తెలుగు | Epaper

NEPAL : कार्की का ऐलान, हिंसा में मारे गए शहीद घोषित, 10 लाख मुआवजा

Anuj Kumar
Anuj Kumar
NEPAL : कार्की का ऐलान, हिंसा में मारे गए शहीद घोषित, 10 लाख मुआवजा

नेपाल की अंतरिम प्रधानमंत्री सुशीला कार्की (PM Shushila Karki) ने पदभार संभालते ही बड़ा ऐलान किया। उन्होंने घोषणा की कि हालिया हिंसा में मारे गए लोगों को शहीद का दर्जा दिया जाएगा और उनके परिजनों को 10 लाख नेपाली रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

घायलों के इलाज का पूरा खर्च सरकार उठाएगी

कार्की ने कहा कि हिंसा में घायल हुए सभी लोगों का इलाज पूरी तरह सरकार के खर्च पर होगा। इसके अलावा, मृतकों के शवों को उनके जिलों तक सुरक्षित पहुंचाने की जिम्मेदारी भी सरकार ही उठाएगी।

हिंसा फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

अंतरिम प्रधानमंत्री ने साफ कहा कि निजी संपत्तियों पर हमला करने वाले लोगों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने यह भी दोहराया कि अंतरिम सरकार केवल हालात संभालने के लिए है, न कि सत्ता का आनंद लेने के लिए। इसका कार्यकाल छह महीने से ज्यादा नहीं होगा।

अगले साल मार्च में होंगे आम चुनाव

राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल (President Ramchandra Poudail) ने संसद भंग करने के बाद घोषणा की है कि 5 मार्च 2026 को नेपाल में आम चुनाव कराए जाएंगे। हालांकि, विपक्षी दलों ने इसे असंवैधानिक बताया और लोकतंत्र पर हमला करार दिया। पौडेल ने सभी राजनीतिक दलों से अपील की कि वे लोगों के हित में मिलकर सहयोग करें।

50 से ज्यादा लोगों की गई जान

नेपाल (Nepal) में बीते सप्ताह हुए हिंसक प्रदर्शनों के चलते हालात बिगड़े और तत्कालीन प्रधानमंत्री के.पी. शर्मा ओली को इस्तीफा देना पड़ा। भारी दबाव और प्रदर्शनों में 50 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। इसी पृष्ठभूमि में 73 वर्षीय सुशीला कार्की देश की पहली महिला प्रधानमंत्री बनी हैं

Read More :

ईरान पर अमेरिका को NATO का समर्थन

ईरान पर अमेरिका को NATO का समर्थन

बांग्लादेश में बड़ा सड़क-जल हादसा

बांग्लादेश में बड़ा सड़क-जल हादसा

अफगान-पाक सीमा पर फिर छिड़ी जंग

अफगान-पाक सीमा पर फिर छिड़ी जंग

IRAN- ईरान का सख्त संदेश, खर्ग द्वीप पर हमला हुआ तो भारी पड़ेगा अंजाम

IRAN- ईरान का सख्त संदेश, खर्ग द्वीप पर हमला हुआ तो भारी पड़ेगा अंजाम

USA- वैश्विक तनाव के बीच डोनाल्ड ट्रंप का चीन दौरा, मई में शी जिनपिंग से होगी अहम मुलाकात

USA- वैश्विक तनाव के बीच डोनाल्ड ट्रंप का चीन दौरा, मई में शी जिनपिंग से होगी अहम मुलाकात

USA- अमेरिका की ईरान को सख्त चेतावनी- हार मानो, वरना होगा बड़ा हमला

USA- अमेरिका की ईरान को सख्त चेतावनी- हार मानो, वरना होगा बड़ा हमला

Dhaka- ईद से पहले बड़ा हादसा, ढाका जा रही बस नदी में गिरी, 16 लोगों की मौत

Dhaka- ईद से पहले बड़ा हादसा, ढाका जा रही बस नदी में गिरी, 16 लोगों की मौत

IRAN- ईरान का बड़ा फैसला, मित्र देशों के जहाजों को होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने की अनुमति

IRAN- ईरान का बड़ा फैसला, मित्र देशों के जहाजों को होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने की अनुमति

USA- आधुनिक युद्ध का नया चेहरा- साइबर और डिजिटल नेटवर्क बने सबसे बड़े हथियार

USA- आधुनिक युद्ध का नया चेहरा- साइबर और डिजिटल नेटवर्क बने सबसे बड़े हथियार

CHINA- होर्मुज की तालाबंदी भी नहीं रोक सकी चीन की रफ्तार- रूस बना नया ‘ईरान’

CHINA- होर्मुज की तालाबंदी भी नहीं रोक सकी चीन की रफ्तार- रूस बना नया ‘ईरान’

हिंद महासागर में चीन की बढ़ती मौजूदगी

हिंद महासागर में चीन की बढ़ती मौजूदगी

अर्जेंटीना से LPG सपोर्ट, भारत को बड़ी राहत

अर्जेंटीना से LPG सपोर्ट, भारत को बड़ी राहत

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870