తెలుగు | Epaper

UP : राहुल गांधी का बड़ा बयान, “हाइड्रोजन बम से सब साफ होगा”

Anuj Kumar
Anuj Kumar
UP : राहुल गांधी का बड़ा बयान, “हाइड्रोजन बम से सब साफ होगा”

रायबरेली। कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने गुरुवार को अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली में बीजेपी (BJP) और सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने दावा किया कि देशभर में वोट चोरी के जरिए सरकारें बनाई जा रही हैं और आने वाले दिनों में वे “धमाकेदार सबूत” पेश करेंगे।

“बीजेपी को ज्यादा एजिटेट होने की जरूरत नहीं”

राहुल गांधी बचत भवन में आयोजित दिशा समिति की बैठक के बाद मीडिया से मुखातिब हुए। इस दौरान उन्होंने कहा, “बीजेपी को ज्यादा एजिटेट होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि हाइड्रोजन बम आने वाला है और जब वह आएगा तो सब साफ हो जाएगा।”

“देशभर में गूंज रहा है नारा—वोट चोर, गद्दी छोड़”

कांग्रेस नेता ने दावा किया कि युवाओं के बीच ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ का नारा तेजी से फैल रहा है। उन्होंने कहा, युवाओं को समझना होगा कि वोट चोरी करके सरकारें बनाई जा रही हैं। हमने पहले भी सबूत दिए हैं और आगे और भी विस्फोटक सबूत सामने लाएंगे।”

कई राज्यों में गिनाईं गड़बड़ियां

राहुल गांधी ने बिहार वोटर लिस्ट रिवीजन विवाद का जिक्र करते हुए कहा कि सिर्फ बिहार ही नहीं, बल्कि महाराष्ट्र, हरियाणा और कर्नाटक (Maharashtra, Haryana and Karnataka) में भी वोट चोरी की घटनाएं सामने आई हैं। उन्होंने कहा कि बेंगलुरु सेंट्रल में कांग्रेस ने “ब्लैक एंड व्हाइट सबूत” पेश किए हैं।

रायबरेली दौरे पर गर्माया माहौल

गौरतलब है कि राहुल गांधी बुधवार से दो दिवसीय दौरे पर रायबरेली में हैं। उनके आगमन पर ही माहौल गरमा गया था। यूपी सरकार के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने राहुल गांधी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां के खिलाफ कथित अपशब्दों पर माफी की मांग की।

बीजेपी का पलटवार, कांग्रेस का बचाव

राहुल गांधी के बयान ने राजनीतिक हलकों में नई बहस छेड़ दी है। बीजेपी नेताओं ने उन पर “बेतुकी बातें करने” और जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया है। वहीं, कांग्रेस नेताओं का कहना है कि राहुल गांधी देश की जनता के सामने सत्ता पक्ष की “असली पोल खोलने” की तैयारी कर रहे हैं

राहुल गांधी कहां के सांसद हैं?

राहुल गांधी (जनम 19 जून 1970) एगो भारतीय राजनीतिक नेता बाने। राहुल गांधी भारतीय संसद के सदस्य रह चुकल बाड़ें, जे लोकसभा में अमेठी, उत्तर प्रदेश आ वायनाड, केरल के क्षेत्र सभ के प्रतिनिधित्व कइलें।

राहुल गांधी को संसद से क्यों हटाया गया?

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेता राहुल गांधी को 24 मार्च 2023 को भारतीय संसद के निचले सदन ( लोकसभा ) के सदस्य के रूप में अयोग्य घोषित कर दिया गया। अयोग्यता सूरत की अदालत द्वारा दोषसिद्धि के बाद हुई, जिसने मोदी उपनाम को बदनाम करने के आरोप में गांधी को दो साल के कारावास की सजा सुनाई।

Read More :

Delhi- 25 साल का इंतजार खत्म- देश के सबसे बड़े एयरपोर्ट से जल्द उड़ानें शुरू

Delhi- 25 साल का इंतजार खत्म- देश के सबसे बड़े एयरपोर्ट से जल्द उड़ानें शुरू

MP News- मध्य प्रदेश के बालाघाट में हादसा- कार पलटते ही लगी आग, तीन की दर्दनाक मौत

MP News- मध्य प्रदेश के बालाघाट में हादसा- कार पलटते ही लगी आग, तीन की दर्दनाक मौत

Man ki Baat- मन की बात में पीएम मोदी का बड़ा संदेश- सचेत रहें, गलत सूचनाओं से दूर रहें

Man ki Baat- मन की बात में पीएम मोदी का बड़ा संदेश- सचेत रहें, गलत सूचनाओं से दूर रहें

National- रेमंड समूह के पूर्व चेयरमैन विजयपत सिंघानिया का निधन, उद्योग जगत में शोक

National- रेमंड समूह के पूर्व चेयरमैन विजयपत सिंघानिया का निधन, उद्योग जगत में शोक

National -केरल में गरजे पीएम मोदी, बंगाल-असम में उम्मीदवारों पर मंथन कर रही कांग्रेस

National -केरल में गरजे पीएम मोदी, बंगाल-असम में उम्मीदवारों पर मंथन कर रही कांग्रेस

National- भारत की नई रणनीति, हाईटेक ड्रोन से सीमा पर कड़ी निगरानी

National- भारत की नई रणनीति, हाईटेक ड्रोन से सीमा पर कड़ी निगरानी

National- रसोई खर्च बढ़ा, गैस सिलेंडर महंगा होने से आम जनता बेहाल

National- रसोई खर्च बढ़ा, गैस सिलेंडर महंगा होने से आम जनता बेहाल

Bihar- बिहार में जमीन खरीदने का खर्च बढ़ेगा, अप्रैल से नए रेट लागू संभव

Bihar- बिहार में जमीन खरीदने का खर्च बढ़ेगा, अप्रैल से नए रेट लागू संभव

Bihar- राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहला कदम आज इस्तीफा देंगे नितिन नवीन

Bihar- राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहला कदम आज इस्तीफा देंगे नितिन नवीन

बिना तलाक लिव-इन में नहीं रह सकते शादीशुदा जोड़े

बिना तलाक लिव-इन में नहीं रह सकते शादीशुदा जोड़े

दिल्ली–सहारनपुर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा

दिल्ली–सहारनपुर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा

पश्चिम उत्तर प्रदेश में विकास की रफ्तार तेज

पश्चिम उत्तर प्रदेश में विकास की रफ्तार तेज

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870