करोड़ की डील से सेना को मिलेंगे स्मार्ट मिनी बम

USA- इजरायल-बोइंग समझौता, 2,400 करोड़ की डील से सेना को मिलेंगे स्मार्ट मिनी बम

दो भारतीयों की मौत

दो भारतीयों की मौत

ईरान युद्ध ट्रंप की रणनीति क्यों फेल? 7 कारण

ईरान युद्ध ट्रंप की रणनीति क्यों फेल? 7 कारण

H-1B वीजा प्रक्रिया में बड़ा बदलाव

H-1B वीजा प्रक्रिया में बड़ा बदलाव

PAK- कंधार में पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक, फ्यूल डिपो और रिहाइशी इलाकों में भारी तबाही

PAK- कंधार में पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक, फ्यूल डिपो और रिहाइशी इलाकों में भारी तबाही

ईरान हमले में मारे गए भारतीय की पहचान हुई सामने

ईरान हमले में मारे गए भारतीय की पहचान हुई सामने

USA- अमेरिका को ईरान की कड़ी धमकी, कहा– जरूरत पड़ी तो तेल-गैस भंडार नष्ट कर देंगे

USA- अमेरिका को ईरान की कड़ी धमकी, कहा– जरूरत पड़ी तो तेल-गैस भंडार नष्ट कर देंगे

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870