Uttar Pradesh : पश्चिम उत्तर प्रदेश में विकास की रफ्तार तेज

Read Time:  1 min
पश्चिम उत्तर
पश्चिम उत्तर
FONT SIZE
GET APP

पश्चिम उत्तर प्रदेश में कुछ ही हफ्तों के भीतर 4 बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण हुआ है, जिससे क्षेत्र के विकास को नई गति मिली है। इन परियोजनाओं से न केवल कनेक्टिविटी बेहतर होगी बल्कि रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जेवर में (Airport) नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अभूतपूर्व विकास को रेखांकित किया. उन्होंने बताया कि कैसे सेमीकंडक्टर फैक्ट्री, नमो भारत ट्रेन, मेरठ मेट्रो विस्तार और जेवर एयरपोर्ट जैसे चार बड़े प्रोजेक्ट्स ने इस क्षेत्र को नई पहचान दी है. पीएम मोदी ने ‘डबल इंजन सरकार’ के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ये परियोजनाएं यूपी को आत्मनिर्भर बना रही हैं और वैश्विक कनेक्टिविटी दे रही है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

नरेंद्र मोदी (Modi) ने शनिवार को जेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन के अवसर पर पश्चिम उत्तर प्रदेश के विकास पर जोर देते हुए कहा कि आज हम विकसित यूपी, विकसित भारत अभियान का एक नया अध्याय शुरू कर रहे हैं. सेमीकंडक्टर फैक्टरी का उद्घाटन, नमो भारत ट्रेन, मेरठ मेट्रो का विस्तार और जेवर एयरपोर्ट का उदाहरण देते हुए उन्होंने बताया कि कुछ ही हफ्तों में पश्चिम उत्तर प्रदेश में विकास की इन योजनाओं का लोकार्पण हुआ है।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश की बात करूं, पिछले कुछ सप्ताह में ही ये चौथा बड़ा प्रोजेक्ट है, जिसका शिलान्यास या लोकार्पण हुआ है. इस कुछ सप्ताह में नोएडा में बहुत बड़ी सेमीकंडक्टर फैक्ट्री का शिलान्यास हुआ. इसी कालखंड में देश में पहली दिल्ली-मेरठ नमो भारत ट्रेन ने गति पकड़ी. इसी काल खंड में मेरठ मेट्रो का विस्तार किया गया और इतने कम समय में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन भी हो गया है।

पीएम मोदी ने कहा कि ये सारे परियोजनाएं उत्तर प्रदेश के विकास के लिए राज्य की डबल इंजन सरकार के प्रयासों का बहुत ही शानदार उदाहरण है।

डबल इंजन सरकार की कार्य संस्कृति का शानदार उदाहरण

पीएम मोदी ने कहा कि सेमी कंडक्टर फैक्ट्री भारत को आत्मनिर्भर बना रही है. मेरठ मेट्रो और नमो भारत रेल तेज और स्मार्ट कनेक्टिविटी दे रही है और यह हमारे जेवर एयरपोर्ट पूरे उत्तर भारत को दुनिया से जोड़ रहा है. पीएम मोदी ने कहा कि जेवर का ये एयरपोर्ट डबल इंजन सरकार की कार्य संस्कृति का बहुत अच्छा उदाहरण है।

एयरपोर्ट को अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार ने 2003 में फाइल में मंजूरी दे दी थी, लेकिन एयरपोर्ट नहीं बना. लेकिन केंद्र ने कांग्रेस और यहां की पहली की सरकारों ने सालों तक इस एयरपोर्ट की नींव तक नहीं पड़नी थी।

अन्य पढ़े: PM Modi- उत्तर प्रदेश में विकास की नई उड़ान जेवर एयरपोर्ट का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन

यूपी सबसे अधिक अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट वाले राज्यों में से एक

2004 से 2014 तक यह प्रोजेक्ट फाइलों में पड़ा रहा. हमारी सरकार बनी तो यूपी में सपा की सरकार थी. शुरू में सपा की सरकार ने काम नहीं होने दिया. लेकिन जैसे ही यहां एनडीए और बीजेपी की सरकार बनी. जेवर एयरपोर्ट की नींव भी पड़ी और निर्माण भी हुआ और शुरू भी हो गया. पीएम मोदी ने कहा कि देश का सबसे बड़ा प्रदेश आज सबसे अधिक अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट वाले राज्यों में से एक बन गया है।

पीएम मोदी ने कहा कि एयरपोर्ट के अलावा यह क्षेत्र दो बड़े फ्रेट कॉरिडोर का हब बन रहा है. फ्रेट कॉरिडोर उत्तर भारत की बंगाल और गुजरात से कनेक्टिविटी अच्छी हो गयी है. दादरी में ये कॉरिडोर आपस में मिलते हैं. किसान जो उगाते हैं और उद्योग बनाते हैं. जमीन और हवाई मार्ग से दुनिया के तेजी से जा पाएगा. इसकी वजह से यूपी दुनिया भर के निवेशकों के लिए बहुत बड़ा आकर्षण बन रहा है।

अन्य पढ़े:

Surekha Bhosle

लेखक परिचय

Surekha Bhosle

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।