తెలుగు | Epaper

Latest Hindi News : अमित शाह आज पटना में 40 नेताओं संग करेंगे मंथन, धर्मेंद्र प्रधान भी रहेंगे मौजूद

Anuj Kumar
Anuj Kumar
Latest Hindi News : अमित शाह आज पटना में 40 नेताओं संग करेंगे मंथन, धर्मेंद्र प्रधान भी रहेंगे मौजूद

पटना। विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही भाजपा ने अपने चुनावी अभियान की रफ्तार तेज कर दी है। इसी क्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Sah) शुक्रवार को पश्चिम चंपारण जिले के कुमारबाग पहुंचेंगे। यहां वे चंपारण और सारण संभाग के 10 संगठनात्मक जिलों के कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करेंगे। इसके बाद शाम को पटना में 40 शीर्ष नेताओं के साथ चुनावी बैठक करेंगे। इस अहम बैठक में भाजपा (BJP) के बिहार प्रभारी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी शामिल होंगे।

कुमारबाग में कार्यकर्ताओं से संवाद

अमित शाह शुक्रवार दोपहर 2 बजे कुमारबाग पहुंचेंगे और शाम 4 बजे तक वहां रहेंगे। वे बेतिया-बगहा, रक्सौल, ढाका, मोतिहारी, गोपालगंज (Gopalgunj) सीवान उत्तर-दक्षिण और छपरा समेत 10 जिलों के करीब 294 कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। इस बैठक में सांसद, विधायक, विधान परिषद सदस्य, पूर्व सांसद-विधायक, जिलाध्यक्ष, प्रभारी और कोर कमेटी सदस्य मौजूद रहेंगे।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

गृह मंत्री के आगमन को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। कुमारबाग इंजीनियरिंग कॉलेज के खेल मैदान में अस्थायी हेलीपैड बनाया गया है। स्थानीय पुलिस और केंद्रीय बलों की तैनाती भी बढ़ा दी गई है ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्वक संपन्न हो सके।

पटना में अहम बैठक

कार्यकर्ता संवाद के बाद अमित शाह पटना पहुंचेंगे। यहां भाजपा प्रदेश कार्यालय में वे प्रदेश नेतृत्व और केंद्रीय स्तर के 40 वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक करेंगे। इस दौरान आगामी विधानसभा चुनाव की दिशा और रणनीति पर गहन चर्चा होगी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने बताया कि इस बैठक में संगठन को मजबूत करने और चुनावी मुद्दों को अंतिम रूप देने पर मंथन होगा

गृह मंत्री का क्या काम होता है?

गृह मंत्री भारत सरकार के गृह मंत्रालय के प्रमुख होते हैं, जिनका मुख्य काम देश की आंतरिक सुरक्षा बनाए रखना, राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के बीच संबंधों का प्रबंधन करना, और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों का संचालन करना है. वे आपदा प्रबंधन, सीमा प्रबंधन, और कानून व्यवस्था बनाए रखने जैसे महत्वपूर्ण कार्यों के लिए भी जिम्मेदार होते हैं, साथ ही राज्य सरकारों को मार्गदर्शन और सहायता प्रदान करते हैं.

अमित शाह पहली बार कब विधायक बने थे

?1997 में, मोदी ने सरखेज में गुजरात विधानसभा उपचुनाव के लिए शाह को भाजपा का टिकट दिलाने के लिए पैरवी की। उपचुनाव जीतने के बाद शाह फरवरी 1997 में विधायक बने।

Read More :

Latest Hindi News : सीबीआई ने विदेशी फंडिंग पर शिकंजा कसा, खंगाले जा रहे अकाउंट

Latest Hindi News : सीबीआई ने विदेशी फंडिंग पर शिकंजा कसा, खंगाले जा रहे अकाउंट

Latest Hindi News : पूर्व CJI चंद्रचूड़ ने बाबरी मस्जिद बयान को स्पष्ट किया

Latest Hindi News : पूर्व CJI चंद्रचूड़ ने बाबरी मस्जिद बयान को स्पष्ट किया

Latest Hindi News : अब्दुल्ला का तंज : कांग्रेस हिंसा की हिमाकत नहीं कर सकती

Latest Hindi News : अब्दुल्ला का तंज : कांग्रेस हिंसा की हिमाकत नहीं कर सकती

Latest Hindi News : जयराम ने ट्रंप पर साधा निशाना, पीएम मोदी की नीतियों पर सवाल

Latest Hindi News : जयराम ने ट्रंप पर साधा निशाना, पीएम मोदी की नीतियों पर सवाल

Latest Hindi News : डोनाल्ड ट्रंप का शुक्रिया, सुधरने लगे भारत के वैश्विक रिश्ते

Latest Hindi News : डोनाल्ड ट्रंप का शुक्रिया, सुधरने लगे भारत के वैश्विक रिश्ते

Latest Hindi News : सर्वे रिपोर्ट : बिहार में वोटिंग पैटर्न में नहीं होगा बड़ा बदलाव

Latest Hindi News : सर्वे रिपोर्ट : बिहार में वोटिंग पैटर्न में नहीं होगा बड़ा बदलाव

Latest Hindi News : भाजपा ने धर्मेंद्र प्रधान को बिहार का चुनाव प्रभारी बनाया

Latest Hindi News : भाजपा ने धर्मेंद्र प्रधान को बिहार का चुनाव प्रभारी बनाया

Latest Hindi News : प्रियंका गांधी आज से चुनावी मैदान में, BJP के किलों पर करेंगी सीधा प्रहार

Latest Hindi News : प्रियंका गांधी आज से चुनावी मैदान में, BJP के किलों पर करेंगी सीधा प्रहार

Latest News : बिहार में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना कल लॉन्च

Latest News : बिहार में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना कल लॉन्च

Breaking News: Purohit: बरी होने के बाद ले. कर्नल पुरोहित बने कर्नल

Breaking News: Purohit: बरी होने के बाद ले. कर्नल पुरोहित बने कर्नल

Latest News-Bhopal : नायब तहसीलदार की हार्ट अटैक से मौत

Latest News-Bhopal : नायब तहसीलदार की हार्ट अटैक से मौत

Latest News : दुर्गा प्रतिमा को खंडित किए जाने पर बोले मंत्री नितेश राणे

Latest News : दुर्गा प्रतिमा को खंडित किए जाने पर बोले मंत्री नितेश राणे

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870