Latest Hindi News : प्रियंका गांधी आज से चुनावी मैदान में, BJP के किलों पर करेंगी सीधा प्रहार

Read Time:  1 min
प्रियंका गांधी
प्रियंका गांधी
FONT SIZE
GET APP

पटना। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी (Priynaka Gandhi) बिहार विधानसभा चुनाव की आधिकारिक घोषणा के पूर्व अपनी पहली चुनावी सभा के लिए शुक्रवार को मोतिहारी आ रही हैं। इससे पहले वे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में महिला संवाद भी करेंगी। यह उनकी दूसरी बिहार यात्रा होगी। हालांकि यह पहली राजनीतिक सभा होगी। इससे पहले वे राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की वोटर अधिकार यात्रा में शामिल होने के लिए बिहार आई थीं।

मोतिहारी से शुरू होगा चुनावी सफर

कांग्रेस ने विशेष रणनीति के तहत प्रियंका गांधी की पहली चुनावी सभा मोतिहारी से कराने का निर्णय लिया है। पहले पार्टी की योजना पूर्णिया से शुरुआत करने की थी, लेकिन बाद में कार्यक्रम में बदलाव किया गया और मोतिहारी (Motihari) को प्राथमिकता दी गई।

महिलाओं को साधने की कोशिश

पहली सभा से पूर्व पटना के सदाकत आश्रम में प्रियंका गांधी महिला संवाद करेंगी। आज सभी दल महिलाओं को अपने पक्ष में लुभाने के लिए घोषणाएं कर रहे हैं। कांग्रेस भी इस मोर्चे पर पीछे नहीं रहना चाहती। प्रियंका गांधी की छवि महिला नेतृत्व वाली है और वे इस संवाद के जरिये महिलाओं और युवाओं को संदेश देना चाहती हैं कि कांग्रेस महिलाओं की भागीदारी और सशक्तिकरण को गंभीरता से ले रही है।

सहयोगी दल से आगे बढ़ने की रणनीति

अब तक बिहार की राजनीति में कांग्रेस को छोटे साझेदार के रूप में देखा जाता रहा है। लेकिन प्रियंका गांधी को सक्रिय मैदान में उतारकर पार्टी ने संकेत दिया है कि वह केवल सहयोगी दल की भूमिका तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि स्वतंत्र जनाधार बनाने की दिशा में भी आगे बढ़ेगी

प्रियंका गांधी का पूरा नाम क्या है?

प्रियंका गांधी वाड्रा ( जन्म 12 जनवरी 1972) एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं, जो नवंबर 2024 से केरल के वायनाड से लोकसभा सदस्य के रूप में कार्यरत हैं।

प्रियंका का दूसरा नाम क्या है

प्रियंका के कई दूसरे नाम या उपनाम हो सकते हैं, जो इस बात पर निर्भर करते हैं कि आप किस संदर्भ में पूछ रहे हैं। सामान्य तौर पर, ‘प्रिया’ और ‘प्रि’ जैसे उपनामों का उपयोग करीबी दोस्तों और परिवार के बीच किया जाता है, जो स्नेही होते हैं। 

Read More :

Anuj Kumar

लेखक परिचय

Anuj Kumar

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।